मंगल गोचर 2022ः जानें 7 अप्रैल को होने वाले मंगल गोचर से किस राशि की चमकेगी किस्मत

मंगल गोचर

मंगल गोचर 2022ः ज्योतिष शास्त्र में ग्रह परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। क्योंकि जब एक ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन होता है, तो उसका बाकी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। ग्रह गोचर के कारण जातक के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं। आपको बता दें कि ग्रह गोचर के कारण जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आदि चीजें आती हैं। लेकिन जब ग्रह गोचर जातक को विपरीत परिणाम देता है, तो जातक के जीवन में कई परेशानियां आती है। इसीलिए ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि 7 अप्रैल 2022 को मंगल गोचर करने वाला है। साथ ही यह है एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करेगा। जिसका प्रभाव बाकी राशियों पर भी देखने को मिल सकता है।

जिस तरह एक जातक के भविष्य की भविष्यवाणी के लिए उसकी कुंडली और राशियों का महत्व होता है, उसी तरह जातक के जीवन पर ग्रह गोचर का भी महत्वपूर्ण प्रभाव होता हैं। साथ ही ग्रह परिवर्तन का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व होता है। बता दें कि इस साल 7 अप्रैल 2022 यानी गुरुवार को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है।  साथ ही ज्योतिष शास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। वहीं मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है।

इसी के साथ मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह भी कहते है। वहीं मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व भी प्राप्त है। और मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि होती है। आपको बता दें कि मंगल के शुभ होने पर जातक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं मंगल ग्रह 7 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और आइए जानते हैं कि मंगल गोचर से किस राशि को लाभ और किस राशि हानि होंगी- 

ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सभी ग्रह अलग-अलग है। और जातक को यह अलग-अलग प्रभाव देते हैं। इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भूमि और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी कहा जाता है। 

आपको बता दें कि मंगल, मकर राशि में उच्च होता है और कर्क राशि में नीच माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल शुभ होता है,तो वह व्यक्ति काफी निडर और साहसी स्वभाव वाले होते हैं। और इस तरह के व्यक्ति अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त करते है। साथ ही यह लोग किसी भी चीज से नहीं डरते हैं। लेकिन अगर कुंडली में मंगल अशुभ होता है, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 7 अप्रैल को मंगल अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाला है। जिसके कारण सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इसी के साथ 7 अप्रैल 2022 को मंगल, कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 16 मई 2022 तक मंगल ग्रह इसी स्थिति में रहेगा। 

मंगल गोचर का समय

आपको बता दें कि मंगल ग्रह 7 अप्रैल 2022 यानी वीरवार के दिन अपनी उच्च राशि मंगल से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा। साथ ही मंगल गोचर 7 अप्रैल को शाम 3 बजकर 15 मिनट पर अपनी उच्च राशि से निकल जाएगा। और यहां से निकलकर ही अपनी शत्रु राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। इसी के साथ मंगल ग्रह कुंभ राशि में 17 मई 2022 प्रातः 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 

मंगल गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

  • आपको बता दें कि मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है।
  • मंगल गोचर के कारण मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • साथ ही आपको लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
  • आपको बता दें कि आपको इन यात्राओं से काफी लाभ होने वाला है।
  • मंगल गोचर के कारण इस राशि के छात्रों को काफी लाभ होने वाला है।
  • इसी के साथ मेष राशि के जातकों के धन क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
  • 24 अप्रैल तक इस राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा।
  • साथ ही 24 अप्रैल के बाद आपका आपके परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंध स्थापित हो सकता है।

वृषभ राशि

  • आपको बता दें कि मंगल ग्रह वृषभ राशि की कुंडली में दसवीं और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में बैठेंगे।
  • मंगल गोचर के कारण आपको आपके कार्यक्षेत्र में काफी लाभ होने वाला है।
  • इसी के साथ आप हर क्षेत्र में बढ़ोतरी करेंगे।
  • मंगल गोचर के कारण आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करें सकते हैं

मिथुन राशि

  • मंगल गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को हर क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
  • इस मंगल गोचर के दौरान आप हर परेशानी का सामना करेंगे
  • साथ ही आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा।
  • साथ ही आपको आपके मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।
  • इसी के साथ आपको मंगल गोचर के कारण कुछ हानियां भी होंगी।
  • आपके भाग्य में कमी हो सकती है।
  • जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनकी शिक्षा प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि

  • मंगल गोचर के कारण आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • कर्क लग्न के जातक को अपने स्वास्थ्य पर गंभीरता दिखानी चाहिए। क्योंकि मंगल गोचर के कारण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • वही आपके परिवार में सब कुछ खुशहाल बना रहेगा।
  • साथ ही धन की बचत करने में भी आप सक्षम होंगे।

सिंह राशि

  • मंगल गोचर के कारण आपको सुख और समृद्धि प्राप्त होगी।
  • साथ ही मंगल गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
  • साथ ही आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • इस दौरान आप निवेश कर सकते हैं इससे आपको लाभ होगा।

कन्या राशि

  • मंगल गोचर के कारण आपके स्वास्थ्य की सभी समस्या दूर हो जाएंगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • मंगल गोचर के कारण आपकी कुंडली में कई तरह के राजयोग बनने के कारण आपको काफी लाब होगा।
  • साथ ही आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • वहीं मंगल गोचर के कारण आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

तुला राशि

  •  साथ ही मंगल युति के कारण आपको हर क्षेत्र में लाभ होगा।
  • साथ ही आपके जीवन में चल रही समस्याएं भी मंगल गोचर के कारण खत्म हो जाएंगे।
  • आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा।
  • साथ ही आपको भाई-बहनों, मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • जो लोग प्रेम संबंध में है, तो मंगल गोचर के कारण उनके रिश्ते में तनावपूर्ण स्थिति पैदा होगी।

वृश्चिक राशि

  • मंगल गोचर के कारण इस राशि के लोगों को काफी लाभ होने वाला है।
  • वहीं मंगल गोचर के दौरान आप धन संचय करने में सक्षम होंगे।
  • साथ ही आपका कार्य भी उन्नति करेगा।
  • आपके जीवन में सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी और आप सुख-समृद्धि प्राप्त करेंगे।

धनु राशि

  • धनु राशि में इस गोचर के कारण ऊर्जा में वृद्धि होगी।
  • साथ ही आप छोटी यात्रा कर सकते है, जिससे आपको लाभ होगा। 
  • इस गोचर के कारण प्रेम-संबंध आपके काफी मजबूत होंगे।
  • 7 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का अनुभव करेंगे।
  • 29 अप्रैल से 17 मई के बीच में आपके धन क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। और आप अधिक खर्चा कर सकते हैं।

मकर राशि

  • मंगल गोचर से आपको धन के आगमन के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
  • जो लोग प्रेम संबंध में है, तो उनके लिए यह गोचर काफी लाभदायक होगा। उनका रिश्ता ओर भी ज्यादा मजबूत होगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ आपका तनाव हो सकता है। लड़ाई-झगड़े आदि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के लोग अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र पर आपकी सराहना की जाएगी
  • इसी के साथ आपको कार्य क्षेत्र पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • वहीं आप किसी तरह के बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।
  • मंगल गोचर के दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
  • साथ ही मंगल गोचर के कारण आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इससे आपको बेहद लाभ होगा।

मीन राशि

  • मीन राशि वालों के धन क्षेत्र पर प्रभाव पड़ने वाला है।
  • इस गोचर के कारण आप अधिक खर्च करने लगेंगे।
  • इस दौरान आपको आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा।
  • इसी के साथ आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • आपके विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।
  • साथ ही आपने जो धन संचय किया है, उसमें भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,608 

Posted On - March 24, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 2,608 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation