AstroTalk

रसोई घर से जुड़े ये वास्तु दोष डालते है, स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बहुत महत्व रखती है। साथी अगर हम सकारात्मक सोचते हैं तो हमारे जीवन में चीजें भी सकारात्मक की होती हैं। इसीलिए सकारात्मक ऊर्जा का महत्व हमारे जीवन में अधिक बढ़ जाता है। वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर सकारात्मक ऊर्जा का एक अलग ही नाता होता है।

कई लोग अपनी छोटी-छोटी गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। ऐसे में इन सभी दोस्तों को जानकारी उनको दूर करने का उपाय करना चाहिए। चलिए आज हम आपको रसोई घर से जुड़े वास्तु दोषों के बारे में बताते हैं, जो आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं 

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

रसोई घर से जुड़े वास्तु दोष

  • किचन में पूर्व दिशा की ओर खाना बनाना चाहिए।
  • लेकिन अगर आप दक्षिण पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं तो यह आपके घर में अशांति का कारण बन सकता है।
  • वही ऐसा कहा जाता है कि बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए। और ना ही खाना चाहिए।
  • इसे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आप मोटे होने लगते हैं।
  • आपको बता दें कि पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से घर के सदस्यों को त्वचा से संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
  • रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए है।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

रसोई घर में इस दिशा में रखें यह चीजें

  • वास्तु के अनुसार घर के पीने का पानी उत्तर पूर्व दिशा में रखें।
  • किचन में दक्षिण पूर्व दिशा में अपनी गैस को रखना चाहिए।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि झाड़ू, पोछा आदि सामान किचन में ना रखें।
  • कूड़ेदान को किचन से बाहर ही रखना चाहिए।
  • फ्रिज को उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
  • वहीं माइक्रोवेव और मिक्सर को दक्षिण पूर्व दिशा में रखें।

यह भी पढ़ें- शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

कैसा होना चाहिए घर का किचन

  • आपके घर का किचन खुला और चौकोर होना चाहिए।
  • फर्श और दीवारों का रंग पीला, नारंगी या गेरुआ के रख सकते हैं।
  • किचन में नील और आसमानी रंग से बचना चाहिए।
  • रसोई घर को आग्नेय कोण में ही बनाना चाहिए।
  • इसी के साथ किचन में रोशनी के लिए खिड़की या बल्ब को पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • आपको अपने घर के किचन में पूजा खाना नहीं बनाना चाहिए।
  • यह शुभ नहीं माना जाता है।
  • साथ ही रसोई में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखनी चाहिए।
  • अगर आपके घर में किसी भी तरह के टूटे-फूटे बर्तन है, तो आपको उन्हें घर से निकाल देना चाहिए।
  • किचन में एग्जॉस्ट पंखा जरूर लगाएं।
  • आप अपने किचन की सजावट के लिए हरा, मेहरून या सफेद रंग के पत्थर को लगा सकते हैं।
  • साथ ही खिड़की के नीचे चूल्हा नहीं रखना चाहिए।
  • इसी के साथ सिंक और चूल्हे को एक ही प्लेटफार्म पर न हो।

यह भी पढ़ें- नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

वास्तु दोष के उपाय

  • अगर आपका किचन सही दिशा में नहीं है, तो आप उसे सही दिशा में बनवा सकते हैं।
  • वहीं अगर आप बिना तोड़-फोड़ के अपने किचन को सही दिशा में करना चाहते, तो आप उसकी आंतरिक व्यवस्था को ठीक कर सकते हैं।
  • वहीं आपके हाथ धोने की जगह को ईशान कोण में ही होना चाहिए।
  • वास्तु के मुतबिक़ बर्तन धोने की सिंक को उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • मसाले दानी तथा अन्य डिब्बों को आपको दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
  • प्रयोग होने वाला सिलेंडर दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए।
  • अपने घर के किचन के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप किचन में दक्षिण पूर्व दिशा में लाल रंग का बल्ब लगा सकते हैं और उसे हमेशा जलने दे।
  • किचन में सकारात्मकत ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप पूर्व या उत्तर दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बना सकते हैं।
  • अपने घर में समृद्धि के लिए आप पहली रोटी गाय को और दूसरी रोटी कुत्ते को खिला सकते हैं।
  • किचन और बाथरूम एक ही चीज में नहीं होना चाहिए। क्योंकि परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता।
  • अगर ऐसा है, तो आपको बाथरूम में खड़ा नमक एक कांच की कटोरी में रखना चाहिए और समय-समय पर इसे बदलते रहना चाहिए।
  • रसोई घर में हल्के रंग का पेंट कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें – काफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,991 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

4 Most Loyal Zodiac Signs In Marriage

13 mins ago
  • Daily Horoscope

Daily Virgo Horoscope Today May 6, 2024

2 hours ago
  • Daily Horoscope

Daily Leo Horoscope Today May 6, 2024

2 hours ago
  • Daily Horoscope

Daily Cancer Horoscope Today May 6, 2024

2 hours ago
  • Daily Horoscope

Daily Gemini Horoscope Today May 6, 2024

3 hours ago
  • Daily Horoscope

Daily Taurus Horoscope Today May 6, 2024

3 hours ago