नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

घर का नक्शा

साल 2022 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है, इसके लिए सभी लोग काफी उत्साहित भी होंगे। साथ ही बहुत से लोगों ने नए साल में क्या खरीदने वाले हैं, उसकी सूची भी तैयार कर ली होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप कुछ ऐसी चीजों को अपने घर पर लाकर जीवन भर खुशहाली महसूस कर सकते हैं। वहीं आप इन वस्तुओं को अपने घर में लाकर सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह वस्तुएं आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन करेंगी। इन वस्तुओं के घर लाने से आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।

आज हम आपको कुछ ऐसी वस्तु के बारे में बताएंगे, जिन्हें नए साल के मौके पर आप अपने घर में लाकर, अपने घर की शोभा और सुख समृद्धि बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में जो आपके घर में सुख समृद्धि और खुशियों बनाएं रखेंगी।

यह भी पढ़े:- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

नए साल पर  घर लाए विंड चाइम

  • घर में विंड चाइम लाना काफी अच्छा होता है।
  • इसे घर में ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि हवा से टकराकर विंड चाइम का स्वर वातावरण में गूंजता है।
  • जिसके कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  • विंड चाइम को अपने घर में जरूर रखना चाहिए।

नए साल पर घर लाए क्रिस्टल बॉल्स

  • कहा जाता है कि क्रिस्टल बॉल नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समा लेती है। और सकारात्मक ऊर्जा को चारों तरफ फैला देती है।
  • क्रिस्टल बॉल को घर में रखना काफी शुभ संकेत होता है।
  • इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।
  • क्रिस्टल बॉल को अपने घर में जरूर रखना चाहिए।
  • साथ ही क्रिस्टल बॉल से घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।

यह भी पढ़े:-  घर में रखे ये चीजें नहीं होगा, धन का अभाव

पिरामिड

  • अपने घर में तांबा, धातु, लकड़ी या पत्थर का बना पिरामिड जरूर रखना चाहिए।
  • पिरामिड को घर में रखने से घर का वास्तु दोष नष्ट हो जाता है।
  • साथ ही पिरामिड कई नकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म करता है। और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैला देता है।
  • इसीलिए इस नए साल के मौके पर अपने घर पर पिरामिड जरूर लेकर आएं।

लाफिंग बुद्धा

  • लाफिंग बुद्धा को सुख समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।
  • कहा जाता है कि जिस घर में लाफिंग बुद्धा होता है, उस घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं।
  • साथ ही लाफिंग बुद्धा को घर तथा ऑफिस पर भी लगा सकते हैं।
  • लाफिंग बुद्धा को घर में रखना काफी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़े- काफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

धातु का कछुआ

  • धातु का कछुआ घर में रखना अच्छा होता है।
  • साथ ही धातु की बनी मछली भी घर में रखने से सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
  • इस बार नववर्ष के मौके पर अपने घर में धातु का कछुआ या मछली जरूर लेकर आएं।

फेंग शुई

  • आपको बता दें कि तीन टांगों वाला मेंढक फेंगशुई में काफी शुभ माना जाता है।
  • ये मेंढक मुंह में सिक्के लिए हुए होता है।
  • आपको इसे घर के अंदर मुख्य दरवाजे के आसपास ही लगाना चाहिए।
  • यह आपके घर में सुख समृद्धि लाएगा।
  • बांस के पौधे को फेंगशुई काफी अच्छा माना जाता है।
  • आपको बांस के पौधे को अपने कमरे के पूर्वी भाग रखना चाहिए।
  • यह घर में खुशियां बनाए रखता है।

भगवान कुबेर की मूर्ति

  • भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। इसीलिए घर में इनकी मूर्ति रखने से घर में धन बना रहता है।
  • घर में कुबेर की मूर्ति रखने से लक्ष्मी माता भी काफी प्रसन्न होती हैं।
  • नए साल पर आप अपने घर कुबेर की मूर्ति लाल वस्त्र पर स्थापित करें। और नियमित तौर पर उसकी पूजा करें, इससे आपका आर्थिक क्षेत्र काफी मजबूत होगा।

लक्ष्मी माता के चरण चिन्ह

  • आप अपने घर में लक्ष्मी माता के चरण चिन्ह लाकर उनकी रोजाना पूजा करें।
  • यह आपके घर में खुशियां और धन बनाए रखेंगी।
  • लक्ष्मी माता के चरण चिन्ह काफी शुभ माने जाते हैं।

पंचमुखी हनुमान जी

  • हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति या तस्वीर घर में खुशियां लाती है।
  • यह आपके घर में वास्तु दोष को नष्ट कर देगी।
  • साथ ही आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।
  • आपको नियमित तौर पर इनकी पूजा करनी चाहिए।
  • हनुमान जी की यह तस्वीर काफी शुभ मानी जाती है।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 5,200 

Posted On - December 16, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 5,200 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation