अपने नाम के पहले अक्षर से जानें अपने व्यक्तित्व का राज

अक्षर

किसी भी व्यक्ति को समझने के लिए हमें उससे एक मुलाकात जरूर करनी चाहिए। ताकि उसके व्यक्तित्व को समझा जा सके। वही हम बिना किसी व्यक्ति को मिले और उसे जाने उसके बारे में कुछ भी पता नहीं लगा सकते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी विधा है, जिसकी मदद से व्यक्ति के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं अंग्रेजी के अल्फाबेट के अनुसार किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व क्या कहता है –

यह भी पढ़ें – अगर कठिन परिश्रम के बाद भी नहीं मिल रहा है नौकरी में प्रमोशन, तो करें ये उपाय

 A अक्षर

  • जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, वह काफी मेहनती होते हैं
  • यह लोग काफी आकर्षित होते हैं।
  • साथ ही इन्हें बाकी लोगों से हटकर चीजें करना पसंद होता है।
  • वहीं ये अपने करियर को लेकर अपनी पूरी कोशिश करते हैं।
  • इनके अंदर एक कमी भी होती है, इन्हे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।
  • ये अपने प्यार और रिश्तो को काफी अहमियत देते हैं।

B अक्षर

  • जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है, वह अपने जीवन में नए रास्ते ढूंढने में विश्वास रखते हैं।
  • अपने जीवन में अपने लक्ष्य को खुद ही निर्धारित करते हैं। और उन्हें पाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं।
  • वही यह लोग थोड़ा संकोची स्वभाव के भी होते हैं।
  • इतना ही नहीं यह जल्दी से किसी से घुलते मिलते भी नहीं है।
  • यह अपने जीवन की अधिकतर बातें अपने तक ही रखते हैं। यह अपनी बातों को अपने करीबी लोगों को भी नहीं बताते हैं।
  • अपने जीवन में बहुत कम दोस्त बनाते हैं। लेकिन जिन्हें बनाते हैं उनके साथ पूरी ईमानदारी से दोस्ती निभाते हैं।
  • यह अपने प्रेम का इजहार आसानी से कर लेते हैं। वहीं इन्हें प्रेम में काफी बार धोखा भी मिलता है।

C अक्षर

  • C नाम वालों को हर क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त होती है।
  • इन लोगों का व्यक्तित्व ऐसा होता है, भले ही यह किसी  व्यक्ति की खुशी में शामिल ना हो। लेकिन उसके दुख में उसका पूरा साथ देते हैं।
  • यह अपने रिश्तो की अहमियत समझते है। और यह लोग थोड़े भावुक स्वभाव के होते हैं।

D

  • यह लोगो की बातों पर ध्यान नहीं देते। जो इनका मन कहता है, यह वही करते है।
  • वहीं यह हर किसी की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं।
  • प्यार के मामले में यह जिद्दी होते हैं। जिस भी व्यक्ति को पसंद करते हैं, उसके लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
  • यह लोग काफी ईमानदार होते हैं।

E

  • यह लोग थोड़े मुंहफट होते हैं। और इन्हें हंसी मजाक करना पसंद होता हैं।
  • इन लोगों को सभी चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखना बेहद पसंद होता है।
  • कोई इनके काम में टोका टाकी करें, इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता।
  • प्यार को लेकर यह इतने संजीदा नहीं होते। इसीलिए इनके जीवन में ऐसे कई रिश्ते होते है, जो पीछे छूट जाते हैं।

F

  • यह लोग काफी जिम्मेदार होते है।
  • इसी के साथ इन लोगों को अकेला रहना काफी पसंद होता है 
  • स्वभाव से काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये सभी चीजों को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं।
  • यह लोग काफी आकर्षित होते हैं। यह सुंदर और आकर्षक लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

G

  • G अक्षर वाले लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे होते हैं।
  • इनका स्वभाव ऐसा होता है कि हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं।
  • यह लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं और अगला कदम बड़ी सोच समझ कर रखते हैं।
  • यह प्यार को लेकर काफी ईमानदार होते है।

H

  • H नाम वालों के लिए पैसों की काफी अहमियत होती है। और यह स्वभाव से काफी हंसमुख होते है।
  • यह लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दबाजी में बहुत से निर्णय लेते हैं।
  • इन्हे प्यार का इजहार करना  नहीं आता। लेकिन जब भी यह किसी से प्यार करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।
  • साथ ही अपने मान सम्मान को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं।

I

  • इनके अंदर कोई ना कोई कला छुपी होती है।
  • जीवन में यह बहुत कुछ प्राप्त करते हैं। लेकिन कई बार यह उन सब चीजों को जल्दी गवाह भी देते हैं।
  • इन लोगों को वह लोग काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं, जो  अपने काम को लेकर काफी ज्यादा मेहनती होते हैं।
  • स्वभाव से काफी संवेदनशील होते हैं।

J

  • यह देखने में काफी सुंदर होते हैं। इसी कारण कुछ लोग इनसे ईर्ष्या भी रखते हैं।
  • वहीं इन लोगों पर काफी ज्यादा जिम्मेदारी होती है। और यह अपनी जिम्मेदारी को बड़ी ही बखूबी निभाते हैं।
  • यह जिस भी व्यक्ति को प्यार करते हैं, उसका साथ जीवन भर नहीं छोड़ते।

K

  • इन लोगों को हर चीज में परफेक्शन चाहिए होती है।
  • इन लोगों को बाकी लोगों से हटकर चलना बहुत पसंद होता है।
  • इतना ही नहीं पैसे कमाने के मामले में यह काफी आगे रहते हैं।
  • साथ ही अपने प्यार का इजहार करना इन्हें बखूबी आता है।
  • इन लोगों को समझदार साथी चाहिए होता है।

यह भी पढ़े क्यों झड़ते हैं बाल, जानें कुंडली में बाल झड़ने के योग

L

  • इन लोगों को अपने जीवन में ज्यादा प्राप्त करने की इच्छा होती है।
  • वहीं यह अपने जीवन में छोटी मोटी खुशियों में भी खुश रहते हैं।
  • साथ ही इनके जीवन में पैसों को लेकर समस्या बनी रहती है। लेकिन यह उन्हें आसानी से हल कर लेते हैं।
  • यह लोग अपने जीवन में परिवार को सबसे पहले रखते हैं।
  • यह काफी कल्पनाशील होते हैं।
  • साथ ही यह प्यार के मामले में थोड़े आदर्शवादी होते हैं।

M

  • M अक्षर के लोग बहुत सी चीजों को अपने मन में दबाकर रखते हैं, जो बाकी लोगों के लिए खतरनाक होता है।
  • यह लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिसके कारण यह अपने जीवन में कई बार खुद को परेशानियों में डाल लेते हैं।
  • इन लोगो को अपने जीवन में सबसे ज्यादा बेहतर चाहिए होता है।
  • प्यार के मामले में यह काफी संवेदनशील होते हैं। और जिसे भी प्यार करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

यह भी पढ़ें –Vasant Panchami 2022: जानें क्यों होती है वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा?

N

  • इनका व्यक्तित्व काफी ज्यादा आकर्षित होता है, जो बाकी लोगों को इनकी तरफ खींचता है।
  • यह लोग आर्थिक दृष्टि से काफी संपूर्ण होते हैं।
  • वहीं अपने रिश्ते को लेकर थोड़े संवेदनशील होते हैं।

O

  • इन लोगो को शांत रहना बेहद पसंद होता है। वहीं ये अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाते हैं।
  • इन्हें अपने जीवन में अधिक सफलता प्राप्त होती है।
  • प्यार के मामले में काफी ईमानदार होते है और अपने साथी को कभी धोखा नहीं देते।

P

  • यह लोग अधिकतर उलझन में फंसे रहते हैं यह लोग अपने जीवन में चाहते कुछ है और होता कुछ और है।
  • अपने हर काम को काफी साफ सफाई के साथ करते हैं।
  • अपने आसपास के सभी लोगों का ख्याल रखते हैं। और खुले विचारों वाले होते हैं।
  • वही कभी-कभी अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं।

Q

  • इन लोगो को अपने जीवन में अधिक प्राप्त करने की इच्छा नहीं होती। लेकिन इन्हें बहुत कुछ प्राप्त होता है।
  • यह लोग स्वभाव से काफी ईमानदार और सच्चे होते है।
  • वहीं यह अपने रिश्ते को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाते। क्योंकि इनके और इनके साथी के विचारों में असमानता होती है।

R

  • इन लोगों के लिए इनकी फैमिली ही सब कुछ होती है।
  • आपको बता दें कि पढ़ाई लिखाई में यह ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं।
  • इन लोगों के पास धन दौलत की कोई भी कमी नहीं होती है।
  • साथ ही अधिक बुद्धि वाले लोग इन्हें आकर्षित करते हैं।
  • वहीं इनके व्यवहारिक जीवन में चढ़ाव उतार लगा रहता है।

यह भी पढ़ें –Mauni Amavasya 2022: जानें कब है मौनी अमावस्या की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त

S

  • यह लोग दिखने में काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं। और लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
  • यह दिमाग से काफी तेज होते हैं और सोच समझकर निर्णय लेते हैं।
  • कभी-कभी इनके बातचीत का अंदाज इन्हे लोगों के सामने बुरा बना देता है।
  • यह अपनी चीजे बाकी लोगों के साथ साझा करना पसंद नहीं होता है।
  • प्यार के मामले में यह बहुत ज्यादा गंभीर होते हैं। लेकिन इन्हें पहल करना नहीं आता।

T

  • यह लोग बहुत ज्यादा खर्चीले होते हैं।
  • वहीं यह लोग ज्यादा मेहनती नहीं होते। लेकिन इनके पास पैसों की कभी कमी भी नहीं रहती।
  • अपने दिल की बात जल्दी से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करते हैं।

U

  • यह लोग अपने जीवन में कोशिश बहुत करते हैं। लेकिन इनका काम बिगड़ जाता है।
  • साथ ही यह बाकी लोगों का दिल बड़ी आसानी से जीत लेते हैं।
  • यह लोग बहुत होशियार होते हैं।

V

  • इन लोगो को जो भाता है यह वही करते हैं।
  • यह दिल से साफ होते हैं। लेकिन अपनी बातें किसी के साथ साझा नहीं करते।
  • साथ ही इन्हें बंदिशों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

W

  • इन लोगों के अंदर काफी अहम होता है।
  • यह लोग अपनी तारीफ अधिक करते हैं। जिसके कारण बाकी लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं।
  • यह अपने साथी को उसी रूप में स्वीकार करते हैं, जिस रूप में वह होते है।

X

  • साथ ही यह हर चीज में काफी ज्यादा अच्छे होते हैं।
  • ये लोग अपने काम को जल्दी खत्म करने में विश्वास रखते हैं।
  • वहीं कई रिश्तो को एक साथ चलाते हैं।

यह भी पढ़े- अपनी हाथ की रेखाओं से कैसे जाने की कितनी संतान होगी

Y

  • यह लोग बिना सोचे समझे खर्च करते हैं। और खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं।
  • यह लोगों को आसानी से समझ लेते हैं।
  • इन लोगों के पास धन दौलत ही कोई भी कमी नहीं होती है।

Z

  • Z अक्षर वाले लोग दूसरों से बहुत जल्दी घुल मिल जाते हैं।
  • साथ ही यह अपने जीवन को खुले दिल से जीते हैं।
  • वही जो चीज इन्हे नहीं मिली उस पर होने की बजाय आगे बढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • यह अपने जीवन को सादगी से जीना पसंद करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,392 

Posted On - January 27, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 4,392 

are you compatible ?

Choose your and your partner's zodiac sign to check compatibility

your sign
partner's sign

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation