AstroTalk

भूलकर भी इन दिशाओं में ना लगाएं घड़ी, होता है बेहद अशुभ

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में चीजों को सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर हम चीजों को सही दिशा में नहीं रखते हैं, तो वास्तु दोष होने की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप लोग यह जानते हैं कि घर में इस्तेमाल की जाने वाली घड़ियों का वास्तु शास्त्र में काफी महत्व होता है। वहीं आपको भूलकर भी उन दिशाओं में घड़ी नहीं लगानी चाहिए, जो आपके घर में वास्तु दोष का कारण बने। 

वास्तु शास्त्र में घड़ियां भी काफी महत्वपूर्ण होती है। आज हम आपको घर में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। अगर आप इन सभी नियमों का सही से उपयोग नहीं करेंगे, तो आप वास्तुदोष जैसी बड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं। यह आपके परिवार और घर पर बुरे प्रभाव डाल सकता है। चलिए जानते हैं कि कैसे वास्तु शास्त्र के अनुसार आप सही दिशाओं में घड़ियां लगाकर वास्तु दोष से बच सकते हैं –

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

घर की इन दिशाओं में न लगाए बंद घड़ी

  • वहीं आपको अपने घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं लगाना चाहिए।
  • लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके लिए कई परेशानियां उत्पन्न कर सकती है।
  • अगर आपके घर में भी कोई घड़ी खराब है, तो आपको उसे जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
  • इसी के साथ आप उस बंद घड़ी को ठीक करवा कर दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • माना जाता है कि बंद घड़ी को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • इसी कारण आपको बंद घड़ी को अपने घर में नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

घर की इन दिशाओं में न लगाएं टूटी घड़ी

  • वास्तु शास्त्र के द्वारा आपको अपने घर में किसी भी तरह की टूटी हुई घड़ी नहीं रखना चाहिए।
  • यह घर के लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं होता है।
  • इसके कारण घर में वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न हो जाती है। और  आपको कई तरह की परेशानियों से भी निपटना पड़ सकता है।
  • आपको बता दें कि टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है। इसीलिए अपने घर में किसी भी तरह की टूटी हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

इन दिशाओं में कभी ना लगाएं घड़ियां

  • अगर आप अपने घर में अपनी घड़ी को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ लगाते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
  • क्योंकि दक्षिण और पश्चिम दिशा में घड़ियों को नहीं लगाना चाहिए। यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि अगर आप दक्षिण या पश्चिम दिशा में घड़ी लगाते हैं, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
  • यह नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में कई परेशानियों का कारण बन सकती है।
  • इसीलिए अपने घर में घड़ियां लगाते समय दिशाओं का भी महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए।
  • साथ ही आपको वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • इसीलिए अगर आपने भी अपने घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ घड़ी लगाई है, तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।

यह भी पढ़ें- नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

हल्के रंग की घड़ी

  • वास्तु विज्ञान में घड़ियों का रंग भी काफी महत्वपूर्ण होता है।
  • आपको बता दें कि घर में हल्के रंग की घड़ी लगाना काफी शुभ होता है।
  • इसलिए आपको अपने घर में हल्के रंग की घड़ियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गहरे रंग की घड़ी अपने घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • साथ ही यह रंग आपके मानसिकता पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
  • आपको अपने घर में काले, नीले और लाल रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
  • आपको हल्के रंगों जैसे भूरे और पीले रंग की घड़ियां अपने घर में लगाना चाहिए। यह बहुत शुभ होता है।

यह भी पढ़ेंकाफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

इस दिशा में जरूर लगाएं घड़ी (Ghadi Kaun Si Disha Me Lagana Chahiye)

  • आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बेहद ही शुभ होता है।
  • इसीलिए आपको अपने घर की पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा की दीवार पर ही घड़ी को लगाना चाहिए।
  • यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती हैं।
  • आपको बता दें कि इन दिशाओं में घड़ी को लगाने से घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
  • इतना ही नहीं आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेते हैं।
  • आपको बता दें कि अगर आप अपने घर की पूर्व दिशा में दीवार घड़ी लगाते हैं, तो आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहेगा, और खुशियां आएंगी।
  • पूर्व दिशा में घड़ी लगाना काफी शुभ होता है, इससे आपके घर में कभी आर्थिक परेशानी नहीं आती।
  • इसके अलावा घर के सदस्य भी आपस में काफी खुश रहते हैं।

दरवाजे पर घड़ी

  • आपको बता दें कि किसी भी तरह के दरवाजे के ऊपर कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि जो भी व्यक्ति घड़ी के नीचे से गुजरता है, वह नकारात्मक ऊर्जा का शिकार हो सकता है।
  • अपने घर में घड़ी लगाने के लिए यह जगह बिल्कुल भी सही नहीं है।
  • आपको बता दें कि अगर आप अपने घर में लगी हुई घड़ी के समय को आगे या पीछे करके रखते है, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • क्योंकि अगर घड़ी का समय आगे या पीछे होता है, तो आपका चल रहा समय भी खराब हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 6,187 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

Top 5 Most Toxic Zodiac Signs

4 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Rude Zodiac Signs Women

4 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Zodiac Sign Are The Best Performer

5 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Moon Signs Who Are Soulmates

5 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Sensitive Zodiac Signs

6 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 3 Most Cunning Zodiac Signs

6 hours ago