AstroTalk

हस्तरेखा जो बनाती है आपको धनवान

ज्योतिष शास्त्र में जहां एक तरफ राशियों का बहुत महत्व होता है, वहीं दूसरी तरफ हस्तरेखा का भी महत्व होता है। क्योंकि जिस तरह आप अपनी राशि से यह जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहेगा या आने वाले समय में आपके साथ क्या हो सकता है। उसी तरह हाथों पर बनी रेखा से आप अपने भाग्य के बारे में भी जान सकते हैं।

हाथों पर बनी रेखाओं को भाग्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ हीं हमारी हथेली पर कई रेखाएं बनी होती हैं। लेकिन हम उनके असली महत्व को नहीं जान पाते। इसीलिए सबसे पहले आज हम आपको हाथ की रेखाओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। जिसके बाद हम आपको यह भी बताएंगे कि आपके हाथों पर अगर इस तरह का निशान है, तो आप किस तरह के व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़े: वह सभी जानकारी जो आप शरदीय नवरात्रि 2021 के विषय में जानना चाहते हैं

तलवार और हल का निशान

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर तलवार या हल का निशान हो, तो वह व्यक्ति काफी धनवान और भाग्यशाली होता हैं। इसके अलावा अगर किसी जातक की हथेली में मंगल पर्वत ऊंचा हो या मस्तिक रेखा दो भागों में बटी हो, कनिष्ठा उंगली लंबी हो, तो ऐसा व्यक्ति जन्म से ही काफी भाग्यशाली और राजयोग के साथ पैदा होता है। तथापि ऐसे लोग बुद्धिमान होने के साथ साथ, हर फैसले को बड़ी ही सोच समझकर लेते हैं। यह व्यक्ति दूसरों की भी काफी मदद करते हैं। साथ ही इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। इस तरह के व्यक्ति सरकारी क्षेत्रों में उचित स्थान भी प्राप्त करते हैं। इसकी अलावा यह लोग बाकी लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं।

यह भी पढ़े ज्योतिष शास्त्र से जाने कि विवाह के लिए अपना सही साथी कैसे चुने

हस्तरेखा में सूर्य पर्वत रेखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत रेखा से आगे मस्तिक रेखा से होकर गुजरती है।इसके अलावा अगर मस्तिष्क रेखा के सिरे से होकर गुरु पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करते है। क्योंकि उनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। साथ ही वह अपने से जुड़े लोगों की भी काफी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे लोग हमेशा भलाई के कार्य में लगे रहते हैं। सबसे महत्पूर्ण अगर ऐसी रेखा वाले व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाए, तो वह अवश्य ही सफल होंगे

यह भी पढ़े: Shape Of Your Fingernail And What It Says About Your Personality

हस्तरेखा में भाग्य और बुध रेखा

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा और बुध रेखा सीधी हो और गुरु और सूर्य पर्वत अच्छी स्थिति में हो, तो इस तरह के लोगों के लिए राजयोग बनता है। इसलिए वह सरकारी क्षेत्र में भी उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर किसी भी व्यक्ति के हाथ में मछली का निशान है, तो ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करते। सबसे महत्पूर्ण हस्तरेखा विज्ञान में हाथ में मछली के निशान को बेहद ही शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े : आपके हाथ पर प्यार की रेखा आपके बारे में क्या बताती है!

त्रिकोण चिन्ह

ज्योतिषि के अनुसार हथेली में त्रिकोण का चिन्ह बहुत महत्व रखता है। यदि किसी जातक की हथेली में एक से अधिक भाग्य रेखाएं हो या फिर जीवन रेखा पर त्रिकोण का चिन्ह बना है। तो ऐसे लोग अपने जीवन में काफी मेहनत और लगन से बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोगों कम आयु में ही खुद का घर खरीद लेते हैं। साथ ही वे अपने घर को खुले स्थान पर बनवाना पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसे जातक काफी मेहनती होते है।

यह भी पढ़े: आपको अपना दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए?

अंगूठे के पास की रेखा

तथापि अगर किसी जातक के हाथ में अंगूठे के पास से कोई रेखा ऊपर की ओर जाती है, तो ऐसे लोग 34 से 38 वर्ष की आयु में ही खुद का घर खरीद लेते हैं। क्योंकि यह व्यक्ति काफी ज्यादा मेहनती होते हैं। इसके अलावा वह मेहनत और लगन में ही विश्वास रखते हैं। और उसी के बल पर सब कुछ हासिल भी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े: वह सभी जानकारी जो आप शरदीय नवरात्रि 2021 के विषय में जानना चाहते हैं


भाग्य रेखा

किसी जातक के हाथ में भाग्य रेखा जीवन रेखा के पास उपस्थित हो, तो ऐसे लोग धन संबंधित समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में धन से जुड़े मुद्दों का सामना करते रहते हैं। लेकिन यह व्यक्ति काफी मेहनती भी होते हैं।

हस्तरेखा जातक के भाग्य और स्वभाव के अलावा आगे आने वाली परेशानी को भी दर्शाती हैं। इसलिए जिस भी व्यक्ति के हाथ में कलाई के पास से कोई रेखा सीधी शनि पर्वत से मिलती है। वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और महत्वकांक्षी होने के अलावा अपने लक्ष्य पर केंद्रित होते है। क्योंकि यह व्यक्ति काफी ज्यादा मेहनती होते हैं। और अपनी मेहनत के दम पर ही जीवन में सब कुछ हासिल करते हैं।

अधिक के लिए, हमसे  Instagramपर जुड़ें। अपनासाप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,026 

Share