जानिए वर्ष 2022 में किन-किन भाग्यशाली राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ विवाह योग

shubh vivah yoga 2022/ शुभ विवाह योग 2022

हिन्दू परम्परा में विवाह को केवल एक युगल के मिलन के रूप में नहीं देखा जाता है, अपितु इसे एक पवित्र अनुष्ठान एवं ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में क्रियान्वित किया जाता है। इसी पवित्रता को ध्यान में रखते हुए, परिवार के बड़े बुजुर्ग विवाह शुभ योग 2022 के विषय जानने की सलाह देते हैं। विवाह को भारत में युगल के नए जीवन की शुरुआत के रूप में जाना जाता है। इसलिए विवाह बंधन में बंधना इतना महत्वपूर्ण एवं शुभ कहलाता है। साथ ही ज्योतिषी ग्रहों की दशा, शुभ तिथि, एवं विवाह शुभ योग 2022 को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं।

तिथि के अतिरिक्त मंगल विवाहिक जीवन के लिए ग्रह गोचर भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के लिए दो ग्रह अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वह दो ग्रह हैं शनि एवं बृहस्पति। इन दोनों ग्रहों में शनि ग्रह को व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देने के लिए जाना जाता है और बृहस्पति ग्रह को व्यक्ति पर कृपा रखने और आशीर्वाद देने के लिए जाना जाता है। इसलिए विवाह शुभ योग 2022 में इन ग्रहों का प्रभाव महत्वपूर्ण होता है।

अब आगे जानते हैं कि 2022 में किन राशि के जातकों की विवाह की प्रबल संभावना है।

कर्क राशि

वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत खास रहने वाला है। वह इसलिए क्योंकि जिस उपयुक्त साथी की वह तलाश कर रहे हैं, उन्हें वह इस वर्ष अवश्य मिलेंगे। कर्म ग्रह शनि अप्रैल महीने में अगले भाव में जाने से पहले विवाह भव में गोचर कर आपके प्रयास का फल देगा। इसके साथ जुलाई मास में आपके कुंडली में विवाह भाव में शनि की स्थिति विवाह में उतपन्न हो रही सभी बाधाओं को समाप्त कर देगा। साथ ही आपके जीवन में एक ऐसा वक्ती आएगा/आएगी जो जिम्मेदारियों को सही ढंग निभाना जानता है। साथ ही कर्क राशि के जातकों का एकतरफा प्यार भी सफल होगा, और वह शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। और आपके लिए यह पवित्र बंधन भाग्यशाली भी साबित होगा।

यह भी पढ़ें: वर्ष 2022 में विवाह के सभी शुभ मुहूर्त की सूची

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक जो इस साल अपने लिए उपयुक्त साथी खोज रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। साथ ही उनके लिए यह साल बहुत शुभ एवं लाभकारी साबित होगा। वार्षिक विवाह राशिफल 2022 के अनुसार वसंत ऋतु में आपके द्वारा विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का शक्तिशली संकेत मिल रहा है, जिसका तातपर्य यह है कि आप अप्रैल माह में वैवाहिक जीवन आरम्भ कर सकते हैं। इसके साथ ही शनि आपके कुंडली के विवाह भाव में अप्रैल महीने में गोचर करेगा और जुलाई महीने तक इसी भाव में रहेगा।

इसके साथ यह ग्रह गोचर आपके जीवन के कर्म संबंध से जुड़ने में आपकी सहायता करेगा। और जो लोग प्रेम बंधन में पहले से ही लिप्त हैं, वह भी एक कदम आगे बढ़कर विवाह के बंधन में बंधने की योजना बना सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 विवाह के प्रबल योग बना रहा है। यानि वर्ष 2022 आपके वैवाहिक जीवन के आरम्भ के लिए सकारात्मक एवं अत्यंत शुभ साबित होगा।

यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी भारतीय परंपराएं जिनके पीछे छिपे हैं वैज्ञानिक तर्क

कन्या राशि

अप्रैल महीने में कन्या राशि के स्वामी ग्रह अप्रैल के मध्य तक अपने ही भाव में गोचर करेगा, जो आपके लिए अनुकूल परिणाम ला सकता है। साथ ही नए वर्ष में ग्रह गोचर 2022 भी आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इसके साथ यदि आप अपने घर पर या परिवार-जनों के साथ विवाह के विषय में कोई चर्चा करते हैं, तो इसका परिणाम भी आपको वर्ष की पहली तिमाही में दिखेगा और आपके द्वारा अपने साथी की तलाश खत्म होगी। साथ ही इस वर्ष आपके साथी की तलाश से संबंधित बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।

प्रेम संबंध में बंधे जातक जो अपने रिश्ते में अनबन और गलतफहमी अनुभव कर रहे हैं। वह भी इस दौरान अपने सभी उलझनों को सुलझाने का भरपूर प्रयास करेंगे जिसका परिणाम विवाह होगा। इसके साथ, कन्या विवाह राशिफल 2022 के अनुसार कन्या राशि के जातक अपने साथी से मिल सकते हैं और उनके साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं और अपने वैवाहिक जीवन का आगाज कर सकते हैं। इस वर्ष शनि ग्रह आपके परिवार भाव पर दृष्टि डालेगा जिसके कारण कन्या राशि के जातकों के लिए विवाह से जुड़ी संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। साथ ही बृहस्पति ग्रह की कृपा आपके विवाह भाव पर होगी, जिसका परिणाम भी आपके लिए सकारत्मक रहेगा।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी हथेली पर धन रेखा आपके विषय में क्या कहती है

वृश्चिक राशि

उक्त बताए गए राशियों की भांति ही वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी वर्ष 2022 प्रेम एवं विवाह के मामले में सुखद रहने वाला है। किन्तु आपको साथी की तलाश में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो कि जुलाई के बाद आपके पक्ष में काम करने लगेगा। इसलिए चिंता न करें। इसके साथ शनि एवं बृहस्पति दोनों ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा, जिसके कारण एक नया रिश्ता आप स्थापित करेंगे और वह स्थिर एवं दूरगामी होगा। गुरु ग्रह की कृपा भी आपके वैवाहिक भविष्य के लिए फलदायी साबित होगी।

इसके साथ वृश्चिक राशि के मूल जातक वर्ष के पहले भाग में प्रेम की मझधार में गोता लगा सकते हैं और साथी के साथ विवाह बंधन में बंधने की योजना भी बना सकते हैं। साथ ही मूल राशि के वह जातक जो अपने साथी से दिल की बात कहने में हिचकिचा रहे हैं, वह भी अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपके परिवार के सदस्य एवं दोस्त भी आपका समर्थन करेंगे और आप अपने रिश्ते को सफल बनाने में भरसक प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: जानिए! रामायण एवं श्री राम से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य

मीन राशि

आपको बता दें की मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष नए अवसरों का अम्बार लाएगा, साथ ही आपको अपनी रुचियों को बदलने के ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। अप्रैल महीने में आप सकारत्मकता की ओर बढ़ सकते हैं, वह इसलिए क्योंकि अप्रैल महीने में बृहस्पति ग्रह आपकी राशि में गोचर करेगा जिसका लाभ आपको प्राप्त होगा। यह गोचर आपके विवाह भाव पर भी प्रभाव डालेगा जिससे आपकी विवाह की संभावनाएं अधिक बढ़ जाएंगी। और जो शादी के प्रस्ताव पहले रद्द हो रहे थे, वह अब रिश्तों में परिवर्तित होंगे।

साथ ही मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 की पहली तिमाही में शादी के बंधन में बंधने की बढ़ी संभावना है और इसी बीच आपके द्वारा उपयुक्त साथी की तलाश भी सफल होगी। इसमें यह भी संभावना है कि आपको अपना जीवन साथी पारिवारिक रिश्ते या फिर किसी करीबी की मदद से मिल जाए। यह भी संभावना है कि आप अपने जीवन-साथी से मिल चुके हों। इस लिए इस वर्ष विवाह के मामले में वृश्चिक राशि के जातक आश्वस्त हो जाएं।

इसके अतिरिक्त विवाह से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 7,142 

Posted On - November 18, 2021 | Posted By - Shantanoo Mishra | Read By -

 7,142 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation