नव ग्रहों को मज़बूत करने के लिए क्या करें?

भारतीय ज्योतिष विद्या में 9 ग्रहों की गणना की जाती है। यदि कोई भी व्यक्ति इन नौ ग्रहों को मज़बूत रखे, तो उसके जीवन में दिक्कतों से लड़ने की शक्ति और शांति बनी रहेगी। हर ग्रह की मानव जीवन में अपनी एक आवश्यकता होती है। यदि किसी एक ग्रह की दशा आपके जीवन में कमज़ोर होने लगती है, तो उसका असर जीवन में ज़रूर दिखाई देता है। इसलिए, फिर आपको प्रयास करना चाहिए कि उस ग्रह को मज़बूत करें। मजबूत करने के लिए दिनचर्या, बर्ताव, खान-पान, रहन-सहन में परिवर्तन लाना पड़ता है।

9 ग्रहों में से किसी एक के कमज़ोर होने से, हमें चिंतित नहीं होना चाहिए। सिर्फ कुछ बदलाव करके, हम कमज़ोर ग्रह को मजबूत करके दिक्कतों को जल्दी मिटा सकते हैं।

सूर्य ग्रह को मज़बूत करने के लिए क्या करें?

  • रोज़ाना प्रातः काल सूर्य की रोशनी में बैठें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
  • सूर्यास्त होने से पहले ही, भोजन कर लें।
  • तांबे (ताम्र) के बर्तन का प्रयोग कर, उससे ही जल ग्रहण कीजिए।
  • लकड़ी के फर्नीचर का ही उपयोग करें। सूर्य ग्रह को ऐसे मज़बूत किया जा सकता है।

चन्द्रमा को मज़बूत करने के लिए क्या करें?

  • चन्द्रमा को मज़बूत करने हेतु, आपको अपने खान-पान में परिवर्तन लाना होगा। रात को ठंडी चीज़ों को खाने से बिल्कुल बचें। इसके अलावा, ताज़ा खाना ही खाएं। रसदार फलों का सेवन करें।
  • मां का आशीर्वाद सब ठीक कर सकता है। इसलिए, प्रयास करें कि आप मां के हाथों से कुछ ना कुछ खाते रहें।
  • एक और बात का ख्याल रखें, कि जल की बर्बादी ना करें।

मंगल ग्रह को कैसे मज़बूत करें?

मंगल ग्रह
  • इसके लिए, आप या तो ज़मीन पर सोएं या फिर ऐसे पलंग पर सोएं जो ज़मीन के पास हो और थोड़ा नीचा हो।
  • हफ़्ते में एक दिन, खासकर मंगलवार को, नमक खाने से बचें।
  • मंगल को शुभ करने के लिए, गुड़ या फिर दलिया खाएं।

बुद्ध ग्रह को कैसे मज़बूत करें?

बुद्ध ग्रह
  • भोजन में हरी सब्जियों की मात्रा को बढ़ाएं और उनका सेवन ज़रूर करें।
  • कॉस्मेटिक्स यानी सौंदर्य से जुड़ी चीजों का प्रयोग कम से कम ही करें।
  • कानों में संगीत सुनने की आदत डालें। आप किसी भी प्रकार के संगीत को सुन सकते हैं।
  • इसका ध्यान रखें, कि आप स्नान नियमित रूप से करते हैं और अपने और आसपास की सफ़ाई का भी ख्याल रखें। आपके ग्रह इससे प्रसन्न होंगे।

बृहस्पति ग्रह को कैसे कमज़ोर से मज़बूत बनाएं?

बृहस्पति ग्रह
  • ऐसा करने के लिए, आप सात्विक भोजन ग्रहण करें।
  • यह ध्यान रखें, कि आपके भोजन में हल्दी का उपयोग किया गया हो।
  • बालों को छोटा ही रखें तथा यह ख्याल रखें कि आपके माथे पर हर दिन तिलक लगा हुआ हो।

शुक्र को प्रबल करने के लिए क्या करें?

शुक्र ग्रह
  • शुक्र ग्रह को प्रबल करने के लिए, स्नान के पश्चात अपने आप को सुंगंधित करें। साथ ही, साफ व सुंदर रंग के कपड़े पहनें।
  • दोपहर को भोजन करते समय, दही भी खाएं।
  • अपने बाल, दाढ़ी व मूछों को बिखरा हुआ ना रखें।

शनि को मज़बूत करने के क्या हैं उपाय?

शनि ग्रह
  • शनि ग्रह को प्रबल करने के लिए, भोजन बनाते समय और मालिश के लिए सरसो के तेल का ही इस्तेमाल करें।
  • अपने घर को रोशनी से परिपूर्ण रखें। ज़्यादा से ज़्यादा समय, प्रकाश में ही रहें।
  • बाल और दाढ़ी आप लंबी भी रख सकते हैं परंतु उन्हें अच्छे से एक व्यवस्थित रूप में रखें।
  • स्टील के बर्तनों का ही प्रयोग करें। इससे शनि ग्रह मज़बूत हो जाते हैं।

राहु- केतु को मज़बूत करने के लिए क्या करें?

  • इन्हें मज़बूत करने के लिए, हर दिन नहाएं।
  • रोज़ सुबह उठने के पश्चात, जब आपका पेट खाली हो तो तुलसी के पत्तों का सेवन करें। फास्ट फूड खाने से बचें।
  • हर हफ़्ते एक दिन, किसी भी धर्म स्थान चाहे वो मंदिर हो या कुछ और, वहां जाएं और प्रार्थना करें।
  • जूते व चप्पलों को हमेशा साफ रखें। इससे काफ़ी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: विष्णु चिन्ह- अगर आपकी हथेली पर भी है यह चिन्ह तो आपमें होंगी यह खूबियां

 4,120 

Posted On - June 20, 2020 | Posted By - ShradhaTiwari | Read By -

 4,120 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation