अगर कठिन परिश्रम के बाद भी नहीं मिल रहा है नौकरी में प्रमोशन, तो करें ये उपाय

नौकरी में प्रमोशन

आज हर एक व्यक्ति अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जी जान से मेहनत करता है। लेकिन कई बार उसे अपनी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होता है। जिसके बाद व्यक्ति का मनोबल भी टूटने लग जाता है। वही व्यक्ति अपने जीवन में तनावपूर्ण अवस्था का भी शिकार हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि व्यक्ति अपने करियर में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करता है। साथ ही वह अपने कार्य क्षेत्र पर जी जान से मेहनत भी करता है। लेकिन इतना करने के बावजूद भी उसे नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पाता है। जिसके कारण जातक हताश हो जाता है और निराशा उसे परेशान करने लगती है।

आपको बता दें कि अगर आप भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो आप ज्योतिष उपाय की सहायता से ऐसा कर सकते हैं। वही आप ज्योतिष उपाय करके अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है, तो इसका कारण ग्रह दशा या आपकी कुंडली में किसी योग के कारण हो सकता है। जिसे आप ज्योतिष उपाय की सहायता से हल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष उपाय से कैसे करियर में सफलता प्राप्त की जा सकती है –

यह भी पढ़े – क्यों झड़ते हैं बाल, जानें कुंडली में बाल झड़ने के योग

नौकरी में प्रमोशन ना मिलने के कारण

  • अगर आप नौकरी में पूरी कोशिश करते हैं। उसके बाद भी आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो उसका कारण ग्रह दशा हो सकती है।
  • आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में दशम भाव कर्म का भाव होता है।
  • वही इस भाव के माध्यम से ही नौकरी और व्यापार के बारे में पता लगाया जाता है।
  • साथ ही दशम भाव में जो भी ग्रह मौजूद होता है। उसी के आधार पर जातक के करियर में सफलता प्राप्त करने की कितनी संभावना है या नही, उसका अनुमान लगाया जाता है।
  • यदि दशम भाव का स्वामी कमजोर होता है, तो व्यक्ति को अपने नौकरी क्षेत्र में काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है, तो जातक को कार्य क्षेत्र से जुड़ी परेशानी का सामना करना होता है।
  • साथ ही जब कोई क्रूर ग्रह दशम भाव में स्थित होता है। तब जातक को नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पाता।
  • अगर जातक की कुंडली में दशम भाव पीड़ित होता है, तो व्यक्ति को नौकरी ना मिलना, प्रमोशन ना मिलना, जॉब मिलने में देरी आदि और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें –Vasant Panchami 2022: जानें क्यों होती है वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा?

नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय

  • अगर आप नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो आपको अपने दशम भाव में बैठे ग्रह को मजबूत करना होगा।
  • अगर दशम भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है, तो आपको उसके लिए भी उपाय करना चाहिए।
  • इन उपायों के लिए आप किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह ले।
  • शनि ग्रह को कर्म फल दाता माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि कमजोर होता है, तो उसे मजबूत करना चाहिए।
  • शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं।
  • आप शनिवार के दिन व्रत रख सकते हैं। शनिवार के दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान करें।
  • नवग्रह शांति हवन से भी ग्रहों को शांत किया जाता है। और इसके काफी शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।
  • नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त पर स्थापित करके उसकी पूजा करने से आपको काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • अगर आप अपनी नौकरी में प्रमोशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सूर्य ग्रह को खुश करना चाहिए।
  • आपको सूर्य ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  • वहीं आपको रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल देना चाहिए। इससे आपको नौकरी से जुड़ी सारी परेशानियों का हल मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें –Mauni Amavasya 2022: जानें कब है मौनी अमावस्या की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त

करियर में सफलता न मिलने के कारण

  • आपको बता दें कि कुंडली में दसवें भाव को करियर और नौकरी का प्रतीक माना जाता है।
  • दसवें भाव के आधार पर ही व्यक्ति के करियर से जुड़ी चीजों के बारे में पता लगाया जाता है।
  • आपको बता दें कि व्यक्ति की नौकरी आगे कैसे चलेगी। इसके बारे में छठे भाव से पता लगाया जाता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में पापी ग्रह मौजूद होते हैं। उन लोगों को करियर में सफलता प्राप्त करने में बाधा आती है।
  • जब शनि किसी जातक की कुंडली में छठे, आठवें या बारहवें भाव में मौजूद होता है। तब जातक को करियर में सफलता नहीं मिलती है।

यह भी पढ़े- अपनी हाथ की रेखाओं से कैसे जाने की कितनी संतान होगी

करियर में सफलता प्राप्त करने के उपाय

  • आपको सकारात्मक विचारों को अपने मस्तिष्क में ग्रहण करना चाहिए। नकारात्मकता को अपने मस्तिक से बाहर निकाल देना चाहिए।
  • आपको सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • माना जाता है कि उंगलियों पर माता लक्ष्मी और हथेलियों के मध्य पर माता सरस्वती हथेली के निचले भाग में भगवान गणेश जी निवास करते हैं।
  • अगर आप रोजाना अपने हाथों को देखते हैं, तो इन तीनों भगवानों का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो जाता है।
  • कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्॥ आपको अपने हाथो को निहारते समय इस मंत्र का जाप करें। 
  • इसी के साथ आपको रोजाना गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का 31 बार जाप करना चाहिए।
  • इन मंत्रों के जाप से आपको भगवान शिव और माता गायत्री का आशीर्वाद मिलेगा। जिससे आपको आपके कार्य में काफी सफलता प्राप्त होगी।
  • आपको तांबे के बर्तन में गुड़ लेकर प्रातः काल सूर्य को अर्पण करें।
  • साथ ही आपको सूर्य उदय के 1 घंटे के भीतर ही सूर्य देव को जल देना चाहिए।
  • सूर्य देव को जल देते समय आपको 11 बार ऊं हीं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • अगर आप प्रतिदिन सूर्यदेव की इसी तरह आराधना करेंगे, तो आपको अपने करियर में सफलता जरुर मिलेगी।
  • शनिवार के दिन आपको कोवे को उबला हुआ चावल खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह शांत हो जाता हैं।
  • करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
  • आपको हनुमान जी या पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,546 

Posted On - January 27, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,546 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation