AstroTalk

इन दिशाओं में कैलेंडर लगाना होता है बेहद शुभ, साल भर मिलेगी तरक्की

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही घर में नए कैलेंडर आने के भी शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में दिनपत्र (calendar) किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कैलेंडर सही दिशा में ना लगाया जाए, तो यह घर में आने वाली खुशियों को प्रभावित करता है। साथ ही अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसका आपको परिणाम नहीं मिल रहा है, तो उसका कारण तिथिपत्र (calendar) हो सकता है।

साथ ही अगर आप तिथिपत्र (calendar) को सही दिशा में नहीं लगाते हैं, तो आपको वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आपको आपके जीवन में कई परेशानियां परेशान कर सकती हैं। जैसे आपका कार्यपूर्ण ना होना, काम बिगड़ना, स्वास्थ्य परेशानी, करियर से जुड़ी परेशानी आदि परेशानी आपको परेशान कर सकती हैं। इसीलिए वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बेहद महत्व होता है।

यह भी पढ़े – क्यों झड़ते हैं बाल, जानें कुंडली में बाल झड़ने के योग

आपको बता दें कि घर में पुराने कैलेंडर लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता। और अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आने वाली प्रगति के कई अवसर रुक जाते हैं। जिस तरह आप पुरानी चीजों को घर से निकाल देते हैं, उसी तरह आपको पुराने कैलेंडर को भी घर से निकाल देना चाहिए। और उसकी जगह नया कैलेंडर लगाना चाहिए। ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर रहे। चलिए जानते हैं कि घर में कैलेंडर किस दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है और इसे उस दिशा में लगा कर व्यक्ति को कैसे लाभ हो सकता है – 

यह भी पढ़ें –Vasant Panchami 2022: जानें क्यों होती है वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा?

किस दिशा में लगाएं कैलेंडर

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर, पश्चिम और पूर्वी दिशा काफी शुभ होती है। और आपको इन्हीं दिशाओं में घर में कैलेंडर लगाना चाहिए।
  • पूर्व दिशा को काफी शुभ माना जाता है। इसीलिए दिनपत्र (calendar) को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
  • साथ ही पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य है, जो व्यक्ति के नेतृत्व के गुणों को विकसित करता है। इसीलिए पूर्व दिशा काफी शुभ मानी जाती है।
  • वहीं पूर्व दिशा संतान के जीवन में प्रगति के लिए कई मौके भी लेकर आती है।
  • लाल या गुलाबी रंग का कैलेंडर पूर्व दिशा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
  • आपको बता दें कि इस रंग के कैलेंडर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर रहती है।

यह भी पढ़ें –Mauni Amavasya 2022: जानें कब है मौनी अमावस्या की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त

कैलेंडर के लिए उत्तर दिशा है काफी शुभ

  • उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसीलिए यह दिशा काफी शुभ होती है।
  • इस दिशा में आपको विवाह संबंधी तस्वीर, युवा जीवन की तस्वीर वाला तिथिपत्र (calendar) लगाना चाहिए।
  • हरा या सफेद रंग का कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ होता है। साथ ही जातक के जीवन में तरक्की के नए रास्ते भी खुल जाते हैं।

यह भी पढ़ें – अपने नाम के पहले अक्षर से जानें अपने व्यक्तित्व का राज

पश्चिम दिशा में लगाएं कैलेंडर

  • पश्चिम दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है।
  • इस दिशा में तिथिपत्र (calendar) लगाने से व्यक्ति के सभी कार्य काफी तेजी से संपूर्ण हो जाते हैं।
  • साथ ही व्यक्ति की कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है। और व्यक्ति को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • इतना ही नहीं इस दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में सुख सुविधा का वास होता है। और परिवार के सभी सदस्य खुश रहते हैं।

यह भी पढ़ेंअगर कठिन परिश्रम के बाद भी नहीं मिल रहा है नौकरी में प्रमोशन, तो करें ये उपाय

ये दिशाएं है काफी अशुभ

  • सबसे महत्वपूर्ण बात कि आपको घर पर तिथिपत्र ( calendar) को मुख्य दरवाजे पर या दरवाजे के सामने नहीं लगाना चाहिए।
  • यदि आपका घर दक्षिणमुखी है, तो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कि आपको भूलकर भी मुख्य दरवाजे पर तिथिपत्र (calendar) नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े- अपनी हाथ की रेखाओं से कैसे जाने की कितनी संतान होगी

अपने घर में कैलेंडर लगाते समय ध्यान रखें यह बातें

  • तिथिपत्र (calendar) को भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगाना चाहिए।
  • आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में सुख समृद्धि नहीं आती हैं।
  • कैलेंडर को खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस पर उदास चेहरे या हिंसक जानवर के चित्र ना हो। यह घर के लिए शुभ नहीं होते।
  • अगर आप इस तरह के दिनपत्र (calendar) को अपने घर में लगाते हैं,  तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
  • ऐसे  तिथिपत्र (calendar) घर में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जिसके बाद जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • आपको बता दें कि ऐसे दिनपत्र (calendar) जिस पर हंसते मुस्कुराते चेहरे, हरियाली, पेड़ पौधे आदि मौजूद हो, वहीं घर में लगाने चाहिए। यह घर के लिए काफी शुभ होते हैं।
  • साथ ही ऐसे कैलेंडर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास रहता है
  • अगर आप  तिथिपत्र (calendar) को दरवाजे के पीछे लटका देते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • साथ ही घर के सदस्यों को लंबी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आपने घर से अभी तक पुराने कैलेंडर को नहीं निकाला है, तो आपको उसे आज ही निकाल देना चाहिए।
  • अगर घर में पुराना कैलेंडर लगा रहता है, तो वह घर में परिवार के सदस्यों के लिए नई चीजों का आगमन नहीं होने देता।
  • आपको घर में भगवान की तस्वीर वाले तिथिपत्र (calendar) लगाने चाहिए।
  • भगवान की तस्वीर वाले तिथिपत्र (calendar) काफी शुभ माने जाते हैं। और इन्हें घर में लगाने में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • आपको अपने घर में सफेद और हरे रंग का कलैंडर लगाना चाहिए। यह काफी शुभ होते हैं।

अनुभवी ज्योतिषियों से करें बात

यदि आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे एस्ट्रोटॉक के अनुभवी ज्योतिषियों से बात कर सकते हैं। एस्ट्रोटॉक के अनुभवी ज्योतिषि आपको आपके सवालों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। आप उनसे अपने जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। वह आपको आपकी सभी परेशानियों का उपयोगी समाधान प्रदान करेंगे।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 5,605 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

Top 4 Most Intimate Zodiac Signs

5 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Graceful Zodiac Signs

6 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Charming Zodiac Signs

7 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Signs He Is Attracted To You

8 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Negative Zodiac Signs

9 hours ago