जिस प्रकार सभी तिथियों का महत्व है वैसा ही महत्व सप्तमी तिथि का भी है। हिंदू पंचांग में यह सातवीं तिथि है, जो सप्तमी कहलाती है। हिंदू कैलेंडर में सप्तमी तिथि महीने के दो बार आती है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। यह तिथि ऊर्जा, सफलता, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। इस तिथि का संबंध विशेष रूप से सूर्य देव से है, इसलिए इसे तेज, आत्मविश्वास और उन्नति प्रदान करने वाली तिथि भी कहा जाता है। सनातन धर्म में इस तिथि में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी मनाए जाते हैं, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।