Vastu Tips 2022: घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से बनी रहती है माता लक्ष्मी की कृपा

पूजा घर

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में घर में रखी वस्तुओं का बहुत महत्व होता है। क्योंकि कई बार अगर वस्तुएं सही दिशा में ना रखी जांए, तो वह घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं और वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आपको बता दें कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में व्यक्तियों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी, करियर से जुड़ी परेशानी, परिवार से जुड़ी परेशानी, पारिवारिक संबंध से जुड़ी आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर समय रहते इसका उपाय ना किया जाए, तो यह परेशानियां गंभीर रूप ले लेती हैं। इसीलिए वास्तु दोष को नियंत्रित करना बेहद ही आवश्यक होता है। घर के साथ-साथ घर के मंदिर का भी वास्तु दोष में काफी महत्व होता है। कई बार मंदिर के कारण भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है।

वही घर के मंदिर को किस दिशा में होना चाहिए यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि अगर घर में मंदिर सही दिशा में ना हो, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। जो घर के सदस्यों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। और वास्तु दोष के कारण व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ता है। अगर घर में रखी चीजें सही स्थान पर रखी हो, तो व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ता। बल्कि जातक के जीवन में खुशियां बनी रहती है और माता लक्ष्मी की भी कृपा आती हैं। चलिए जानते हैं कि मंदिर में किन चीजों को रखने से माता लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती हैं और वास्तु दोष की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है-

यह भी पढ़े –Jyotish yog – यहां जानें ज्योतिष योग से जुडी सारी जानकारी

घर के मंदिर के लिए ये दिशा होती है शुभ

  • आपको बता दें कि अपने घर के मंदिर को ईशान कोण यानि उत्तर पूर्वी दिशा में होना चाहिए।
  • वहीं वास्तु शास्त्र में उत्तर पूर्वी दिशा को काफी शुभ माना जाता है।
  • अगर उत्तर पूर्वी दिशा में मंदिर बनवाया जाता है, तो घर में खुशियां बनी रहती हैं।
  • साथ ही घर में लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है।
  • इसी के साथ भूलकर भी मंदिर को दक्षिण दिशा में नहीं बनवाना चाहिए।
  • ऐसा माना जाता है कि जिस भी घर में मंदिर दक्षिण दिशा में मौजूद होता है, उस घर में धन हानि होती है।
  • साथ ही घर में लक्ष्मी माता की कृपा भी नहीं होती है।

यह भी पढ़े  –Holi 2022: जानें 2022 में कब है होली? शुभ मुहुर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से होगा लाभ

 

मोर का पंख

  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मोर का पंख भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय होता है।
  • वही मोर का पंख श्री कृष्ण के बालों मे लगने के बाद उनकी सुंदरता को ओर भी बढता है।
  • आपको बता दें कि मंदिर में मोर का पंख रखना काफी शुभ होता है।
  • मोर का पंख घर के मंदिर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • साथ ही मोर का पंख मंदिर में रखने से घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।
  • इसी के साथ घर में माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

मंदिर में शंख जरुर रखें

  • आपको बता दे कि घर के मंदिर में शंख रखना काफी शुभ माना जाता है।
  • साथ ही रोजाना घर में शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर रहती है।
  • वही घर में रोजाना शंख बजाने से सुख समृद्धि रहती है। 
  • साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
  • घर में रोजाना शंख बजाने से मन शांत रहता है।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

गंगाजल रखें

  • आपको बता दें कि घर के मंदिर में गंगाजल रखना बहुत शुभ होता है।
  • आपको बता दें कि गंगाजल कभी भी खराब नहीं होता है, इसलिए घर में गंगाजल रखने का विशेष महत्व होता है।
  • हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसीलिए मंदिर में गंगाजल रखना बेहद आवश्यक होता है।
  • माना जाता है कि गंगा जल को घर के मंदिर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।
  • इसी के साथ घर में माता लक्ष्मी की कृपा भी आती हैं। और धन की कमी नही होती है।

यह भी पढ़े –लड़कियों की शादी के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय

शालिग्राम को मंदिर में जरुर रखें

  • आपको बता दें कि शालिग्राम को भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं।
  • घर के मंदिर में शालिग्राम को रखना बेहद ही शुभ होता है।
  • यह घर में खुशियां, सुख-समृद्धि और धन की कृपा बनाए रखता है।
  • माना जाता है कि मंदिर में शालिग्राम रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उस घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

गणेश जी की मूर्ति

  • आपको बता दें कि मंदिर में गणेश जी की मूर्ति रखना काफी शुभ होता है।
  • वही आपको अपने मंदिर में गणेश जी की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए।
  • साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति खंडित ना हो। खंडित मूर्ति कभी भी मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। यह शुभ नहीं होती है।
  • आप अपने मंदिर में गणेश जी की दो प्रतिमाएं रख सकते हैं।
  • आपको बता दें कि इन मूर्तियों को इस प्रकार रखना चाहिए कि इनका मुख उत्तर दिशा की तरफ हो।
  • अगर आपके घर में गणेश जी की एक से अधिक प्रतिमाएं है, तो उन्हें एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं रखना चाहिए।

शिवलिग

  • आप अपने मंदिर में शिवलिंग रख सकते हैं। लेकिन वह ज्यादा बढ़े आकार की नही होनी चाहिए।
  • साथ ही रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • आपको अपने घर के मंदिर में कम से कम 5 देवताओं की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है।
  • वहीं पांच देवताओं की मूर्ति में कम से कम एक देवी की मूर्ति जरूर होनी चाहिए।
  • साथ ही भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा की मूर्ति भी अवश्य रखनी चाहिए।
  • कृष्ण और राधा की मूर्ति को घर में रखने से खुशियां बनी रहती है। और दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा होता है।
  • आपको बता दें कि कभी भी श्री कृष्ण की मूर्ति को अकेला नहीं रखना चाहिए।
  • भगवान कृष्ण और माता राधा मूर्ति को एक दूसरे से अलग या दूर नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़े – विवाह में देरी – यहाँ जाने ज्योतिषीय कारण और उपाय

गाय का शुद्ध घी

  • आपको अपने घर के मंदिर में गाय का शुद्ध घी अवश्य रखना चाहिए। और पूजा में इसी घी का उपयोग करना चाहिए।
  • हिंदू धर्म में गाय को काफी पूजनीय माना जाता है। इसीलिए पूजा में गाय का घी इस्तेमाल किया जाता है।
  • मंदिर में गाय का घी अवश्य होना चाहिए। इससे देवी देवता काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं और घर में खुशियां बनी रहता है।
  • साथ ही आपके घर पर लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है। वही परिवार के सभी सदस्य परेशानियों से दूर रहते है।

यह भी पढ़े Maha Shivratri 2022: जानें कब है महाशिवरात्रि? तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,621 

Posted On - February 15, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,621 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation