Dwadashi Kab Hai

हिंदू पंचांग में हर एक तिथि का विशेष महत्व है। पंचांग के पांच प्रमुख अंगों में से एक तिथि भी होती है, जिसके आधार पर व्रत, त्योहार और शुभ कार्य तय होते हैं। इन्हीं तिथियों में द्वादशी तिथि dwadashi tithi भी का भी अपना अलग स्थान है। द्वादशी चंद्र मास की बारहवीं तिथि होती है, जो हर महीने दो बार आती है। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में यानी साल में 24 द्वादशी तिथि dwadashi tithi पड़ती है। यह तिथि भगवान विष्णु को बहुत अधिक प्रिय होती है और विशेष रूप से यदि एकादशी व्रत का व्रत रखा है तो द्वादशी तिथि व्रत पारण के लिए महत्वपूर्ण होती है।

द्वादशी को भद्रा तिथि की श्रेणी में रखा गया है। यह तिथि बुद्धि, साहस, सद्गुण और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली मानी जाती है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग इस दिन विशेष प्रकार के उपाय जैसे दान-पुण्य, जरूरतमंदों की मदद आदि अच्छे कार्य करते हैं।

2026 में द्वादशी तिथि कब है dwadashi kab hai

तिथि

वार

चंद्र कला

31 दिसंबर 2025

बुधवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

14 जनवरी 2026

बुधवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

29 जनवरी 2026

गुरुवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

27 फरवरी 2026

शुक्रवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी (गोविंदा द्वादशी)

15 मार्च 2026

रविवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

29 मार्च 2026

रविवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

14 अप्रैल 2026

मंगलवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

27 अप्रैल 2026

सोमवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

13 मई 2026

बुधवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

27 मई 2026

बुधवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

11 जून 2026

गुरुवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

25 जून 2026

गुरुवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी (राम लक्ष्मण द्वादशी)

11 जुलाई 2026

शनिवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

25 जुलाई 2026

शनिवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

09 अगस्त 2026

रविवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

24 अगस्त 2026

सोमवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

07 सितंबर 2026

सोमवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

22 सितंबर 2026

मंगलवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

07 अक्टूबर 2026

बुधवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

05 नवंबर 2026

गुरुवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

21 नवंबर 2026

शनिवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

04 दिसंबर 2026

शुक्रवार

कृष्ण पक्ष द्वादशी

20 दिसंबर 2026

रविवार

शुक्ल पक्ष द्वादशी

 

द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु की आराधान 

द्वादशी तिथि के स्वामी देव भगवान विष्णु माने गए हैं। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप और व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से इस दिन उपवास रखता है और भगवान विष्णु के मंत्र व नाम जप करता है, उसकी हर मनोकामना की पूर्ति होती है और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। कई लोग इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ और तुलसी पूजन भी करते हैं।

एकादशी और द्वादशी का संबंध

द्वादशी का सबसे बड़ा महत्व एकादशी व्रत से जुड़ा हुआ है। जो लोग एकादशी का व्रत रखते हैं, वे अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत पारण करते हैं। यदि एकादशी व्रत का पारण सही समय पर द्वादशी में किया जाए तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसलिए द्वादशी को व्रत पूर्ण करने की तिथि भी कहा जाता है।

द्वादशी तिथि का महत्व

द्वादशी भगवान विष्णु को प्रिय तिथि मानी जाती है। इस दिन उनकी पूजा और आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। द्वादशी तिथि का संबंध पितरों से भी माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन पितरों का स्मरण और उनके लिए किए गए शुभ कार्य विशेष फलदायी होते हैं। द्वादशी तिथि को कई शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त माना गया है। विवाह, यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है।

द्वादशी पर मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व

तुलसी विवाह

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराया जाता है। इसके साथ ही विवाह और मांगलिक कार्यों का शुभ समय भी शुरू माना जाता है।

गोवत्स द्वादशी

यह पर्व विशेष रूप से गाय और बछड़ों की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन गौ माता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

द्वादशी श्राद्ध

पितृ पक्ष में आने वाली द्वादशी तिथि पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन द्वादशी तिथि को हुआ हो। इसे पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

द्वादशी तिथि के शुभ और अशुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष वारों के साथ द्वादशी तिथि का संयोग होने पर कुछ शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करता है।

  • रविवार को द्वादशी होने पर क्रकच योग बन सकता है।
  • रविवार के दिन ही दग्ध योग का निर्माण भी माना गया है।
  • शुक्रवार को पड़ने वाली द्वादशी के साथ कुछ ग्रंथों में मृत्यु योग का उल्लेख मिलता है।

हालांकि किसी भी योग का प्रभाव कुंडली, नक्षत्र और अन्य ग्रह स्थितियों पर भी निर्भर करता है।

FAQ(Frequently Asked Question)

प्रश्न1. द्वादशी का अर्थ क्या होता है?

द्वादशी का शाब्दिक अर्थ 'बारहवां दिन' है।

प्रश्न2. द्वादशी के दिन कितनी बार खाना खाना चाहिए?

हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत का समापन (पारण) द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है।

प्रश्न3. द्वादशी को किस भगवान की पूजा की जाती है?

द्वादशी का पर्व मुख्य रूप से ब्रह्मांड के रक्षक भगवान विष्णु को समर्पित है।

प्रश्न4. द्वादशी को कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

द्वादशी तिथि पर 'पोई' (मालाबार पालक या पूतिका) का साग नहीं खाना चाहिए।

प्रश्न5. द्वादशी व्रत कितने बजे खोलना चाहिए?

सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना चाहिए।