जाने क्या है वाहन दुर्घटना योग और कैसे करें उपाय

दुर्घटना योग

क्या आप भी अक्सर दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं? लेकिन ऐसा होता क्यों है। क्या यह कोई बड़ी समस्या है? आज हम आपके इन सभी सवालों का जवाब इस लेख में देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दुर्घटनाएं ग्रहों की गति के कारण होती हैं। कई बार आपकी कुंडली में ग्रह की दशा सही ना होने के कारण दुर्घटना योग बन जाता है। इस योग के कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि दुर्घटना योग के कारण बार-बार किसी तरह की दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। यह दुर्घटना आपकी कुंडली में ग्रहों के योग के कारण, कुंडली में गोचर आदि के कारण हो सकता है। चलिए जानते हैं दुर्घटना योग किन ग्रहों के कारण बनता है और इसके क्या उपाय हैं –

यह भी पढ़ें – भूमि पूजन मुहूर्त 2022: नए साल में घर का निर्माण शुरू करने का सबसे अच्छा दिन

सूर्य ग्रह है दुर्घटना योग का कारण

  • आपको बता दें कि दुर्घटना योग के लिए सूर्य ग्रह भी जिम्मेदार होता है।
  • यदि सूर्य मारक घर का स्वामी होता है या कुपित होता है,तो इससे व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की अधिक संभावना होती है।
  • इसके कारण व्यक्ति को हड्डी से जुड़ी चोट लगने की संभावना अधिक है।

उपाय

अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है, तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।

यह भी पढ़ें – शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

चन्द्रमा ग्रह होता है दुर्घटना योग का कारण

  • कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक ना होने से दुर्घटना होने की अधिक संभावना होती है।
  • साथ ही इस तरह की दुर्घटना होने से व्यक्ति के मानसिक हालत पर भी गहरा असर पड़ता है।

उपाय 

इसके लिए आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। वाहन चलाते समय महामृत्युंजय का जाप करें।

यह भी पढ़ें – Vishnu rekha: भाग्यशाली होते हैं वह लोग, जिनके हाथों में मौजूद होती है विष्णु रेखा

मंगल ग्रह

  • मंगल की स्थिति यदि आपकी कुंडली में सही नहीं है, तो इससे आप किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
  • दुर्घटना में आपको दिमाग आदि में चोट लग सकती है।
  • मंगल ग्रह की व्यक्ति की कुंडली में दशा सही ना होने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

उपाय 

मंगल के प्रकोप से बचने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

बुध ग्रह

  • बुध की युति कुंडली में सही ना होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
  • आपकी कुंडली में बुध की दशा सही ना होने से आप किसी तेज रफ्तार आते हुए वहां से टकरा सकते हैं।
  • अपने वाहन की रफ्तार धीमी रखें।

बृहस्पति ग्रह

  • बृहस्पति ग्रह के कारण भी आपकी कुंडली में दुर्घटना योग बन सकता है।
  • और आप किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
  • इस दुर्घटना में अंदरूनी चोट लगने की संभावना होती है।

शुक्र ग्रह

  • आपको बता दें कि शुक्र ग्रह के कारण आपकी कुंडली में दुर्घटना हो सकती है।
  • इसे आपकी आंखों आदि पर चोट लग सकती है।

शनि ग्रह

  • शनि का आपकी कुंडली पर प्रभाव के कारण आप किसी गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
  • इस दुर्घटना में आपको अंदरूनी चोटें लग सकती हैं।
  • शनि के प्रभाव से आप अत्यधिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – ये राशि के लोग होते है बेहद शक्तिशाली, डटकर करते है हर मुश्किल का सामना

राहु ग्रह

  • राहु ग्रह की आपके कुंडली पर प्रभाव से आप किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
  • इस दुर्घटना में आप को गंभीर चोटें भी लग सकती हैं।
  • आपको बता दें कि राहु ग्रह के कारण है व्यक्ति दुर्घटना का शिकार होता है।
  • किसी भी प्रकार की दुर्घटना बिना राहु के सहयोग से पूरी नहीं हो पाती है।

उपाय 

आपको भुजंग की उपासना करनी चाहिए और उनका अभिषेक करें

केतु ग्रह

  • केतु ग्रह के प्रभाव से आपकी कुंडली में कई दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
  • आपके शरीर पर गंभीर चोट लगे सकती हैं।
  • राहु और केतु दो ऐसे ग्रह है जो गंभीर चोट देकर जाते हैं।

उपाय

केतु के प्रभाव से बचने के लिए आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

(आपको इसके बारे में किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह जरूर लेनी चाहिए)

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,778 

Posted On - January 5, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 4,778 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation