घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए इस दिशा में पिरामिड रखना होता है बेहद शुभ

पिरामिड

आपको बता दें कि वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है। जिससे घर में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। कभी -कभी यह परेशानियां गंभीर रूप भी ले लेती हैं, जिसके कारण घर के सदस्यों को बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ जाता है। इसीलिए वास्तु दोष को खत्म करना बेहद ही आवश्यक होता है। आपको बता दें कि वास्तु दोष को कुछ उपायों की सहायता से खत्म किया जा सकता है। वहीं उन उपायों में से एक  पिरामिड उपाय है। पिरामिड को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इन चीजों का काफी महत्व होता है।

यह भी पढ़े –Jyotish yog – यहां जानें ज्योतिष योग से जुडी सारी जानकारी

आपको बता दें कि वास्तु पिरामिड आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करता है। वही यह पिरामिड एक ऐसे तत्व के रूप में कार्य करता है, जो निरंतर नकारात्मक ऊर्जा को शोषित करता है और सकारात्मक ऊर्जा को घर के चारो तरफ फैलाता है। इस सकारात्मक ऊर्जा  से घर में शांति भी बनी रहती है। इसी के साथ पिरामिड को घर में रखना बेहद ही शुभ होता है यह घर में सभी परेशानियों को दूर करता है। चलिए जानते हैं घर में वास्तु पिरामिड रखने से क्या फायदा होता है और कैसे वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है –

यह भी पढ़े  –Holi 2022: जानें 2022 में कब है होली? शुभ मुहुर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

धातु या लकड़ी का पिरामिड

  • आपको बता दें कि घर में धातु या लकड़ी का पिरामिड रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
  • इसी के साथ घर में उत्पन्न नकारात्मक उर्जा भी खत्म हो जाती है।
  • यह काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और सकारात्मक ऊर्जा को घर में फैलाता है।
  • इससे घर में उत्पन्न वास्तु दोष खत्म होता है और सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

यह भी पढ़े Maha Shivratri 2022: जानें कब है महाशिवरात्रि? तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

दक्षिण दिशा में रखें पिरामिड

  • यदि आपको शत्रुओं से जुड़ी कोई परेशानी परेशान कर रही है, तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए।
  • वहीं दक्षिण दिशा में इसे रखने से जल्द ही परेशानी का समाधान मिल जाता है।
  • साथ ही किसी तरह के कानूनी काम में भी यह काफी मददगार साबित होता है।
  • इसी के साथ दक्षिण दिशा पिरामिड के लिए बेहद शुभ होती है और इस दिशा में पिरामिड रखकर आपकी सारी परेशानी जल्द ही समाप्त हो जाती है।

यह भी पढ़े – विवाह में देरी – यहाँ जाने ज्योतिषीय कारण और उपाय

उत्तर दिशा

  • आपको बता दें कि घर में पिरामिड उत्तर दिशा में रखना काफी शुभ होता है।
  • साथ ही यह घर में सभी परेशानियों को भी खत्म कर देता है।
  • अगर आप उत्तर दिशा में पिरामिड रखते हैं, तो आपके घर में उत्पन्न आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।
  • साथ ही घर में धन प्राप्ति के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।
  • वहीं घर के सदस्यों को मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल जाता है और घर में खुशियां बनी रहती हैं।

यह भी पढ़े –लड़कियों की शादी के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय

स्टडी टेबल

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड को स्टडी टेबल पर रखने से वह बच्चो को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
  • साथ ही आपको बच्चों के स्टडी टेबल पर क्रिस्टल का पिरामिड रखना चाहिए।
  • इससे बच्चों की एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है।
  • इसी के साथ वह लगातार अपना ध्यान पढ़ाई में लगा पाते हैं।
  • इतना ही नहीं वह अपने जीवन में काफी सफलता भी हासिल करते हैं।
  • साथ ही उनका मन शांत रहता है और उन्हें मानसिक तनाव भी नहीं होता।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

पूर्व दिशा

  • आपको बता दें कि पिरामिड को पूर्व दिशा में रखना काफी शुभ माना जाता है।
  • इसे पूर्व दिशा में रखने से घर में यश और कीर्ति आती है। साथ ही साथ समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ता है।
  • साथ ही समाज में लोग आपकी काफी इज्जत करते है। और जातक अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त करता हैं।
  • वास्तु में इस दिशा को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिशा में पिरामिड रखने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते है।

चांदी , पीतल और तांबा

  • आपको बता दें कि चांदी, पीतल और तांबे का पिरामिड घर में रखना बेहद ही शुभ होता है।
  • वहीं बहुत से लोग चांदी, तांबे या पीतल का पिरामिड को अपने घर में रखना नहीं पाते हैं, तो वह लकड़ी का पिरामिड अपने घर में रख सकते हैं।
  • लकड़ी का पिरामिड भी घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है और घर के लिए काफी शुभ होता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको भूलकर भी अपने घर में लोहे, एल्यूमीनियम या प्लास्टिक का पिरमिड नहीं रखना चाहिए।
  • इस तरह का पिरामिड घर के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। 
  • यह घर में परेशनियों का बडा कारण बनता है। 

पिरामिड की तस्वीर

  • आपको बता दें कि आपको अपने घर में पिरामिड की तस्वीर कभी भी नहीं लगानी चाहिए।
  • पिरामिड की तस्वीर को घर में लगाने से किसी भी तरह का कोई भी लाभ नहीं होगा।
  • आपको इस प्रकार के चित्रों को घर में लगाने से बचाना चाहिए।
  • यह घर में नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करती है, इसलिए इनकी तस्वीर नही लगानी चाहिए।

जल

  • अगर आप पिरामिड को अपने पीने के पानी के ऊपर रखते है, तो आपका पाचन तंत्र काफी अच्छा रहता है।
  • साथ ही आपको पेट से जुडा कोई रोग भी नही होता है।

बीज

  • ऐसा माना जाता है कि अगर किसान बाजों को बोने से पहले पिरामिड में रखता है, तो बीज काफी प्रभावशाली होते है।
  • इसी के साथ अगर आपके घर में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई बुरी आदत है, तो उस आदत से मुक्ति के लिए घर में पिरामिड जरुर लगाएं। 
  • आपको बता दें कि यह घर में शांति और खुशियां लेकर आता है। यह परिवार के सभी लोगो के लिए काफी अच्छा होता है।
  • घर में इसे रखने पर जातक को शुभ परिणाम ही प्राप्त होते है।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,779 

Posted On - February 16, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,779 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation