घर में रखे ये चीजें नहीं होगा, धन का अभाव

5 habits

हर व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपनी पूरी जद्दोजहद में लगा रहता है। साथ ही हर व्यक्ति यह भी चाहता है कि उसके घर में हर तरह से सुख सुविधाओं का वास हो। जिसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता हैं। लेकिन कई बार कठिन परीक्षण के बाद भी सही परिणाम नहीं मिल पाते। और घर में धन का अभाव बना रहता है। इतना ही नहीं कई बार घर में रखे धन का भी जल्द खर्च हो जन, लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।

घर में धन की कमी जातक को तनाव की तरफ ले जाती है। जो उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसीलिए आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने घर में रखकर धन के अभाव को दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपके घर में सुख सुविधाओं को भी लेकर आती हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में धन की कमी ना हो। और आप सभी तरह से संपन्न हो, तो इसके लिए आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना होगा। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप घर में रखे, तो धन का अभाव नहीं होगा-

यह भी पढ़े: घर में पैसों की तंगी नहीं होने देते है ये 5 रत्न

घर में रखे तुलसी का पौधा

  • घर में धन के अभाव को कम करने के लिए उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
  • यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है।
  • अपने घर में तुलसी के पौधे को विधि विधान से पूजा करके ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घर में रखे मिट्टी का घड़ा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में धन के अभाव को रोकने के लिए, आपको मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
  • माना जाता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती है।
  • साथ ही घर में खुशियां बनी रहती हैं।

  

क्रिस्टल बॉल

  • अगर आप अपने घर में धन की कमी से परेशान हैं, तो आपको अपने घर में क्रिस्टल बॉल जरूर रखनी चाहिए।
  •  क्रिस्टल बॉल को काफी शुभ माना जाता है।
  • इसे घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़े-  अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

धातु का कछुआ

  • साथ ही धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।
  • माना जाता है कि अगर धातु के कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ रखे, तो घर में सुख समृद्धि और धन बना रखता है।
  • वास्तु विज्ञान के अनुसार धातु कछुए के कारण घर में खुशियां, सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

हाथी का स्टैच्यू

  • वास्तु शास्त्र में हाथी का स्टैचू काफी शुभ होता है।
  • अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो आपको अपने घर में हाथी का स्टैचू जरूर रखना चाहिए।
  • वही हंसों के जोड़े का स्टैच्यू भी घर में रखे, तो धन के अभाव को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- हस्तरेखा जो बनाती है आपको धनवान

धातु की मछली

  • घर में धातु से बनी मछली रखना शुभ संकेत होता है।
  • यह आपके घर में धन की कमी नहीं होने देती है।
  • साथ ही घर में सुख समृद्धि में बनी रहती है।

लक्ष्मी माता की मूर्ति

  • वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में उत्तर दिशा की तरफ लक्ष्मी माता की मूर्ति रखनी चाहिए। यह काफी शुभ होती है।
  • घर में ऐसी मूर्ति लगानी चाहिए, जिसमें लक्ष्मी माता कमल के फूल पर विराजमान हो और सोने के सिक्के गिरा रही हो।
  • ऐसा कहा जाता है कि इस तरह की तस्वीर को घर में रखने से सुख समृद्धि और धन का अभाव नहीं होता।

पिरामिड

  • चांदी, पीतल या तांबे से बने पिरामिड को घर में रखने से धन का अभाव नहीं होता है।
  • पिरामिड को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए। जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हो।
  • इस पिरामिड को घर में रखे, तो सुख समृद्धि बनी रहती है।

नारंगी का पौधा

  • साथ ही नारंगी के पौधे को घर में रखने से धन का अभाव नहीं होता है। और काफी लाभ भी होता है।
  • नारंगी के पौधे को घर में रखने से धन के साथ-साथ सुख समृद्धि भी बनी रहती हैं।
  • अगर आप अपने घर में धन के अभाव को कम करना चाहते हैं, तो आपको नारंगी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़े- कुंडली कैसे पढ़ें- जानिए 3 आसान चरणों में!

मूनगूस

  • मूनगूस सिक्को के ऊपर बैठा एक बच्चा होता है, जो घर में धन की कमी नहीं होने देता।
  • साथ ही मूनगूस को घर में रखने पैसों की कमी नहीं होती।
  • आपको इसे अपने घर के ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। यह काफी शुभ होता है।

गुडलक

  • गुडलक सिक्को का थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा को ही कहते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा रखना घर में काफी शुभ माना जाता है।
  • लाफिंग बुद्धा घर में रखने से धन का अभाव नहीं होता।और घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।

यह भी पढ़े – 22 Remedies To Overcome Delay In Marriage In 2022

काले घोड़े की नाल

  • घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना काफी शुभ होता है।
  • घोड़े की नाल से घर में धन का अभाव नहीं होता है।
  • वहीं उत्तर दिशा में दर्पण लगाना शुभ होता है। इससे आए और धन में वृद्धि होती है।

अधिक के लिए हमसे Instagram पर जुड़े। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 6,710 

Posted On - December 8, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 6,710 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation