कई बार हम लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि उस व्यक्ति को बुरी नजर लग गई! जिसके कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह बुरी नजर होती क्या है? जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में परेशानी का अनुभव करना पड़ता है। दरअसल हमारे आसपास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा मौजूद होती हैं। इसी के साथ यह ऊर्जा हमारे व्यवहार, सोच-विचार, क्रियाओं से उत्पन्न होती हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को नजर लगती है उस व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने के साथ-साथ प्रगति भी रुक जाती है। इसीलिए नजर दोष को काफी खतरनाक माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि नजर दोष के कारण मनुष्य को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुरी नजर लगने से जातक का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इसी के साथ व्यक्ति की प्रगति भी रुक जाती है। वही उसे हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है और सिर में हमेशा दर्द बना रहता है। इसी के साथ जातक को घबराहट का अनुभव होता है। ऐसा कहा जाता है कि बुरी नजर लगने से जातक की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
इसी प्रकार अगर किसी घर को नजर लग जाती है, तो उस घर में हमेशा वाद-विवाद होता रहता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्य किसी ना किसी रोग से पीड़ित रहते हैं, घर की सारी खुशियां नष्ट हो जाती हैं। इसीलिए नजर दोष को काफी कष्टदायक माना जाता है। चलिए जानते हैं कि आखिर ज्योतिष शास्त्र में नजर दोष का क्या महत्व है और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं-
आपको बता दें कि इस दुनिया में दो तरह की ऊर्जा मौजूद होती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। और यह ऊर्जा हमारी सोच-विचार और क्रिया से उत्पन्न होती है। साथ ही हमारे शरीर और घर में सकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है। लेकिन नजर दोष के कारण यह सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसके बाद घर और जातक के शरीर पर नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है।
इसी के साथ जब किसी की सोच, स्वभाव और संपर्क से हमारे ऊपर नकारात्मक असर पड़े, तो उसे नजर दोष या नजर लगना कहा जाता है।
जिस तरह बिगड़े कामों को बनाने के लिए ग्रह की स्थिती की गणना की जाती है उसी प्रकार बुरी नजर से बचने के लिए भी कुछ उपाय किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह नजर दोष जातक के लिए काफी कष्टदायक साबित होता है। क्योंकि इसके कारण जातक को स्वास्थ्य से लेकर अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में परेशानी का अनुभव करना पड़ता है।
अगर किसी शिशु को नजर लग जाती है, तो वह बच्चा बीमार पड़ जाता है और बार-बार रोने लगता है। आपको बता दें कि अगर किसी घर को नजर लग जाती है, तो उस घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य सही नहीं रहता। साथ ही उस घर में अशांति का माहौल बना रहता है। और उस घर में सकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। यदि किसी जातक के व्यापार को नजर लग जाती है, तो उसका व्यापार ठप हो जाता है और उससे अपने व्यापार में हानि का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग
यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय
अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें