Woo Your Sweetheart With These Amazing Valentine Gift Ideas

Woo Your Sweetheart With These Amazing Valentine Gift Ideas

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को प्रेम का दिन भी कहा जाता है। इस दिन का इंतजार प्रेमी प्रेमिका या लव बर्ड बड़ी बेसब्री से करते है क्यूंकि इस दिन को अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की वैलेंटाइन डे के दिन अगर कोई अपने प्रेम का इज़हार करता है तो उसको सफलता मिलती है। वैसे तो हर दिन ही प्रेम का दिन होता है, लेकिन वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन डे गिफ्ट कपल्स के बीच खास होता है।

वे बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। हमारे हिसाब से तो जो लोग किसी से प्यार करते है उन्हें अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए किसी दिन और समय की आवश्यकता नहीं होती है I वैलेंटाइन डे के पर हम आपको बता रहे हैं कि राशि के अनुसार आप अपने पार्टनर को क्या वैलेंटाइन डे गिफ्ट दें।

तो, यहाँ प्रत्येक राशि के लिए सबसे अच्छा वैलेंटाइन डे उपहार सुझाव हैं। पढ़ें और आनंद लें-

मेष राशी

मेष राशी वाले थोड़े अग्रेसिव और क्रोधी स्वाभाव के होते हैं। इसलिए इनको मनाने में या प्रपोसे करने में आपको थोडा ध्यान रखना होगा। इनका लाल रंग की तरफ आकर्षण थोडा ज्यादा होता है और इनको थोड़े महँगी चीजे ज्यादा पसंद आती हैं। इसलिए इन्हें आप लाल गुलाब के साथ लाल रंग की कोई ड्रेस देकर सकते हैं। इसके अलावा, तेज सुगंध वाला परफ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशी वालों का मनपसंद कलर सफेद होता है। साथ ही, इस राशि के लोगों को सफेद गुलाब के साथ सफेद ड्रेस और आभूषण जैसे कोई मोतियों का उपहार दे सकते हैं। चमकीले रंग या सफेद रंग से जुड़ी कोई चीज इन्हें गिफ्ट करना चाहिए। विशेष रूप से डायमंड इनके लिए बेस्ट गिफ्ट माना जाता है। व्हाइट लिली के फूल भी आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशी के व्यक्तियों के लिए हरा और नारंगी रंग ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसलिए इस दिन दिए जाने वाले गिफ्ट में या उपहारों में इन रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के लोगो को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग अपने मन के मालिक होते है द्विस्वभाव राशी होने के कारण इनमे अधिकतर स्थायित्व की कमी पाई जाती है। अगर आपका पार्टनर मिथुन राशी का है तो आपको बहुत संयम रखने की आवश्यकता है।

इस राशी वाले लोग ऐसे लोगो को पसंद करते है जो इनके लिए समर्पित हो इनकी बात माने। इनको इनकी पसंद के अनुसार उपहार देने के साथ साथ आप इनको कही बाहर घुमाने भी ले जा सकते है।

कर्क राशि

कर्क राशी वाले लोगो को सिल्वर कलर या नीला रंग बहुत प्रभावित करता है। आप इन्हें नील रंग का कोई फूल के साथ ग्रे रंग की कोई ड्रेस दे सकते हैं इस राशि के लोगो को अपनी पर्सनल केयर पर बहुत ध्यान देते हैं। आप इससे संबंधित कोई कास्मेटिक का उपार भी दे सकते है I कर्क राशि के लोग हर अच्छाई और बुराई बात को याद रखते हैं। इनकी मेमोरी बहुत शार्प होती है। इसलिए इनको कुछ मेमोरेबल फिफ्ट भी दे सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को कस्तूरी चन्दन और लाल गोल्डन कलर ज्यादा पसंद होते हैं। अपने साथी को आप इससे सम्बंधित फूल और इस रंग की ड्रेस उपहार में दे सकते हैं। ऐसे लोग थोड़े से अहंमानी भी होते हैं इसलिए आसानी से बात नहीं मानते हैं। इनको हमेशा विशेष केयर चाहिए होती है। आप इनको लाल गुलाब भी दे सकते हैं। साथ ही आप इनको रूबी की रिंग भी उपहार स्वरुप दे सकते हैं। लेकिन याद रखे इनके विरोध में ना बोलें।

कन्या राशि

इस राशी के लोगों को हरा, सफेद और ग्रे कलर बहुत अच्छा लगता है। ऐसे लोग पढने लिखने के भी शौक़ीन होते हैं। इनको आप इन रंगों से सम्बंधित उपहार दे सकते है जैसे की ड्रेस और किताबें आदि। लेकिन आप इनको कोई उपहार दे उसकी पैकिंग बहुत आकर्षक होनी चाहिए। इस राशी के लोगो को अपनी पसंद की ही चीजे पसंद आती है। तो अच्छा होगे की आप इनको इनकी पसंद का उपहार दें।

वैलेंटाइन डे गिफ्ट

तुला राशि

इस राशी वालों के लिए सफेद, हरा और चमकीला रंग सबसे अच्छा माना जाता है। इन्हे घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। इनको आप लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं। इसके अलावा ध्यान दें कि किसी ऐसी जगह पर जहाँ ज्यादा भीड़ भाड ना हो आप वही जाएं। ऐसे लोग अपने पार्टनर के साथ शांत वातावरण चाहते हैं। इनको आप सुन्दर आभूषण भी दे सकते हैं जिसमे रंग बिरंगे रंग हो। ऐसे लोग विश्वासपात्र होते हैं।

इन्हें खुश करने के लिए किसी महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती है। ये लोग अपने पार्टनर के साथ हर स्थिति में खुश रहना चाहते हैं। इनके लिए बेस्ट गिफ्ट यही होगा कि आप इन्हें भरपूर टाइम दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले थोड़े अग्रेसिव स्वाभाव के होते हैं। लाल गुलाब देकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। ऐसे लोगों का अंदाज़ ही जुदा होता है। उनको को कुछ अलग तरह की चीज़ें ज़्यादा पसंद आती हैं। रंग जैसे लाल और पीला और महंगे कपडे या उपहार आप इन राशी वालो को दे सकते हैं। साथ ही, लाल गुलाब इनको बहुत अच्छा लगता है।

धनु राशि

इस राशी वाले लोगो को क्रीम या पीले रंग के उपहार देना ज्यादा अच्छा होता है I ये रंग इनको बहुत प्रभावित करता है I अगर आप इनको अचानक से कुछ सरप्राइज गिफ्ट देते है तो ये पूरी तरह से आपके साथ हो जायेंगे I इनको रोमांटिक लोग ज्यादा पसंद होते है I तप कोशिश करे की इस दिन रोमांस बना रहे I ये लोग बड़े चूजी होते है इसलिए इनके लिए कोई खास उपहार प्लान करे I इन्हें हल्के पीले कलर के कोई से भी खूश्बूदार फूल बहुत पसंद आएंगे।

मकर राशि

शनि का प्रभाव होने के कारण होने के कारण इनको नीला या फिर काला रंग सबसे ज्यादा पसंद होता है। इनको नेचुरल चीजे ज्यादा पसंद होती हैं। शांत वातावरण ज्यादा सुहाता है। इनके साथ आपको समुद्र के किनारे जाकर बैठना चाहिए। इनको जब आप प्रपोज करे तो मज़बूत इरादों के साथ करें। इनको अपने साथी का दृढ़ साथ चाहिए होता है।

कुंभ राशि

इन राशी वालो का पसंदीदा रंग नीला होता है आप इन्हें कोई ऐसा उपहार दे सकते हैं जो इलेक्ट्रोनिक हो और उसमे नीले रंग का समावेश ज्यादा हो। आप इनको नीले रंग के वस्त्र दे सकते है। ऐसे लोग रोमांटिक स्वभाव के होते है तो इस कारण से आप इन्हें रोमांटिक म्यूजिक एल्बम दे सकते है और साथ बैठकर सुने तो बहुत ही अच्छा। एक्वेरियस या कुंभ राशि के लोग अत्यंत रोमांटिक होते हैं। जब आपको इनको उपहार दे तो वो भी कुछ रामांटिक स्टाइल में होना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशी वालो को समुद्री हरा रंग और हल्का पीला रंग आकर्षित करता है। वैलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए आप इस रंग की सुंदर सी ड्रेस या कोई ज्वेलरी दे सकते हैं I यह व्यक्ति थोड़े भावुक होते हैं। यह थोड़े से ही प्रयास से ये खुश हो जाते हैं। हलाकि, इन्हें खुश करने के लिए नए अंदाज़ खोजने होते हैं। ये किसी भी बात को दिल से लगा लेते हैं। इसलिए इनको बड़े प्यार से मनाना चाहिए।

ये सबसे अच्छे वैलेंटाइन डे गिफ्ट के बारे में कुछ सुझाव थे। साथ ही आप पढ़ना पसंद कर सकते हैं जन्म नक्षत्र- स्वभाव निर्धारण और नियंत्रण।

प्रेम संबंध समस्याओं के समाधान के लिए आचार्य सागर जी से परामर्श करें।

 3,240 

Posted On - February 13, 2020 | Posted By - Aacharya Sagar Ji | Read By -

 3,240 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation