गुरु का मकर राशि में गोचर – 12 राशियों पर प्रभाव

गुरु का मकर राशि में गोचर - 12 राशियों पर प्रभाव

शुक्रवार 20 नवंबर 2020 को 06:26 बजे गुरु/बृहस्पति धनु राशि से निकल कर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ऎसे में बृहस्पति का यह गोचर बहुत से बदलावों को दिखाने वाला होगा, जो विश्वव्यापी प्रभाव लाएगा। इस चेंज का अधिक प्रभाव इस लिये भी दिखाई देगा क्योंकि मकर राशि में पहले से ही शनि और मंगल मौजूद हैं ऎसे में बृहस्पति का यहां होना और तीन महत्वपूर्ण ग्रहों का एक साथ आना ज्योतिष की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना भी है। इस तीन ग्रहों के गोचर का एक साथ युति में होना तनाव को बढ़ाता है। इस दौरान विश्व पर यह नए बदलावों और तनाव को दिखा सकता है। आईये जानते हैं सभी 12 राशियों पर गुरु का मकर राशि में गोचर का प्रभाव –

मेष राशि

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बदलाव दिखाई देंगे। इस समय घर और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में बदलाव होगा जिसका लम्बा असर पड़ेगा। साथ ही, मेहनत के सकारात्मक फल मिलेंगे। जरुरी चीजों की पूर्ति बनी रहेगी।

उपाय – गुरु जनों व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृष राशि

वृष राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। अचानक से काम पूरे होंगे। मेहनत अधिक रह सकती है। धार्मिक क्षेत्र में आपका झुकाव रह सकता है और आद्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। छोटे भाई बहनों के साथ समय बिताएंगे।

उपाय – शिवलिंग पर जलाभिषेक नियमित रुप से करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस समय संभल कर काम करने की आवश्यकता है। खर्चों में कमी नहीं आने वाली। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है. पेट के नीचले हिस्से मे दर्द एवं त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों को लेकर अधिक सोच विचार में रहने वाले हैं। इस दौरान रिसर्च के काम बेहतर तरह से हो पाएंगे। हालांकि,स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। चोट एव दर्द की शिकायत रह सकती है।

उपाय – खीर में केसर डाल कर गरीबों में बांटें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भागदौड़ अधिक रहने वाली है। इस दौरान वाद-विवाद से से दूर रहे। साथ ही, नौकरीपेशा लोगों के लिए परेशानिया थोड़ी बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और विरोधियों से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें।

उपाय – मंदिर में विष्णु भगवान के समक्ष दीपक प्रज्जवलित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस अवधी में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर सकते हैं। इस समय अचानक से स्थान परिवर्तन और बदलाव दिखाई देगा। संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी इसलिए ध्यान रखें।

उपाय – गायत्री मंत्र का नियमित रुप से जाप करें।

तुला राशि

गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों को बेचैनी रहने वाली है लेकिन जल्द ही स्थिति आपके मन अनुरुप भी होगी। परिवार में माता को लेकर चिंता हो सकती है। इसके अलावा हृदय संबंधी दिक्कत आ सकती है। नौकरी में बदलाव का अभी विचार न बनाएं।

उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय परिश्रम बढ़ाने वाला होगा। आप को इस अवधी में उत्साह की अनुभूति होगी। हालांकि, ऎसी स्थिति में कुछ भी जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर होगा। साथ ही, आप क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें और परिवार की बातों पे ध्यान दें. भाग्य का सहयोग मिलेगा।

उपाय – मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गोचर के दौरान खर्चे अधिक होंगे और बचत कम। शुरुआती समय थोड़ा अधिक खर्चीला होगा। इस दौरान स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और परिवार पर ध्यान दे अथवा पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं।

उपाय – कुत्ते को रोटी डालें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ये समय कुछ तनाव बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव अधिक रह सकते हैं। अधिक क्रोध से बचें ओर जो भी काम करें उस पर राय लेना बेहतर होगा।

उपाय – शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ किया करें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए समय काफी व्यस्तता ला सकता है। मानसिक रुप से भी अभी आप सोच विचार में अधिक रहने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन का उपयोग संभल कर करें।

उपाय – शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाया करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को थकान अधिक रह सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर कुछ चिंताएं अधिक रहेंगे। शुगर एवं मोटापे की समस्या के चलते परेशानी हो सकती है। ट्रैवलिंग होगी और अचानक से यात्रा बनेगी। संतान को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान रखें।

उपाय – केले के वृक्ष का पूजन करें।

कुंडली विश्लेषण और उपायों के लिए ज्योतिषी रानी के साथ यहां कनेक्ट करें।

साथ ही आप पढ़ना पसंद कर सकते हैं वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर २०२० – प्रत्येक राशि पर प्रभाव

हर दिन दिलचस्प ज्योतिष तथ्य पढ़ना चाहते हैं? हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

 3,188 

Posted On - November 19, 2020 | Posted By - Astrologer Rani | Read By -

 3,188 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation