शमी के चमत्कारी पेड़ का महत्व और जानिए इसके लाभकारी फायदें

zodiac

हिंदू धर्म में ज्योतिष के साथ जीवन के लिए वास्तुशास्त्र को भी अहम माना जाता हैं। जीवन में धन दौलत, सुख समृद्धि और सकारातात्मकता के लिए  वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों का जिक्र किया गया है। वही वास्‍तु के साथ ज्योतिषी में कुछ पेड़-पौधों और वनस्‍पतियों को बहुत ही खास और चमत्‍कारिक माना जाता है। हमारे जीवन में कुछ पौधे ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं, तो कुछ पौधों में देवताओं का वास माना जाता है। जिसमें से एक नाम शमी के पौधे का है, जो काफी सम्मान से लिया जाता है। ज्योतिष में भी शमी के पेड़ को बहुत चमत्कारी बताया गया है। भगवान शिव को  बहुत प्रिय है और इसी कारण घर में पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा मिलती है।

बता दें कि इस पेड़ घर में सकारातात्मता लाने के साथ धन दौलत भी लाता है और इसी कारण शमी के पेड़ को धन खींचने वाला पेड़ भी कहा गया है, जिसे लगाने पर घर परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है। शास्त्रों में शमी के पेड़ का संबंध  शनिदेव से माना गया है,  साथ ही भगवान शिव को भी यह पेड़ काफी प्रिय है। ऐसा  कहा जाता है कि जब भी आप भगवान शिव को जल अर्पित करें तो इस जल में शमी का फूल या इसकी पत्ती डालने से भगवान भोलेनाथ बहुत खुश होते हैं।

यह भी पढ़ें- वरलक्ष्मी व्रत 2022ः जानें क्या होता हैं वरलक्ष्मी व्रत और शुभ मुहूर्त

शमी के पेड़ का महत्व 

शमी के पेड़ का महत्व रामायण में भी मिलता है। रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका पर युद्ध से पहले विजय मुहूर्त में हवन किया था, तब इसी पेड़ को उसका साक्षी बनाया था। इसी प्रकार महाभारत के अनुसार भी अज्ञातवास के दौरान अर्जुन ने जब बृह्न्नलला का रूप धारण किया था, तो अपना गाण्डीव धनुष शमी के वृक्ष पर छिपाया था। शमी के पत्तों का प्रयोग भगवान गणेश और माता दुर्गा की पूजा में भी किया जाता है।

आर्थिक मामलों में लाभ

अगर जातक इस पेड़ की रोजाना पूजा करें और जल चढ़ाएंगे तो जातक के  घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। शनिवार के दिन सुबह जल्‍दी से स्‍नान करें और साफ गमले में स्‍वच्‍छ स्‍थान पर और  साफ मिट्टी में शमी का पेड़ लगाएंगे तो आपके घर में कभी पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपाय के तौर पर पेड़ की जड़ में एक सुपारी और एक रुपये का सिक्का भी दबा दें। साथ पेड़ लगाने के बाद उसमें थोड़ा गंगाजल भी छिड़क दें । इस पेड़ में रोजाना पानी दें, यह मुरझाना नहीं चाहिए।

शमी की पूजा करने से खर्चो में आती है कमी 

शाम कों शमी की पूजा करनी चाहिए। शाम को घर के मंदिर में दीपक जलाने के बाद , शमी के पेड़ के पास भी एक दीपक जलाएं। ऐसा करने का बहुत ही अच्‍छा असर देखने को मिलेगा। इससे  आपके घर के खर्च कम होने लगेंगे और आपके घर में बचत भी होगी। अगर आपका बैंक बैलेंस घट रहा था तो आपका बैंक बैलेंस फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

विवाह की बाधा होगी दूर

अगर आपके विवाह में आ रही बाधा आ रही है तो यह पेड़ बहुत लाभकारी होगा। यह पेड़ विवाह बाधा को दूर करने में मदद करता है। कई बार ऐसा होता है कि लड़का और लड़की योग्‍य होने के बावजूद भी उनके विवाह में देरी होती है। ऐसा शनि दोष के कारण भी  हो सकता है। इस बाधा को दूर करने के लिए आपको शमी के पेड़ का उपाय करना चाहिए जो अच्‍छे परिणाम दे सकता है। शनिवार से शुरू करके 45 दिनों तक शमी के पौधे के पास घी का दीपक शाम को रोजाना जलाएं। इससे विवाह में आ रही हर बाधा दूर हो जाएगी।

साढ़ेसाती के प्रभाव को कम 

बता दें कि यह शमी का पेड़ साढ़ेसाती के प्रभाव को कम कर सकता हैं। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, उन जातकों को रोजाना शमी के पेड़ की सेवा करनी चाहिए। इस पेड़ पर सुबह रोजाना जल चढ़ाएं और दीया जलाएं। शनिवार को पेड़ के सबसे निचले भाग में उड़द की काली दाल के साथ काले तिल चढ़ाएं। इससे अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसका दुष्‍प्रभाव कम हो जाएगा । इतना ही नहीं शमी का पेड़ घर के वास्‍तुदोष को भी दूर करने में मदद करता हैं।

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

शिवजी जी को है काफी प्रिय 

भगवान शिवजी को शमी का पेड़ बहुत प्रिय है  भगवान भोलेनाथ को भी शमी के फूल और शमी का पेड़ बेहद प्रिय है। अगर आप रोजाना की पूजा में  शिवजी को जल चढ़ाते हैं तो उसमें शमी का पुष्‍प भी डाल लें। यदि पेड़ छोटा है और उसमें पुष्‍प नहीं है तो आप शमी के पत्‍ते भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे रोग भी दूर होते हैं।

इस पेड़ को घर में लगाने के फायदे

  • ऐसा माना जाता है कि शमी के पेड़ को घर में लगाने से बरक्कत आती है और घर में कभी पैसे की कमी नहीं होती।
  • शमी के पौधे को घर में लगाने से सभी दुख दूर होते हैं और घर में खुशियां आती हैं।
  • यह भी कहा जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार शमी के पेड़ को घर में लगाने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती  हैं।
  • यदि जातक के जीवन में साढ़ेसाती चल रही है तो घर में शमी का पेड़ लगाने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम किया जा सकता है।

शमी का पेड़ लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मान्यता है कि शमी का पेड़ शनिवार के दिन लगाना चाहिए यह दिन इस पेड़ को लगाने के लिए शुभ होता है।
  • दशहरे वाले दिन शमी के पौधे को घर में लगाने से काफी अच्छा प्रभाव होता है।
  •  शमी का पौधा कभी भी घर के अंदर न नही लगाना चाहिए, बल्कि इसे गार्डन या बालकनी में लगाना में ही लगाए।
  • घर के दरवाजे  पर इस पेड़ का लगाना भी शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें घर से बाहर जाते समय यह पौधा आपके दाई ओर ही हो।
  • छत पर शमी का पेड़ दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए, यदि संभव न हो तो पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं। 
  • शमी के पौधे की मान्यता तुलसी को तरह ही है इसलिए तुलसी की तरह ही इसकी भी रोजाना पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 9,422 

Posted On - July 4, 2022 | Posted By - Moni Pal | Read By -

 9,422 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation