जानें कैसे उत्पन्न होता है नजर दोष और इसके अचूक ज्योतिषी उपाय

बुरी नजर

कई बार हम लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि उस व्यक्ति को बुरी नजर लग गई! जिसके कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह बुरी नजर होती क्या है? जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में परेशानी का अनुभव करना पड़ता है। दरअसल हमारे आसपास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा मौजूद होती हैं। इसी के साथ यह ऊर्जा हमारे व्यवहार, सोच-विचार, क्रियाओं से उत्पन्न होती हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को नजर लगती है उस व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने के साथ-साथ प्रगति भी रुक जाती है। इसीलिए नजर दोष को काफी खतरनाक माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि नजर दोष के कारण मनुष्य को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुरी नजर लगने से जातक का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इसी के साथ व्यक्ति की प्रगति भी रुक जाती है। वही उसे हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है और सिर में हमेशा दर्द बना रहता है। इसी के साथ जातक को घबराहट का अनुभव होता है। ऐसा कहा जाता है कि बुरी नजर लगने से जातक की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 

इसी प्रकार अगर किसी घर को नजर लग जाती है, तो उस घर में हमेशा वाद-विवाद होता रहता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्य किसी ना किसी रोग से पीड़ित रहते हैं, घर की सारी खुशियां नष्ट हो जाती हैं। इसीलिए नजर दोष को काफी कष्टदायक माना जाता है। चलिए जानते हैं कि आखिर ज्योतिष शास्त्र में नजर दोष का क्या महत्व है और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं-

ज्योतिष शास्त्र में नजर दोष का महत्व

आपको बता दें कि इस दुनिया में दो तरह की ऊर्जा मौजूद होती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। और यह ऊर्जा हमारी सोच-विचार और क्रिया से उत्पन्न होती है। साथ ही हमारे शरीर और घर में सकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है। लेकिन नजर दोष के कारण यह सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसके बाद घर और जातक के शरीर पर नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है। 

इसी के साथ जब किसी की सोच, स्वभाव और संपर्क से हमारे ऊपर नकारात्मक असर पड़े, तो उसे नजर दोष या नजर लगना कहा जाता है।

जिस तरह बिगड़े कामों को बनाने के लिए ग्रह की स्थिती की गणना की जाती है उसी प्रकार बुरी नजर से बचने के लिए भी कुछ उपाय किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह नजर दोष जातक के लिए काफी कष्टदायक साबित होता है। क्योंकि इसके कारण जातक को स्वास्थ्य से लेकर अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में परेशानी का अनुभव करना पड़ता है।

अगर किसी शिशु को नजर लग जाती है, तो वह बच्चा बीमार पड़ जाता है और बार-बार रोने लगता है। आपको बता दें कि अगर किसी घर को नजर लग जाती है, तो उस घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य सही नहीं रहता। साथ ही उस घर में अशांति का माहौल बना रहता है। और उस घर में सकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। यदि किसी जातक के व्यापार को नजर लग जाती है, तो उसका व्यापार ठप हो जाता है और उससे अपने व्यापार में हानि का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

नजर दोष के लक्षण

  • जब किसी जातक को बुरी नजर लगती है, तो उसे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • इसी के साथ जातक के सिर में हमेशा दर्द बना रहता है।
  • वही व्यक्ति को घबराहट का अनुभव होता है।
  • साथ ही व्यक्ति को अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में निराशा का सामना करना पड़ता है।
  • यह सभी लक्षण नजर दोष के माने जाते हैं।
  • नजर दोष के कारण जातक को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • साथ ही नजर दोष के कारण व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है।
  • अगर किसी घर को नजर लगती है, तो उस घर में सदैव लड़ाई-झगड़ा होता रहता है।
  • इसी के साथ उस घर में अशांति बनी रहती है।
  • वही घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता।
  • घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लग जाती है और घर के खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं।
  • जब जातक के व्यापार को नजर लग जाती है, तो उसका व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाता है।
  • वहीं अगर किसी शिशु को नजर लगती है, तो वह बीमार पड़ जाता है।
  • साथ ही वे लगातार बिना बात के रोने लगता है।

नजर दोष से बचने के उपाय

  • अगर आपको किसी की बुरी नजर लगती है, तो आपको हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का नित्य जाप करना चाहिए।
  • इसी के साथ नजर दोष से बचने के लिए आप पंचमुखी हनुमान जी का लॉकेट भी धारण कर सकते हैं।
  • नजर दोष से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके कंधों का सिंदूर माथे पर लगाना चाहिए।
  • इसी के साथ एक रोटी बनाकर उसे एक तरफ से सेट कर और सिके हुए भाग पर तेल लगाकर उस पर लाल मिर्च, नमक डाल दें और इस रोटी को पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमाकर चुपचाप चौराहे पर रख देना चाहिए है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से तुरंत नजर उतर जाती है।
  • इसी के साथ अपने घर में कूड़ा-कचरा जमा ना होने दें।
  • वही अपने घर के पूजा स्थल पर रोज सुबह दीपक जलाना चाहिए।
  • नजर दोष से बचने के लिए रोज सुबह घर से निकलते समय गुड़ खाकर निकले।

घर को नजर से बचाने के उपाय

  • अपने घर को नजर से बचाने के लिए घर में साफ सफाई रखें।
  • घर में किसी भी तरह का कूड़ा-कचरा जमा होने ना दें।
  • घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर के कमरे के दरवाजे पर ऊपर लाल रंग का स्वस्तिक लगाएं।
  • इसी के साथ सप्ताह में एक बार घर में कीर्तन, भजन या कोई धार्मिक पाठ करना चाहिए।
  • हर रोज शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • इसी के साथ घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर की ओर 108 दाने वाली पंचमुखी रुद्राक्ष एक माला लटका दे।
  • इस उपाय से परिवार के सदस्यों को सफलता मिलेगी।

बच्चो को बुरी नजर से बचाने के उपाय

  • अगर बच्चों को नजर लगता है और वह हमेशा परेशान रहते हैं, तो लाल साबुत मिर्च को बच्चे के ऊपर से 3 बार उतारकर जलती आग में डालने से नजर उतर जाती है।
  • इसी के साथ अगर बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं, तो शनिवार के दिन कच्चा दूध उसके ऊपर से 7 बार उतार कर कुत्ते को पिला देने से बुरी नजर का प्रभाव कम हो जाता है।
  • राई, लहसुन, प्याज के छिलके, सूखी मिर्च अंगारे पर डालकर बच्चे के ऊपर से 7 बार घुमाने से बुरी नजर उतर जाती है। लेकिन इस उपाय को करते समय सावधानी का ध्यान रखें।
  • वहीं शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उनके कंधे से सिंदूर लेकर पीड़ित बच्चे के माथे पर लगाने से बुरी नजर उतर जाती है।
  • एक अंडा अपने उल्टे हाथ में लेकर उसे बच्चे के ऊपर से घुमाकर अंडे को घर में नहीं रखना चाहिए। आप इसे घर के बाहर किसी ऐसी जगह पर फेंक दें जहां लोगों का आना जाना कम हो या आप इसे पेड़ के नीचे रख सकते हैं।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,966 

Posted On - April 1, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 4,966 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation