lakshmi pooja: धन की कमी से ग्रस्त हैं, तो ऐसे करें मां लक्ष्मी पूजा और पाएं उनका आर्शीवाद

मां सिद्धिदात्री, चैत्र नवरात्रि 2023 का नौवां दिन

हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन और समृद्धि के संरक्षक के रूप में पूजा जाता है। वह हमारे भौतिक सुख में भी वृद्धि करने के लिए जिम्मेदार मानी जा सकती है। वैसे भी हम इस तथ्य से इंकार नहीं कर सकते हैं कि मनुष्य भौतिकवादी सुख को भाेगना पसंद करते हैं और कहीं न कहीं यह मौजूदा दौर की जरूरतें भी बन गई है।

अपनी सभी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने के लिए हमें धन और देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद की आवश्यकता होती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, उसका घर अन्न और धन से भरा रहता है। वहीं, अगर देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाएं, तो व्यक्ति का जीवन दरिद्रता में व्यतीत होता है परिणामस्वरूप घर में तनाव और संकट की स्थिति बनी रहती है।

हिंदू धर्म में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि जिस घर में स्त्री का सम्मान होता है, पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना होती है और जिस घर में हमेशा शांति बनी रहती है। ऐसे घरों में ही देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घरों में पैसों की कोई कमी नहीं होती है। जबकि इसके विपरीत, जिस घर में हमेशा अशांति और पीड़ा बनी रहती है, वहां लोग गरीबी से त्रस्त रहते हैं। इसलिए घर में हमेशा शांति बनाए रखना चाहिए और अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि राशि के अनुसार किन उपायों को आजमाकर मां लक्ष्मी को खुश रखा जा सकता है ताकि घर में कभी धन का अभाव न हो। 

मेष राशि

इस राशि के लोगों के अंदर मंगल ग्रह के सभी गुण मौजूद होते हैं। ये लोग मजबूत, महत्वाकांक्षी होते हैं और किसी चीज से आसानी से संतुष्ट नहीं होते हैं। अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए यहां दिए गए उपायों का अनुसरण करें।

  • आपको अपनी प्रार्थना कक्ष की दीवारों को लाल रंग से रंगना चाहिए, इससे आप अपार प्रगति करेंगे।
  • पैतृक संपत्ति प्राप्त करने के लिए आपको लाल कपड़े में बांधकर कमलगट्टे से बनी माला धारण करनी चाहिए।
  • दीपावली की रात को चंदन और केसर के मिश्रण से एक सफेद कपड़ा रंग लें। इस कपड़े को आप लॉकर या तिजोरी, जहां आप अपना सारा धन संचय करते हैं, में रखें। ऐसा करने से न सिर्फ आपके धन में वृद्धि होगी बल्कि एकाएक होने वाले धन हानि से भी आप बचे रहेंगे।
  • यदि आप धनतेरस के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीया जलाते हैं और उसमें दो काली गुंजा (एक प्रकार का प्राकृतिक पदार्थ) मिलाते हैं, तो साल भर आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। वे परिवार, समाज और सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते हैं। इस दिवाली लक्ष्मी पूजा करते समय समृद्धि लाने के लिए यहां दिए गए कुछ सरल उपायों का आप पालन करें।

  • आपका पूजा कक्ष सफेद रंग से रंगा होना चाहिए
  • यदि अच्छी कमाई के बावजूद भी आप बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो इस दिवाली में लक्ष्मी-गणेश के साथ-साथ कमल के फूल की भी पूजा करें। पूजा हाेने के बाद इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी के अदंर रखें। इससे आपक बचत में वृद्धि होने लगेगी।
  • अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आप बचत करने में नाकामयाब हो रहे हैं, तो पीपल के पांच पत्तों को पीले चंदन से रंगकर, इसे बहते पानी में छोड़ दें। आपका जल्द अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • यदि आप पर भारी कर्ज है, तो लक्ष्मी पूजा करते समय उनकी मूर्ति को कमलगट्टा से बने हार से सजाएं। पूजा समाप्त होने के बाद कमलगट्टा की माला को लाल कपड़े में  बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके धन में वृद्धि होगी। साथ ही आप बचत भी कर पाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए:यहां क्लिक करें

मिथुन राशि

मिथुन अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करके प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बना लेते हैं। इस राशि के स्वभाव से दृढ़, मेहनती होते हैं। साथ ही आसानी से कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। धन वृद्धि के लिए यहां दिए गए निम्न उपयों को आजमाएं-

  • आपका पूजा स्थल हल्के हरे रंग का होना चाहिए
  • यदि आप धनवान बनना चाहते हैं, तो दिवाली के दिन दक्षिणावर्त शंख की पूजा करें और इसे अपने धन क्षेत्र में रखें। इससे आपके धन की स्थिति में काफी सुधार होगा।
  • अगर आप कर्ज में फंस गए हैं, तो लक्ष्मी पूजा के दौरान, गणेश जी की मूर्ति को हल्दी की माला से सजाएं। पूजा के बाद माला को हरे कपड़े में लपेटकर एक अलमारी में रख दें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आसानी से अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। यह उनके सबसे बुरे दोषों में से एक है। कर्क राशि के जातकों के लिए खुद को संयमित रखना जरूरी है। धन संचय में वृद्धि हेतु अपनाएं यहां दिए गए कुछ आवश्यक सुझाव-

  • आपका पूजा स्थल हल्के हरे रंग का होना चाहिए
  • व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, तो गाय को हरा चारा खिलाएं। आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा भी लगा सकते हैं। यह भी पैसों में वृद्धि के लिए सहायक भूमिका निभाता है।
  • यदि अच्छी कमाई के बावजूद भी आप बचत नहीं कर पा रहें हैं, तो इस दिवाली लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ कमल के फूल की पूजा भी करें। पूजा समाप्त होने के बाद इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए:यहां क्लिक करें

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक निडर, अहंकारी और साहसी होते हैं। वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं और उनकी यही विशेषता उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच बहुत प्रसिद्धि दिलाती है। धन में वृद्धि के लिए अपनाएं निम्न उपाय-

  • अगर आप अपने घर को लाल रंग से रंगते हैं, तो आपको जल्दी सफलता मिल सकती है।
  • पैतृक संपत्ति प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग के बीज को जमीन के नीचे गाड़ दें।
  • व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, तो गाय को हरा चारा खिलाएं और घर में मनीप्लांट लगाएं।
  • दीपावली की रात अपने मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं। ध्यान रहे कि दीपक सुबह तक जलता रहे। इससे न केवल धन में वृद्धि होगी बल्कि प्रसिद्धि और लोकप्रियता भी मिलेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक संबंध बनाने में अच्छे होते हैं। वे स्वभाव से ईमानदार और मेहनती होते हैं। 

  • पूजा करते समय रेशम से बने आसन का प्रयोग करें और अपने प्रार्थना कक्ष को सफेद या हल्के हरे रंग से रंगवाएं।
  • यदि आप जीवन में अस्थिरता से परेशान हैं, तो धनतेरस के दिन दो कमलगट्टा लेकर लक्ष्मी मंदिर में चढ़ाएं।
  • अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और उससे उबर नहीं पा रहे हैं, तो कर्जमुक्त होने के लिए दिवाली तक तीन दिन कौवे को मीठे चावल खिलाएं।
  • शत्रुओं से हानि का भय हो, तो थोड़ी सी काली राई लेकर अपने शत्रु का नाम लेकर उसे जमीन में गाड़ दें।

तुला राशि 

तुला राशि के जातक आकर्षक और भावुक होते हैं। ईमानदारी, न्याय उनके चरित्र के प्रमुख लक्षण हैं। इस राशि के जातक धन वृद्धि के लिए निम्न उपाय अपना सकते हैं। 

  • अपने मंदिर को हरे रंग से रंगवाएं।
  • पैसों की समस्या हो, तो दिवाली के दिन जल्दी उठें। स्नान आदि काम से निवृत्त होकर लक्ष्मी मंदिर जाएं और वहां नारियल चढ़ाएं।
  • कर्ज में फंसे हैं, तो दीपावली की रात लक्ष्मी प्रतिमा के चरणों में कमल का फूल रखें।
  • अगर तमाम कोशिशों के बावजूद भी आप पैसा नहीं कमा रहे हैं, तो नौ कन्याओं को किसी शुभ कुछ मीठा खिलाएं।

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए:यहां क्लिक करें

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन के शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और 28 साल के होते हैं, आप सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं। यहां तक कि लोग आपकी सफलता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। धन वृद्धि के लिए मौजूद कुछ साधारण उपाय-

  • आपको अपने पूजा क्षेत्र को सफेद रंग से रंगना चाहिए।
  • भौतिक उन्नति के लिए प्रतिदिन गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • वास्तविक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए पीले चंदन, केसर और गुलाब जल का मिश्रण माथे पर लगाना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों में देवगुरु बृहस्पति के सभी गुण होते हैं। वे बहिर्मुखी और मिलनसार होते हैं। इस राशि के जातक आसानी से दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। धन प्राप्ति के लिए आप निम्न उपयों को आजमा सकते हैं।

  • आपको अपने पूजा कक्ष को हल्के नीले रंग में रंगना चाहिए। यदि आप किसी मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं, तो आपको अनंत लाभ प्राप्त होंगे।
  • यदि आप लगातार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको मंदिर में एक पीपल का पौधा ले जाना चाहिए और फिर उसे रोपना चाहिए। इस पौधे की नियमित देखभाल भी करें।
  • एक पान के पत्ते पर आपको श्रींग मंत्र लिखना चाहिए। इस पत्ते को अपने पैसे की तिजोरी में रख देना चाहिए। अगले दिन इसे निकाल कर किसी जानवर को खिला दें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों में तीव्र बुद्धि होती है। वे धैर्यवान और मेहनती हैं। धन प्राप्त के लिए मौजूद हैं कुछ कारगर उपाय-

  • आपका पूजा कक्ष हरे रंग का होना चाहिए। आपको प्रार्थना साफ और शांत स्थान पर करनी चाहिए।
  • यदि परिवार के कारण आपका नुकसान हो रहा है, तो पीपल के तने की एक कील बनाकर अपने मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे धन हानि को रोका जा सकेगा और उत्तराधिकार के माध्यम से धन लाभ की संभावना बढ़ जाएगी।
  • यदि अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी कारणवश वह पूरा नहीं हो रहा है तो आक की रुई से बनी बाती का दीया जलाएं।
  • अगर आर्थिक अस्थिरता है, तो जमीन पर सोया करें। लंबे समय तक सोने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने लगेगी।

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए:यहां क्लिक करें

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले सहज, स्वतंत्र और जिद्दी होते हैं। वे भावनात्मक बंधन में विश्वास नहीं करते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। धन आगमन के लिए इस राशि के जातक निम्न सुझाव का असुरण कर सकते हैं-

  • अपने पूजा कक्ष को सफेद या हल्के हरे रंग से रंगवाएं। अपने इष्ट देव की तस्वीर या मूर्ति को भगवान के सिंहासन में रखें। आपको अपार लाभ प्राप्त होगा।
  • व्यापार में घाटा हो, तो बरगद के पेड़ की जड़े और सूती धागे में बांध लें। इसे मुख्य द्वार पर लगाएं।
  • चिरस्थायी समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए हर दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के मौके पर जागरण करना चाहिए।

मीन राशि 

मीन राशि वाले संवेदनशील होते हैं। वे चीजों को धैर्य के साथ देखभाल और प्यार से करते हैं। इससे लोग दुश्मनी भूल जाते हैं और आपसे दोस्ती कर लेते हैं।

  • धन संबंधी लाभ पाने के लिए आपको अपने प्रार्थना कक्ष को लाल या सफेद रंग में रंगना चाहिए।
  • यदि किसी शत्रु के कारण आर्थिक हानि हो रही हो, तो दीपावली की रात अपने शत्रु का नाम कपूर काजल से लिखकर अपने पैरों से मलें।
  • यदि आपको व्यापार में हानि हो रही है, तो घर में मनीप्लांट लगाएं और अपने पूजा स्थल पर गंगाजल रखें।

लक्ष्मी पूजा करने के लाभ

  • माता लक्ष्मी की पूजा करने से जातक को सभी वित्तीय समस्याओं को हल करने की शक्ति प्राप्त होती है।
  • करियर और व्यवसाय से संबंधित सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  • माता लक्ष्मी की पूजा से आपको जीवन के सभी उपक्रमों में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • लक्ष्मी पूजा से आपको शक्ति, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती  है।
  • वहां लक्ष्मी पूजा से माता लक्ष्मी आपको सुंदरता और बुद्धि का भी आशीर्वाद देती हैं।

यह भी पढ़ें- वरलक्ष्मी व्रत 2022ः जानें क्या होता हैं वरलक्ष्मी व्रत और शुभ मुहूर्त

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल

घर में मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें?

देवी लक्ष्मी को फूल, नारियल और फल अर्पित करने चाहिए। इसके बाद मूर्ति के सामने साष्टांग प्रणाम करें और परिवार के कल्याण के लिए श्रद्धाभाव से पूजा करें। कुछ लोग घर में कैश बॉक्स की पूजा भी करते हैं। कुछ लोग समृद्धि के लिए निशान के रूप में पूजा वेदी के सामने सिक्कों का कटोरा रखते हैं।

लक्ष्मी पूजा करते समय हमें माता को क्या चढ़ाना चाहिए?

इसी के साथ लक्ष्मी पूजा करते समय पंचामृत रखना चाहिए। पंचामृत बनाने के लिए शहद, दही, दूध, घी और चीनी का उपयोग किया जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में स्वीकार करने के लिए चम्मच की मदद से भक्तों के बीच वितरित किया जाता है। देवी लक्ष्मी के पसंदीदा व्यंजनों में से खीर भी है, जो माता को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।

लक्ष्मी माता को क्या प्रसन्न करता है?

देवी लक्ष्मी को साफ-सुथरा स्थान बहुत पसंद होता है। जिन लोगों का घर गंदा होता है, उनमें लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए हमें अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के माहौल को भी साफ रखना चाहिए। तन के साथ मन को भी शुद्ध करना जरूरी है।

धन प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी की पूजा कैसे कर सकते हैं?

लक्ष्मी मां को धन की देवी कहा जाता है। उनकी पूजा करने के लिए घर के साफ स्थान पर उनकी मूर्ति की स्थापना की जाती है। साथ ही पूजा कक्ष को सजाया जाता है। इसके बादवहां मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति रखी जाती है। संपूर्ण तैयारी के बाद मां लक्ष्मी और भगवान गणे की पूजा की जाती है। आप चाहें तो पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप के बाद मदिंर और पूरे घर में धूप दिखाना चाहिए। इससे घर की शुद्धि भी होती है। 

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं?

देवी लक्ष्मी का विशेष दिन शुक्रवार है। इसी दिन देवी मां की पूजा भी की जाती है। इस दिन उनकी पूजा करने से वह निश्चित रूप से प्रसन्न होंगी। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए चार-चार कमल के बीज और कमल की ही पत्तियों का प्रयोग करें। साथ ही पूजा के लिए देवी को कमल के फूल चढ़ाएं। इससे माता प्रसन्न होती हैं और आपको मनचाहा फल प्राप्त होता है।

देवी लक्ष्मी को कौन सी मिठाई पसंद है?

पूजा अनुष्ठान के एक भाग के रूप में कई मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं और भगवान को चढ़ाए जाते हैं। मां लक्ष्मी चावल, गुड़ और नारियल से बनी कोई भी चीज पसंद करती हैं। माना जाता है कि माता लक्ष्मी को सबसे ज्यादा चावल की खीर, फिरनी, मीठे केसर के सूखे मेवे चावल, गुड़ का हलवा और नारियल के लड्डू पसंद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,784 

Posted On - October 21, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,784 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation