तुला राशि में शुक्र गोचर 2020 प्रत्येक राशि पर प्रभाव

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020 प्रत्येक राशि पर प्रभाव

शुक्र पिछले एक लम्बे समय से कन्या राशि में गोचर कर रहे थे। पर अब 16 नवंबर 2020 को एक बड़ा बदलाव होगा जब शुक्र कन्या राशि से निकल कर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में प्रवेश करने के साथ ही उन लोगों के लिए ये बहुत सकारात्मक प्रभाव होगा जिन लोगों की कुंडली में शुक्र उनके राशि स्वामी हैं या फिर शुक्र उनके लिए राजयोगकारक ग्रह हैं।

राशि चक्र में तुला राशि को 7वां स्थान प्राप्त है. तुला राशि उन्मुक्त और प्रसन्नचित राशि भी है। इस राशि की प्रकृति चलायमान है अर्थात एक स्थान पर टिक कर रहना ऐसे बहुत अधिक पसंद नहीं होता है। यह आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करती है इस कारण से इसके भीतर असीमित संसार भी है। इसकी खोज कर पाना आसान नही है बहुत सी कल्पनाएं और विचार इसके भीतर सदैव मौजूद रहती हैं।

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं इस राशि का प्रभाव और स्वामित्व दोनों के अनुरुप तुला राशि में असीमित ज्ञान और शीर्षोदय होने के कारण फल देने में भी शुभ मानी गई है और जल्द प्रभावशाली होती है। तुला राशि का चिन्ह तराज़ू होता है। अपने इसी चिन्ह के कारण यह राशि सामंजस्य बिठाने वाली राशि है।

निर्बल से सबल बनने का योग

शुक्र अभी तक कन्या में थे ओर इस कारण वह कमजोर अवस्था में थे. शुक्र को कन्या राशि में नीचस्थ स्थिति का माना गया है ऎसे में उस स्थिति से मुक्त होते हुए अब शुक्र मजबूती को पाएंगे जब वह तुला राशि में प्रवेश करें।

तुला राशि और शुक्र

जन्म के समय जन्म कुंडली में चन्द्रमा तुला राशि में स्थित होता है,उस के अनुसार तुला राशि बनती है। तुला राशि के व्यक्ति में जिंदा दिल होने का अहसास दिखाई देता है। शुक्र को तुला राशि से जोड़ा जाता है. नवग्रहों में शुक्र को भौतिकता से जोड़ा जाता है। इस के प्रभाव को तुला राशि में भी देखा जाता है। इसलिए तुला राशि में भी वह शालीनता और आकर्षण का कारक बनती है।

शुक्र को भोग-विलास और समृद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। विलासिता इसका नैसर्गिककारक बनती है। इस कारण तुला राशि के लोगों में वैभव-विलासितापूर्ण जीवन जीने इच्छा भी देखने को मिलती है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति फैशन से अत्यधिक प्रभावित होते हैं, गीत-संगीत, कला से संबंधित रचनात्मक कार्य इसी राशि के प्रभाव क्षेत्र में दिखाई देते हैं। इन राशि के व्यक्तियों को साज सज्जा पसंद होती है घूमना ओर मौज मस्ती करना भी इन्हें पसंद होता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- मेष राशि पर प्रभाव

आप लोगों के लिए शुक्र का प्रभाव सातवें घर में होने वाला है। आपके लिए पारिवारिक क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे सकते हैं। परिवार में कुछ लोगों के कारण अलगाव का अनुभव होगा और बातों के प्रति मन में बहुत अधिक दुख का अनुभव भी रहेगा। एक दूसरे के प्रति कोई न कोई मतभेद परेशानी का सबब बन सकता है। कुछ मामलों में आपको इस समय पर यात्रा को लेकर व्यस्तता भी दिखाई दे सकती है। आर्थिक रुप से कुछ सेविंग करने का मौका भी होगा। लाभ मिल सकता है और पैतृक संपत्ति को लेकर आपको हक मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें गर्म सर्द का प्रभाव आपको परेशानी दे सकता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि के लोगों पर शुक्र का गोचर इस समय आपको मेहनती और कुशल बना सकता है। शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और छठे में गोचर के कारण आपको विरोधियों से लड़ने की शक्ति भी देंगे और समझ भी विकसित करेंगे। राशि स्वामी शुक्र का छठे घर में होना आपके लिये, नए मौके लाएगा। बच्चों को लेकर आप इस समय ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। संतान सुख की प्राप्ति के योग भी बनते दिखाई देते हैं। शिक्षा क्षेत्र में व्यक्तियों के लिये भी समय सकारात्मक रहने वाला है। कुछ अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। प्रतिद्वंदियों को लेकर सजग रहें अन्यथा वो आप को परेशान करने का मौका छोड़ेंग आप पर वो हावि रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरुरत है गले और पेट से जुड़े संक्रमण आप पर असर डाल सकते हैं।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के लोगों पर इस समय शुक्र का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा। शुक्र का गोचर इस स्थान पर होने से आपको अपने रिश्तों में नई बातें दिखाई देंगी। आपको अपने मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। काम में अच्छा रहने की आपकी कोशिशें आगे बढ़ने वाली है। शारीरिक और मानसिक रुप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। जो लोग अपने काम में बदलाव को लेकर नई शुरुआत को देखना चाहते हैं उन्हें इस समय पर कोशिश जरूर करनी चाहिए। काम को बदलना चाहते हैं और रोजगार पाने की इच्छा मिल सकती है। आप अपने बच्चों की ओर से बहुत अधिक लगाव रहने वाला हैं। संतान सुख की प्राप्ति होने की अच्छी उम्मीद भी दिखाई देती है। शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के लोगों पर आपका इस समय चौथे घर पर गोचर की स्थिति होने पर ये आपको अच्छे सुख को देने में सहायक हो सकते हैं। धन की प्राप्ति भी मिलती है। नई सोच और नए अवसर आपके लिए इस समय बने होंगे। घर पर कुछ नई चीजों को लाने की तैयारी भी आप करना चाहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है। इस समय आप अपने अधिकारियों की ओर से संतोषजनक नतीजे भी देख पाएंगे। अगर इस समय पर कोई काम ज्यादा समय से लंबित है तो अब आपको उसमें आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र उनको काम की ओर लगाने वाला होगा ऐसा समय आप चाहें या फिर न चाहें पर आपकी मेहनत बहुत अधिक तो रहने ही वाली है। शुक्र आपकी राशि से तीसरे घर में गोचर होने के कारण आपको अपने भाई बंधुओं की नजदीकियां भी प्राप्त हो सकती हैं। अगर देखा जाए तो इस स्थान पर बुध भी मौजूद हैं ऎसे में शुक्र की इस स्थान पर आने से आपकी क्रिएटीविटी भी अधिक बढ़ सकती है। आप इस समय कुछ ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं ओर साथ ही धार्मिक रुप से भी आप कुछ स्थलों को देखने के इच्छुक हो सकते हैं।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- कन्या राशि पर प्रभाव

आप लोगों को इस समय छोटी यात्राओं पर जाने को मिल सकता है ओर आप इस समय कुछ अच्छे लाभ को भी पा सकते हैं। माता-पिता की ओर से प्यार ओर सहयोग मिलेगा। आप और लोगों के साथ आपकी गतिविधियों पर दूसरे लोग कुछ अधिक ही ध्यान देते दिखाई देंगे। किसी के साथ जुड़्ने का योग बना रहा है जिनका आप लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको इस समय पर अपने साथ में काम कर रहे लोगों की ओर से भी थोड़ी सहायता मिल सकती है। धन की प्राप्ति के योग भी इस समय आपके लिये सहायक होंगे। निराशा से कुछ राहत मिलेगी। मित्र और रिश्तेदारों से मुलाकात भी होगी। व्यवसाय में तेजी आएगी ओर जो लोग नौकरियों में उन्हें भी नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए इस समय पर शुक्र की स्थिति बहुत अच्छे प्रभाव देने में सक्षम होती है। इस के कारण होने वाले दूरगामी असर भी हमे देखने को मिलते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए ये समय उन्हें काम में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके दे सकता है। इस समय पर शिक्षार्थियों को नए स्थानों में आवेदन देने और प्रवेश पाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस समय व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे मौके और तरक्की के कुछ बेहतर प्रयास कामयाब भी होंगे।

व्यावसायिक कामों में जीवन के लिये भी समय अनुकूल रह सकता है। रोमांस और रिलेशनशिप को लेकर आप इस समय थोड़ा सब्र रखें आपको जल्द ही इसमें अच्छे नतीजे भी मिल पाएंगे। अपने लोगों की नज़रों में आने का आपका उद्देश्य भी इस समय पूरा हो सकता है। अपने दिल की बात कहने के लिये समय सही साबित हो सकता है। जीवन को रोमांच से जीने की इच्छा आप में होगी।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर 12वें भाव में होने के कारण अभी आपको अपनी योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से लागू करना होगा। इस समय आपको लापरवाही से बचना होगा। अपने गुस्से और अपनी सोच को बेहतर दिशा में लेकर चलने कि जरुरत है। विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा को लेकर कुछ ज्यादा ही केन्द्रित दिखाई देंगे। अध्ययन पर ही खुद को बहुत अधिक केंद्रित करना अनुकूल होगा। इस समय पर आप अपनी पसंद के कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं। आपको थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी कि आप अपनी रुचि के अनुरूप आगे बढ़ें। अपने स्वास्थ्य और खर्चों की वृद्धि थोड़ी चिंता को बढ़ाने का काम कर सकता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- धनु राशि पर प्रभाव

आपके लिए जरूरी है कि आप इस समय थोड़ा संभल कर काम करें। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। आपके लिए शुक्र गोचर स्थिति को कुछ सकारात्मक रुख दे सकता है लेकिन जरूरत होगी आपके धैर्य की. इस समय आपको अपने किसी निकट संबंधी की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है। काम का दबाव आप पर रहने वाला है। अपने काम में ईमानदारी को शामिल रखें ओर अच्छे लाभ की उम्मीद माह के दूसरे भाग में मिल सकती है। कोई प्रमाण पत्र अथवा कुछ सकारात्मक रुख भी आपको प्राप्त हो सकता है। इस समय आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेंगे जरूरी होगा की आप दूसरों पर इसका असर नही पड़ने दें।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए इस समय कार्य क्षेत्र ओर घर की स्थिति को संभालने में ही आपको अधिक समय लगने वाला है। अपने लिए गए निर्णय परिवर्तित करने का भी समय है। आपको उच्च अधिकारियों के साथ कुछ तालमेल बिठाने में समय लग सकता है। आप न्याय प्रिय हों लेकिन इस समय आपको थोड़ा कूटनीति को अपनाने की जरूरत पड़ेगी। आप इस समय थोड़े अस्थिर स्वभाव वाले हो सकते हैं। कर्मक्षेत्र में जीवनचर्या निरंतर बदलते रहने की जरुरत होगी। आपका बौद्धिक स्तर इस समय लोगों के लिए उपयोगी होगा इसलिए जरुरी है कि आप कोशिशें करते रहें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको जरुरत है की अपनी रुकावटों से परेशान नहीं हों।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- कुम्भ राशि पर प्रभाव

आपकी राशि में नवें पर शुक्र का गोचर होने से आप को भाग्य की ओर से आपको परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। आप घर परिवार की ज़िम्मेदारी में आगे रहने वाले हैं। कुछ चीजों के कारन आप खुद को परेशान और दुविधाओं में घिरा पा सकते हैं लेकिन जल्द ही आप अपने फैसले लेने में भी सक्षम होंगे। आपको परिवार ओर बच्चों का साथ भी मिलेगा। शुक्र और बुध के साथ द्विग्रही योग बनाने के कारण ये समय आप धन के मामले में लाभ प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। ख़रीद फरोख्त के लिये समय अच्छा कहा जा सकता है।

तुला राशि में शुक्र गोचर 2020- मीन राशि पर प्रभाव

आपके लिए ये समय सावधानी ओर अपनी सुरक्षा के लिए होगा। इस समय शुक्र आपके दांपत्य जीवन में कुछ नए मोड़ ला सकता है। विश्वास और भरोसे कि स्थिति इस समय डगमगा भी सकती है। इसलिए जरूरी है की अपने आप को भावुकता से बचाएं ओर सही निर्णय लेने के लिए थोड़ा समय लीजिए. इससे आपको फायदा मिल सकता है। इस समय आप लोगों को दांपत्य जीवन में अपने साथी कि ओर से थोड़ी चिंता रहे या किसी कारण से मन की बातें एक दूसरे के साथ शेयर न कर पाएं। जो छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं उन्हें इस समय मेहनत में कमी नहीं लानी चाहिए लगातार कोशिशों से आप सफल हो सकते हैं।

कुंडली मिलान और भविष्य की जानकारी के लिए ज्योतिषी रानी से परामर्श करें।

साथ ही आप पढ़ सकते हैं तुला राशि में सूर्य का गोचर 2020-प्रत्येक राशि पर प्रभाव

हर दिन दिलचस्प ज्योतिष तथ्य पढ़ना चाहते हैं? हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

 2,324 

Posted On - October 23, 2020 | Posted By - Astrologer Rani | Read By -

 2,324 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation