जानें 2022 में कब होगी अमावस्या और पूर्णिमा तिथि

दोष

हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। क्योंकि इसके प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है। अमावस्या हर महीने में एक बार आती है उसी तरीके से पूर्णिमा भी हर महीने में एक बार आती है। इन दोनों का संबंध चंद्रमा से होता है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथी एक दिन अपने पितरों के लिए भी अनुष्ठान, पूजा आदि की जाती है। यह दोनों हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में 12 अमावस्या और पूर्णिमा होती हैं। साथ ही अमावस्या के दिन महिलाएं व्रत भी रखती हैं। पूर्णिमा के दिन धर्मगुरु और देवी देवताओं की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन दान, तीर्थ यात्रा, तीर्थ स्नान करना आदि काफी शुभ होता है। पूर्णिमा के दिन सुहागन औरतें वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वह अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और व्रत भी रखती हैं।

यह भी पढ़ें – Vishnu rekha: भाग्यशाली होते हैं वह लोग, जिनके हाथों में मौजूद होती है विष्णु रेखा

पूर्णिमा

इसी के साथ इस दिन शंकर पार्वती की भी पूजा की जाती है। फाल्गुन की पूर्णिमा पर होली दहन और सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार मनाते हैं। आपको बता दें कि एक वर्ष में 12 पूर्णिमा आती है। और इन सभी पूर्णिमाओं महत्व भी अलग होता है।

अमावस्या

आपको बता दें कि अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इसी के साथ इस दिन लोग अपने पितरों की भी पूजा करते हैं। साथ ही दान आदि भी दिया जाता है।अमावस्या के दिन नदी में स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ देकर ही पितरों की पूजा की जाती है। यह दोनों ही हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अमावस्या के 15 दिन के बाद पूर्णिमा आती है।

यह भी पढ़ें – शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

चलिए जानते हैं अमावस्या और पूर्णिमा 2022 में किस तिथि पर पड़ेगी: 

अमावस्या 2022 तिथियां:

महीनातारीखदिनअमावस्या
जनवरी 2, जनवरी 2022रविवारपौष अमावस्या
फरवरी 1, फरवरी 2022मंगलवारमाघ अमावस्या
मार्च2, मार्च 2022बुधवारफाल्गुन अमावस्या
अप्रैल1 अप्रैल 2022शुक्रवारचैत्र अमावस्या
अप्रैल30 अप्रैल 2022शनिवारवैशाख अमावस्या
मई30 मई 2022सोमवारज्येष्ठ अमावस्या
जून29 जून 2022बुधवारआषाढ़ अमावस्या
जुलाई28 जुलाई 2022गुरुवारश्रावणी अमावस्या
अगस्त27 अगस्त 2022शानिवरभाद्रपद अमावस्या
सितंबर25 सितंबर 2022रविवारआश्विन अमावस्या
अक्टूबर25अक्टूबर 2022मंगलवारकार्तिक अमावस्या
नवंबर23 नवंबर 2022बुधवारमार्गशीर्ष अमावस्या
दिसंबर23 दिसंबर 2022शुक्रवारपौष अमावस्या

यह भी पढ़ें – भूमि पूजन मुहूर्त 2022: नए साल में घर का निर्माण शुरू करने का सबसे अच्छा दिन

चलिए जानते हैं अमावस्या और पूर्णिमा 2022 में किस तिथि पर पड़ेगी: 

पूर्णिमा 2022 तिथियां :

महीनातारीखदिनपूर्णिमा
जनवरी17 जनवरी 2022सोमवारपौष पूर्णिमा
फ़रवरी16 फरवरी 2022बुधवारमाघ पूर्णिमा
मार्च17 मार्च 2022गुरुवारफाल्गुन पूर्णिमा
अप्रैल16 अप्रैल 2022शनिवारचैत्र पूर्णिमा
मई15 मई 2022रविवारवैशाख पूर्णिमा
जून14 जून 2022मंगलवारज्येष्ठ पूर्णिमा
जुलाई13 जुलाई 2022बुधवारआषाढ़ पूर्णिमा
अगस्त11 अगस्त 2022गुरुवारश्रावण पूर्णिमा
सितंबर10 सितंबर 2022शनिवारभाद्रपद पूर्णिमा
अक्टूबर09 अक्टूबर 2022रविवारआश्विन पूर्णिमा
नवंबर08 नवंबर 2022मंगलवारकार्तिक पूर्णिमा
दिसंबर07 दिसंबर 2022बुधवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,915 

Posted On - January 4, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,915 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation