शनि गोचर 2022ः करने वाला है शनि गोचर,जानें किस राशि की बड़ेंगी मुश्किलें

शनि गोचर

वैदिक ज्योतिष में शनि को बाकी अन्य नौ ग्रहों की तुलना में सबसे अधिक हानिकारक ग्रह माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनि ग्रह जातक को कष्टकारी परिणाम देता है। और जब शनि गोचर होता है, तो इसके कारण जातक को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभावों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इस ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। वही जातक को सभी क्षेत्र जैसे करियर,विवाह, प्रेम विवाह, शिक्षा आदि में नुकसान का सामना करना पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि  दो राशियों मकर और कुंभ राशि का शासन करता है इन दोनों राशि में शनि अत्यधिक परिपक्वता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। साथ ही अगर शनि मेष राशि में होता है, तो वह काफी दुर्लभ होता है। वही जब शनि तुला राशि में होता है, तो यह उच्च होता है और अपने लक्षणों का सबसे अच्छा संस्कृत दिखाता है। शनि गोचर से जातक को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभावों का सामना करना पड़ता है और सभी 12 राशियों पर इसके अलग-अलग प्रणाम पडते हैं।

यह भी पढें-बुध गोचर 2022ः 25 अप्रैल को होने वाला है वृषभ राशि में बुध ग्रह का बड़ा गोचर, जानें किस राशि को होगा धन लाभ

ज्योतिष में शनि ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बाकी नौ ग्रहों की तुलना में यह ग्रह काफी कष्टकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जातक को काफी नकारात्मक परिणाम देता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक नहीं होती है, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं 2022 में शनि दो गोचर करेगा और यह दोनों ग्रह मकर और कुंभ राशि होंगे। पहला गोचर यह मकर से कुंभ और बाद में कुंभ से मकर में होगा। आपको बता दें कि 12 जुलाई 2022 से शनि वक्री रूप में होगा और बाद में 2023 में अपनी चाल को बदल लेगा।

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

शनि गोचर का समय

आपको बता दें कि शनि ग्रह 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेगा और यह गोचर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर होगा। शनि ग्रह को काफी कष्टकारी ग्रह माना जाता है। क्योंकि यह जातक को नकारात्मक परिणाम देता है। जब किसी जातक की कुंडली में शनि की दशा सही ना हो, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर शनि की दशा कुंडली में सही हो, तो जातक को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। चलिए जानते हैं 12 राशियों पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा।

सभी राशियों पर शनि गोचर का प्रभाव

मेष राशि

  • शनि मेष राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा।
  • इस गोचर के कारण जातक को अपने जीवन के क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा।
  • साथ ही यह गोचर सभी क्षेत्रों के लिए लाभदायक रहेगा।
  • इसी के साथ कार्य स्थलों पर सहकर्मी के साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • शनि गोचर के कारण आपकी निजी जीवन में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
  • इसी के साथ स्वास्थ संबंधी समस्या और तनाव से संबंधित मुद्दों का अनुभव कर सकते हैं।

वृषभ राशि

  • यह गोचर वृषभ राशि के जीवन में काफी बदलाव करेगा।
  • इसी के साथ यह आपका शिक्षा क्षेत्र मजबूत करेगा।
  • शनि गोचर के कारण आप धर्म के प्रति अधिक झुकाव महसूस करेंगे।
  • वही आपको इस समय के दौरान अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है।
  • आप अपने व्यवसाय को फैलाने के लिए नए क्षेत्रों से जुड़ सकते हैं।
  • प्यार और रिश्ते में आपको किसी तरह की परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

  • शनि गोचर के कारण इस राशि के करियर में विशेष बदलाव होंगे।
  • इस दौरान आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • वहीं छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • धन के लिहाज से आपको परिवार से जुड़े कुछ खर्चों का भुगतान करना पड़ सकता है।
  • शनि गोचर के दौरान आपको अपने धन का प्रबंधन सही तरीके से करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

  • शनि गोचर के कारण आपके रिश्तो में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
  • यही कारण है कि आपको अपने रिश्तों को थोड़ा समय देना चाहिए और उन पर ध्यान देना चाहिए।
  • इस दौरान आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
  • आप अपने अहंकार के कारण ही रिश्तो में परेशानियों का अनुभव करेंगे।
  • आपको कैरियर क्षेत्र में भी किसी तरह की परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • शनि गोचर का आपके व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि

  • इस राशि के लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में यह गोचर काफी कष्टदायक रहेगा।
  • आपको अपने करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • अपनी नौकरी और भविष्य के विकास के लिए आपको अपने कौशल में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है।
  • व्यापारी लोगों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
  • आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • विवाहित जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

  • शनि गोचर छात्रों के लिए नकारात्मक परिणाम देगा।
  • वहीं शनि गोचर का आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • इसी के साथ आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको स्वास्थ्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान आपको अपने करियर और निजी जीवन में संघर्ष करना पड़ेगा।

तुला राशि

  • इस गोचर के कारण आपकी माता को किसी तरह की बीमारी या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसके कारण आपको तनाव हो सकता है।
  • इस दौरान आपको अपनी माता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • साथ ही आपको जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • वही आपका आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता भी खराब हो सकता है।
  • छात्रों को इस दौरान औसत परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

  • यह गोचर आपके लिए लाभदायक होगा।
  • इस दौरान आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको उत्तम परिणाम जरूर मिलेंगे।
  • जो लोग नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें अपने कौशल में वृद्धि करने की आवश्यकता है।
  • यदि आप अपने कार्यस्थल को बदलना चाहते हैं, तो शनि गोचर आपके पक्ष में रहेगा।
  • इस राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन पर शनि गोचर का प्रभाव औसद रहेगा।

धनु राशि

  • शनि गोचर के कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आपके पास धन की कमी भी हो सकती है।
  • लेकिन आपको धन प्राप्त करने के कई अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • जो लोग नया घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह समय सही है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें इस दौरान निवेश करने में सावधानी जरूर बरतें।
  • व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा।

मकर राशि

  • आर्थिक स्थिति इस दौरान आपकी बिल्कुल भी सही नहीं रहेगी।
  • अनावश्यक खर्चों के कारण आप पर तनाव अधिक बढ़ सकता है।
  • शनि गोचर के दौरान आप संघर्ष, अलगाव और संतोष और मानसिक दबाव का अनुभव कर सकते हैं।
  • इस दौरान नौकरी स्थानांतरण, नौकरी से संबंधित अन्य मुद्दों का अनुभव कर सकते हैं
  • कड़ी मेहनत के दम पर आप अपनी सभी परेशानियों से पार पाने में सक्षम होंगे।

कुंभ राशि

  • जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए समय लाभदायक रहेगा।
  • निजी जीवन में आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
  • आपके परिवार के किसी सदस्य की सहायता के लिए गंभीर चिंता का कारण बन सकती हैं।
  • इसी के साथ आपके जीवन साथी और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं।
  • वही आपके लिए आंखों की समस्या बढ़ सकती है।
  • जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह समय सही नहीं है।

मीन राशि

  • करियर के लिहाज से यह गोचर आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • इसी के साथ आपको अविश्वसनीय साथियों से सुरक्षित रहना चाहिए।
  • शनि गोचर 2022 के कारण आपको निजी क्षेत्र में परेशानियों का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • आपके जीवनसाथी और बच्चों के साथ अनबन हो सकती है।
  • वही आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,329 

Posted On - March 31, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 2,329 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation