सूर्य देव को हमारी भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही पूजनीय माना जाता है। ये आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र के साथ वैज्ञानिक शक्ति का भी केंद्र हैं। पूरे समाज का अंधकार दूर करके रोशनी और ऊर्जा का संचार करते हैं सूर्य देव, इसीलिए हम सूर्य को समाज की आत्मा कह सकते हैं। सूर्य देव सारी परेशानियों को दूर करने वाले हैं और इनको प्रसन्न करना कठिन नहीं है। वैसे तो आपको सातों दिन सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए लेकिन यदि समय का अभाव हो तो आप रविवार के दिन ज़रूर पूजा करें क्योंकि यह दिन सूर्य देव को बहुत प्रसन्न है।
भगवान सूर्य तेज, ऊर्जा और समृद्धि प्रदान करने वाले हैं। इनकी पूजा और उपासना करने से जहां मान – सम्मान, यश और धन – संपदा की प्राप्ति होती है तो वहीं दूसरी ओर ये भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण भी करते हैं। अगर आप निरोगी काया चाहते हैं तो भी आपको सूर्य देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए, इससे कुष्ठ रोग जैसे भयानक रोगों से भी मुक्ति मिलती है। एक स्वस्थ और सुखद जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को सूर्य देव की म करनी चाहिए।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ सरल उपाय अपना सकते हैं। जैसे :-
इन सरल से उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकते हैं। भगवान सूर्य को प्रसन्न करके आप बहुत सी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं और जीवन को सुखद बना सकते हैं। आरोग्य शक्ति से संबन्धित लाभ हों या पिता के लाभ की बात हो तो सूर्य को प्रसन्न रखना और उनकी आराधना करना ज़रूरी है। इसीलिए अपने जीवन में हर किसी को ये कर्म ज़रूर करने चाहिए।
यह भी पढ़ें- जानिए सूर्य आराधना स्वास्थ्य और धार्मिक दृष्टि से क्यों है महत्वपूर्ण?
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें