राहु गोचर 2022ः 12 अप्रैल को होने वाले राहु गोचर से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत

horoscope

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रह परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि ग्रह परिवर्तन के कारण जातक के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ते हैं। वही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को पाप का ग्रह माना जाता है। और इसे अशुभ ग्रह की उपाधि प्राप्त है। कहा जाता है कि राह जिस भी कुंडली में होता है उस कुंडली को अशुभ प्रभाव देता है। इसके कारण जातक को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अप्रैल माह में राहु गोचर मेष राशि में होने वाला है। जिसके कारण जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही राहु को धन प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। यह जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, जिसके कारण जातक के जीवन में अटकलें, व्यवसाय में परेशानी, अवैध गतिविधि आदि चीजों का सामना करना पड़ता है। वही वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह, शनि ग्रह के बाद सबसे धीरे चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसी के साथ यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने में डेढ़ वर्ष का समय लेता है और वक्री तरीके से राहु गोचर 2022 में वृषभ से मेष राशि में होगा।

राहु ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह अशुभ ग्रह माना जाता है। साथ ही राहु ग्रह को कठोर वाणी, यात्रा, चोरी, गलत कार्य, त्वचा के रोग आदि का कारक माना जाता है। इसी के साथ अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर बैठा हो या पीड़ित होता है, तो जातक को नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ता है। 

इसी के साथ वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह, शनि ग्रह के बाद सबसे धीरे चलने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है। यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में डेढ़ वर्ष का समय लेता है। आपको बता दें कि 12 अप्रैल 2022 को राहु, वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। जिसके कारण कई राशियों को शुभ और अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

राहु गोचर का समय

आपको बता दें कि 12 अप्रैल 2022 को राहु ग्रह सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। इसी के साथ राहु ग्रह को काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि राहु ग्रह अगर अशुभ या पीड़ित होकर किसी जातक की कुंडली में बैठा हो, तो जातक को नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। साथ ही राहु की दशा के कारण व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आती है। उसे अपने करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए राहु को कष्टकारी ग्रह माना जाता है। चलिए जानते है कि राहु गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

राहु गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

  • आपको बता दें कि राहु मेष राशि के जातकों के वाणी और परिवार के दूसरे भाव में गोचक करेगा। 
  • इसका मतलब यह है कि राहु गोचर के कारण मेष राशि के जातक के पारिवारिक जीवन में सुधार होगा।
  •  साथ ही मेष राशि को करियर में काफी लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • लेकिन जब राहु पहले भाव या लग्न भाव में गोचर करेगा, तो अप्रैल 2022 में मेष राशि वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • इसके कारण मेष राशि वालों धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • मेष राशि वाले अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
  • साथ ही मेष राशि के लोग अवैध गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। इसीलिए आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उपाय

  • इस राहु गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए मेष राशि के जातकों को गेहूं, गुड़ और तांबा आदि का दान करना चाहिए।
  •  साथ ही आपको रविवार के दिन इन तीनों चीजों में से किसी एक चीज को तांबे के घड़े में डालकर बहते पानी में डाल देना चाहिए।
  • राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको मिट्टी के बर्तन में जौ भरकर उसे बहते पानी में लगातार चार शनिवार तक रखना चाहिए।

वृषभ राशि

  • आपको बता दें कि वर्ष की शुरुआत में राहु वृषभ राशि के जातकों के लिए लग्न और व्यक्तित्व की पहली राशि में गोचर करेगा।
  • इसके कारण वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है।
  • ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको अपने दोस्तों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • जो जातक खेल क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगी।

उपाय

  • राहु गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए वृषभ राशि के जातकों को प्रतिदिन अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। यह शुभ होता है।
  • साथ ही इस राशि के जातकों को अपने शरीर पर चंदन की सुगंध धारण करनी चाहिए।
  • साथ ही अगर संभव हो, तो आपको रात को आराम से सोने के लिए अपने तकिए के नीचे सौंफ और चीनी रखनी चाहिए।
  • वही आपको अपना खाना रसोई घर में ही खाना चाहिए, इससे आपको शांति प्राप्त होगी।

मिथुन राशि

  • आपको बता दें कि मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु गोचर वर्ष की शुरुआत में बारहवें भाव में गोचर करेगा।
  • इसके कारण आपको भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
  • साथ ही जब राहु अप्रैल में धन के ग्यारहवें भाव में होगा. तो यह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा।
  • आपकी आर्थिक क्षेत्र में भी बदलाव होगा।
  • आपको बता दें कि नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की अधिक संभावना है।
  • साथ ही जो जोड़े परिवार शुरू करना चाहते हैं उन्हें अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

उपाय

  • राहु गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातकों को लोहे के आभूषण धारण करने चाहिए।
  • साथ ही चांदी के गिलास से जल पीने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • वही बिस्तर पर लेटने से पहले अपने बड़े अंगूठे और पैर की उंगलियों पर सरसों के तेल की मालिश करना चाहिए इसे आपको आराम महसूस होगा।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए राहु गोचर वर्ष की शुरुआत में ग्यारहवें भाव में होगा।
  • इसके कारण आपको धन लाभ होगा।
  • साथ ही आपको किसी सभा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
  • वही जब राहु अप्रैल के आसपास दसवें भाव में गोचर करेगा, तो आपके जीवन में कई परिवर्तन आ सकते हैं।
  • इसके कारण आपको कई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • साथ ही दशम भाव में राहु के होने के कारण आपको व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
  • वहीं कार्य क्षेत्र पर आपको अपने सहकर्मी के साथ कई तरह की परेशानियों का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • कुल मिलाकर यह गोचर आपके व्यवसाय क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

उपाय

  • राहु गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको रात्रि के समय घूमते पशुओं को रोटी और दूध खिलाना चाहिए।
  • इसी के साथ घर से बाहर निकल समय जातकों को काली या नीली टोपी पहनने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए राहु गोचर दसवें भाव में होगा।
  • इसके कारण आप काफी मेहनत करेंगे।
  • साथ ही अप्रैल माह में राहु आपके नौवें भाव में गोचर करेगा।
  • जिसके कारण आपको अलग-अलग परिणाम प्राप्त होंगे।
  • इसी कारण आप अपनी आय को प्रबंधित करने मे सक्षम नहीं होंगे और अत्यधिक खर्च करेंगे।
  • साथ ही आपको नौकरी क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
  • वही आपके प्रेम जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
  • आपके और आपके साथी के बीच लड़ाई झगड़े या मतभेद की संभावना हो सकती है।
  • राहु गोचर 2022 के कारण इस राशि के जातकों को अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं, जिससे आपके आध्यात्मिकता पर प्रभाव पड़ सकता है

उपाय

  • आपको सोमवार के दिन शिवजी पर जल और फल चढ़ाने चाहिए।
  • वहीं प्रतिदिन आपको माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

कन्या राशि 

  • कन्या राशि में राहु गोचर नौवें भाव में होगा।
  • इसके कारण आपके पिता को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • उसके बाद राहु अप्रैल में आठवें भाव में गोचर करेगा। यह चरण आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
  • इसके कारण आपको आपके जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आप परेशानियों के कारण काफी निराश महसूस करेंगे।
  • वही आपको आपके प्रेम जीवन में भी परेशानियों का अनुभव करना होगा।
  • वही इस गोचर के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में सामंजस्य की कमी हो सकती है और आप तनाव से गुजर सकते हैं।

उपाय

  • साथ ही राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

तुला राशि

  • राहु गोचर इस राशि के जातकों के आठवें भाव में गोचर करेगा।
  • इसके कारण आप अवैध तरीके से धन कमाने में लग सकते हैं।
  • वही जब राहु आपके सातवें भाव में गोचर करेगा, तो आपको प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
  • आप वैवाहिक जीवन में संघर्ष का अनुभव कर सकते हैं, जिसके कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको राहु गोचर 2022 के दौरान कोई नया व्यवसाय या निवेश नहीं करना चाहिए।
  • इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रतिस्पर्धी से सावधान रहना चाहिए।
  • आपको मानसिक और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय

  • आपको पीपल के पेड़ को पानी देते समय उसे छूना नही चाहिए।
  • साथ ही छह नारियल को नदी या पानी में बाहाने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

  • राहु गोचर इस राशि के सप्तम भाव में होगा।
  • जिसके कारण आपको आपके विवाह में नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ेगा।
  • साथ ही इस गोचर के कारण समाज में आपकी छवि भी खराब हो सकती है।
  • वही आपको साझेदारी को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
  • जब राहु आपके छठे भाव में गोचर करेगा और यह अवधि आपको प्रतियोगी परीक्षा और अन्य प्रकार की प्रतियोगिता उपलब्धि दिलाएगी।
  • साथ ही जब राहु आपके छठे भाव में होगा, तो नौकरी में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
  • छठे भाव में राहु के होने के कारण आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय

  • पालतू जानवर के रूप में आपको अपने घर में काले पीले को रखना चाहिए।
  • इसी के साथ इस राशि के जातकों को अपने भाई और बहनों को भावनात्मक से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

धनु राशि

  • राहु गोचर धनु राशि के छठे भाव में होगा।
  • इसके कारण आपके सभी क्षेत्रों में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • वही आप अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी चाहिए। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
  • जब राहु आपके पाचवें भाव में गोचर करेगा, तो यह आपके जीवन में लाभ और सफलता लेकर आएगा
  • वही इस राशि के जातक अपने योग्य जीवनसाथी से मिल सकते हैं।
  • वही विवाहित लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।
  • कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

उपाय

  • चांदी का एक हाथी अपने घर में रखने से आपको राहु गोचर के अशुभ परिणामों से बचने में सहायता मिलेगी।
  • वही आपको मदिरा और मांसाहारी भोजन करने से बचना चाहिए।
  • वही प्रतिदिन घूमते पक्षियों को सात प्रकार के दाने डालने चाहिए, इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर राशि

  • राहु गोचर मकर राशि के पंचम भाव में होगा।
  • जिसके कारण इस राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • वहीं इस दौरान आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
  • वहीं दूसरी तरफ आप मेहनत से काम करेंगे, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आपको वित्तीय क्षेत्र में भी लाभ होगा।
  • जब राहु आपके चौथे भाव में गोचर करेगा, तो इसके कारण आपको व्यापक रूप से प्रभावित करेगा।
  • इसके कारण आप क्रोधी स्वभाव के हो सकते हैं।
  • वही पारिवारिक जीवन में भी आप तनावपूर्ण रहेंगे।
  • राहु गोचर के कारण आपको पारिवारिक जीवन और संपत्ति से जुड़े कई मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय

  • राहु के अशुभ परिणामों से बचने के लिए शनिवार के दिन बहते जल में नारियल को बहाना चाहिए।
  • 400 ग्राम बादाम के साथ धनिया या दोनों नदियों में डालने से राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।

कुंभ राशि

  • राहु कुंभ राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा।
  • जिसके कारण इस राशि के पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
  • साथ ही कुंभ राशि वालों के माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक परिणाम पड़ेंगे।
  • जब राहु तीसरे भाग में गोचर करेगा, तो व्यवसाय और पेशेवर जीवन में लाभ होगा।
  • इसी के साथ राहु गोचर 2022 मेष राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा।
  • वहीं आपकी आय में वृद्धि करेंगे।

उपाय

  • राहु के नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए चांदी धारण करना शुभ होता है।
  • इसी के साथ आर्थिक समृद्धि के लिए अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना लाभदायक होगा।

मीन राशि

  • राहु मीन राशि के जातकों की कुंडली में तीसरे भाव में गोचर करेगा।
  • इसके कारण इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • वही आप अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • इस दौरान आप कई यात्राएं भी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
  • जब राहु इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा, तो आपको पारिवारिक और वित्तीय मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
  • साथ ही अपने मित्रों और परिवार से पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाएगी।
  • इसी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद आदि होने की संभावना है।
  • वहीं आपके वैवाहिक जीवन में भी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है

उपाय

  • राहु के नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए आपको अपनी मध्यमा उंगली में काम करने वाले हाथ में लोहे का छल्ला धारण करना चाहिए।
  • राहु गोचर के नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए चांदी के डब्बे के अंदर थोड़ा-सा केसर रखना आपके लिए लाभदायक होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,742 

Posted On - March 28, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 2,742 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation