शुक्र गोचर 2022ः होने वाला है अप्रैल में बड़ा गोचर,इन राशियों को होगा विशेष लाभ

horoscope

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह बेहद खास माना जाता है। यह ग्रह रिश्ते, विवाह, बच्चों से संबंधित होता है। साथ ही यह ग्रह जातक के प्यार का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र वृषभ और तुला राशि पर शासन करता है और मीन राशि में उच्च होता है। हालांकि, कन्या राशि में यह ग्रह जातक को कुछ प्रतिकूलता और कठिन समय का सामना करवाता है। इसी के साथ अगर शुक्र बुध, केतु और शनि के साथ युति करता है, तो जातक को लाभ होता है और राहु, सूर्य, चंद्रमा के साथ युति होने पर जातक को कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ शुक्र गोचर से जातक के जीवन पर भी सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि सभी ग्रहों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। साथ ही सभी ग्रहों की अलग-अलग विशेषता होती है और उसी के आधार पर जातक को अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होते हैं। कुछ ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और कुछ ग्रह जातक के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के आधार पर जातक के जीवन में चल रही गतिविधि और आने वाले भविष्य की गणना की जाती है। आपको बता दें कि जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है, तो उससे जातक पर काफी प्रभाव पड़ता है कभी-कभी इस गोचर का जातक पर नकारात्मक प्रभाव होता है, तो कभी इस गोचर से जातक के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होता है। आपको बता दें कि अप्रैल महीने की 27 तारीख को शुक्र गोचर होने वाला है जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व

शुक्र ग्रह जातक के जीवन में विवाह, संबंध, संतान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह को व्यक्ति के जीवन में विवाह का कारक ग्रह भी माना जाता है। बता दें कि जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति के आधार पर जातक के व्यवसाय से जुड़ी भविष्यवाणियां की जाती हैं। बृहस्पति शासित मीन राशि में यह उच्च होता है और बुध शासित कन्या राशि में शुक्र नीच होता है। शुक्र की कुछ निश्चित क्षेत्रों में युति होने से जातक को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। लेकिन कुछ क्षेत्रों में युति से जातकों पर नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। वही शनि, बुध और केतु शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं और सूर्य, चंद्रमा और राहु शुक्र के शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को दानव के तौर पर संबोधित किया जाता है। वही शुक्र ग्रह 23 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। यही वजह है कि शुक्र ग्रह सभी 12 राशियों से गोचर करने में मात्र 276  दिनों का समय लेता है।

यह भी पढें-बुध गोचर 2022ः 25 अप्रैल को होने वाला है वृषभ राशि में बुध ग्रह का बड़ा गोचर, जानें किस राशि को होगा धन लाभ

शुक्र गोचर का समय

शुक्र गोचर 27 अप्रैल 2022 को होने वाला है, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में युति करने में 23 दिनों का समय लेता है और जातक कुंडली में सभी राशियों को 276 दिनों में समाहित कर लेता है। इसी के साथ पहले महीने में यह ग्रह धनु राशि में था और फरवरी में यह धनु राशि से मकर राशि में गोचर किया और शुक्र गोचर 2022 इस ग्रह के दिसंबर के अंत में मकर राशि में अंतिम यात्रा समाप्त  करेगा।

इसी के साथ 27 अप्रैल 2022 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा। और यह गोचर शाम 6 बजकर 29 मिनट पर होगा।

सभी राशियों पर शुक्र गोचर का प्रभाव

मेष राशि

  • शुक्र गोचर के कारण मेष राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • इसी के साथ अप्रैल माह का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा।
  • जो लोग प्रेम संबंध में है उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा।
  • मेष राशि के जातकों का उनके जीवन साथी के साथ संबंध और भी गहरा होगा।
  • लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
  • शुक्र गोचर के कारण मेष राशि के लोग अपने परिवार के काफी करीब आएंगे।

वृषभ राशि

  • शुक्र गोचर के कारण इस राशि का आर्थिक रूप स्थिर रहेगा।
  • इसी के साथ इस दौरान आपका पैसा नए कपड़े आदि उत्पाद पर खर्च होगा।
  • आपको बता दें कि शुक्र गोचर आपके कैरियर के लिए बेहद लाभदायक रहेगा।
  • वही आप अपने साथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।
  • इस दौरान आपका और आपके साथी का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।
  • वही आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपको छोटी मोटी परेशानी हो सकते हैं।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के लिए शुक्र गोचर 2022 शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहतर रहेगा।
  • इसी के साथ इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
  • शुक्र गोचर के कारण आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे।
  • इसी के साथ आप अपने रिश्तों को काफी समय देने वाले हैं।
  • आपका और आपके जीवन साथी का रिश्ता और भी मजबूत होगा और आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको किसी तरह की एलर्जी या छोटी मोटी बीमारी होने का खतरा है।

कर्क राशि

  • आपको बता दें कि कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और यह कर्क राशि में गोचर करेगा।
  • इसके कारण इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।
  • इसी के साथ यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
  • वहीं इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों का सामाजिक स्थिति मजबूत होगी
  • शुक्र गोचर के दौरान आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
  • साथ ही शुक्र गोचर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के लिए यह गोचर लाभदायक रहेगा।
  • इस गोचर के दौरान आपके प्रेम जीवन में काफी बदलाव होगा।
  • शुक्र गोचर के दौरान आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • यह गोचर आपके करियर के लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

  • इस गोचर के दौरान आपको किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
  • साथ ही आपका अपने विरोधियों के साथ बने रहना थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है।
  • इसी दौरान अविवाहित जातकों के विवाह करने की संभावना अधिक है।
  • इस राशि के जातक अपने साथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।
  • साथ ही इस दौरान आपको किसी भी तरह का निवेश करने से बचना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तुला राशि

  • शुक्र गोचर के दौरान तुला राशि वाले अच्छा महसूस करेंगे।
  • इसी के साथ आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
  • लंबे समय से रुके हुए आपके काम पूर्ण हो जाएंगे।
  • आपको किसी भी अज्ञात स्रोत से कुछ भी खरीदना नहीं चाहिए।
  • विवाहित लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

  • इस गोचर के दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • इसी के साथ आपका व्यक्तित्व और भी ज्यादा आकर्षित हो जाएगा।
  • साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी सुधार होगा।
  • आपका और आपके साथी का रिश्ता और भी घनिष्ट होगा।
  • आप अपने साथी के साथ अच्छे समय का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ के लिहाज से आपको किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

  • यह गोचर आपके करियर में काफी मददगार साबित होगा।
  • शुक्र गोचर के दौरान आपको विशेष लाभ होने की संभावना है।
  • इसी के साथ आपका दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से बातचीत में सुधार होने की उम्मीद की जाती है।
  • वही आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • इसी के साथ आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी तरह का तनाव हो सकता है।
  • आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।

मकर राशि

  • लंबे समय से चल रही आपकी शादी में परेशानियां दूर होगी।
  • आपके रिश्ते की परेशानियां दूर होने के बाद आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • इसी के साथ आपका भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • मकर राशि का पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा।
  • इसी के साथ आप अपने बच्चों के साथ अच्छे समय बिताएंगे।

कुंभ राशि

  • जो लोग किसी तरह के काम की तलाश कर रहें है, तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा।
  • शुक्र गोचर के दौरान आपके लिए लाभदायक समय रहेगा।
  • साथ ही आपको विभिन्न स्रोतों से आय के अधिक विकल्प मिलेंगे।
  • जो लोग किसी व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं इस दौरान उनका योग्य साथी मिल जाएगा।
  • जो लोग संतान प्राप्ति के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि

  •  गोचर के दौरान आपके जीवन में कई परिवर्तन आएंगे, जिसके कारण आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
  • इस राशि का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।
  • मीन राशि के छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए प्रतिकूल साबित होगा।
  • इसी के साथ आपकी वित्तीय स्थिति भी स्थिर रहेगी।
  • शुक्र गोचर के दौरान आपको विपरीत लिंग से कई प्रस्ताव मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,627 

Posted On - March 31, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 2,627 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation