आँखे और व्यक्तित्व- आपकी आँखे आपके बारे में क्या कहती है?

आँखे और महिलाओ का व्यक्तित्व—

अक्सर ख्वाबों का मकान कही जाने वाली आँखे हमारे अन्त: मन का अर्गला भी होती हैं। जीवन में कई परिस्थितियां ऐसी होती हैं जब हम किसी से अपनी ख़ुशी या दुःख को किसी दूसरे के साथ बाँट नहीं पाते। हालाँकि, ऐसी स्थिति में भी हमारी आँखें हमारे हाल को बयां कर देती हैं। तत्पश्चात, यह कहना गलत नहीं होगा कि आँखों ज़रिये हम अपनी आत्मा की झलक दुनिया के सामने लाते हैं।

विशेष रूप से, स्त्रियों और लड़कियों के विषय में यह कहना गलत नहीं होगा की उनकी आँखे उनके मन का स्वतंत्र रूप होती हैं और उनके और उनके व्यक्तित्व गुण के विषय में बहुत कुछ कहती हैं।

जानने के लिए पढ़ें आँखे और महिलाओ का व्यक्तित्व—

सुंदर और काली आँखे-

सुंदर और काली

जिन महिलाओं की आँखे सुंदर और काली होती है वो जीवन में लगभग सभी प्रकार के सुखो को भोगती हैं। साथ ही, ऐसी महिलाएं परिवार में मिलन सार होती है लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती है। अगर ऐसी महिलाएं किसी कार्यक्षेत्र में होती है तो उन्हें उन्हें जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त होती है।

बाहरी उभार लिए हुई आँखे-

बाहरी उभार लिए

जिनकी आँखे बाहरी उभार लिए हुई होती हैं वो काफी दयालु ह्रदय की स्वामिनी होती हैं। इसके साथ ही, खुशमिजाज स्वाभाव और मित्रता पूर्वक व्यवहार इनकी खासियत होती है। इनके सामने कोई भी अपना दुःख सूना दे तो ये तुरंत उसकी सहायता करने को तैयार हो जाती हैं। ऐसी महिलाएं स्वाभिमानी होती हैं पर इनको सभी सुख साधन के संसाधन प्राप्त होते है।

काली गोल आँखे-

काली गोल आंखें-

यदि किसी महिलाओ की आँखों का रंग काला और आकर गोल हो तो ऐसी महिलाओं से सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग अपने फायदे के लिएकिसी भी हद तक जा सकते हैं। यथा, इनको किसी दूसरे के फायदे अथवा नुक्सान से कोई मतलब नही होता है यह सिर्फ अपने फायदे की सोचते हैं।

ऊपरी खिचाव वाली आँखे-

ऊपरी खिचाव आँखे

जिन महिलाओ की आँखे ऊपरी खिचाव लिए हुई होती है वह अपनी धुन की पक्की होती हैं। यदि उन्होने किसी काम को करने का सोच लिया उसे हर कीमत पर करती हैं चाहे उसके लिए साम, दाम, दंड, भेद किसी भी नीति सभी प्रयोग करने पड़े। हलाकि, ऐसे लोग मौका परस्त भी माने जाते हैं। इनसे थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

बड़ी आँखे-

बड़ी आँखे-

जिनकी आंखें बड़ी बड़ी होती हैं, वह अपनी आँखों की तरह ही बड़े दायरे में सोचती हैं। ऐसी महिलाएं बहुत खुले विचारो की होती हैं। यह सभी के साथ दोस्ताना व्यवहार रखती हैं। साथ ही, यह हमेशा बात करने के लिए तैयार रहती हैं चाहे विषय कोई भी हो कोई भी व्यक्ति इनके साथ घंटो बात कर के प्रसन्न हो सकता हैं। यदि इनके प्राकृतिक भाव की बात करें तो हसमुख होने के साथ-साथ यह बहुत दयालु होती हैं।

भूरे रंग की आँखे-

भूरे रंग आँखे

भूरी आँखों जितनी सुन्दर उतनी ही ऐबी मानी जाती हैं। जिन महिलाओं की आंखें भूरे रंग की होती हैं, उन पर विश्वास करने में बहुत नुक्सान हो सकता है। ये काफी चालाक और योजना बनाकर कार्य करती हैं ऐसी महिलाएं अपनी बात पर नहीं टिकती हैं। साथ ही, इन्हे झूठ बोलने और धोखा देने में मज़ा आता है।

बंद जैसी आँखे-

बंद जैसी आँखे-

जिन महिलाओ की आँखे बहुत कम खुलती प्रतीत होती है उनकी एकाग्रता बहुत गज़ब की होती है। साथ ही, ऐसी महिलाओं में आत्म निर्णय की शक्ति अच्छी होती है। परिस्थिति कैसी भी हो, यह तुरंत निर्णय लेने में सक्षम होती हैं। किसी कार्य को कितने अच्छे तरीके से किया जा सकता है इनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। ऐसी महिलाएं बहुत प्रतिभाशाली होती हैं। नए नए तरीके खोजना और हमेशा अलग रास्ता चुनना इनकी खासियत होती है।

गहरी आँखे-

गहरी आंखें-

जिनकी आंखें गहरी हों वह हमेशा सावधान रहते हैं। ऐसी महिलाएं हर कार्य को बहुत सोच विचार के बाद करती हैं। जब तक यह किसी के प्रति आश्वस्त ना हो जाएं, यह आगे नहीं बढ़ती। लेकिन, इनकी ये आदत इनको समाज से थोडा अलग ही बनाकर रखती है क्यूंकि इस आदत के चलते इनको कभी-कभी शक करने की भी आदत हो जाती है। ऐसे लोग कला और साहित्य के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते है इनकी क्यूंकि विचारणीय क्षमता बहुत अधिक होती है।

लालिमा लिए आँखे-

लालिमा लिए आँखे -

जिन महिलाओ की आँखों में लाल डोरे होते हैं या आँखे लालिमा लिए हुई होती हैं, उनको गुस्सा जल्दी आता है। यह छोटी-छोटी बातों पर आक्रामक हो जाती हैं। हालांकि, उज्ज्वल पक्ष को देखते हुए ऐसी महिलाओं में नेतृत्व करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है। यह किसी भी परिस्थिति में स्थिर बने रहती हैं। साथ ही, इनकी सोच तीव्र गति से चलती है।

साथ ही अपना पसंद कर सकते हैं कैसे बनाए रखें पैसे

कुंडली और व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानने के लिए विशेषज्ञ ज्योतिषी सागर जी से परामर्श करने के लिए यहां क्लिक करें

 5,525 

Posted On - December 2, 2019 | Posted By - Aacharya Sagar Ji | Read By -

 5,525 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation