अंक ज्योतिष से जाने 1 से 9 मूलांक वालों के लिए, कैसा रहेगा आने वाला 2022

भाग्यशाली अंक

नया साल बस आने ही वाला है, जिसके लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। इतना ही नहीं लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा भी उठ रही होगी कि, आने वाला नया साल उनके लिए क्या लेकर आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में नए साल को लेकर कई भविष्यवाणियां की जाती हैं। इन भविष्यवाणी को करने के लिए ज्योतिष अंक ज्योतिष, राशिफल आदि की मदद लेते हैं। जिसके आधार पर ज्योतिषी आपको आने वाले साल में आपके लिए क्या चुनौती और खुशियां आने वाली हैं उससे अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़े:-  घर में रखे ये चीजें नहीं होगा, धन का अभाव

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंक ज्योतिष में अंको का एक खास महत्व होता है, क्योंकि उसी के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज हम आपको आपके मूलांक के अनुसार बताने वाले हैं कि आने वाला 2022 आपके लिए कैसा रहेगा। 

अंक ज्योतिष में मूलांक 1

  • जिनका जन्म इन 1/10//19/28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 है।
  • मूलांक 1 वाले जातक अपने व्यापार को काफी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। लेकिन उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है।
  • साल 2022 में मई से सितंबर के महीने में आपको किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
  • साथ ही जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए।
  • जो लोग किसी रिश्ते में हैं उनके लिए यह साल काफी खास रहने वाला है। वही जो लोग अकेले हैं, उन्हें इस साल उनका योग्य साथी मिल सकता है।
  • आपको अपनी आंख और सिर का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आपको इनसे जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अंक ज्योतिष में मूलांक 2

  •  2/11/20/29 तारीख को पैदा हुए लोगो का मूलांक 2 होता है।
  • नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद खास होने वाला है, क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिल सकता है।
  • आपको जुलाई से सितंबर के बीच किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए।
  • मूलांक 2 वाले अपने परिवार को अपने से पहले रखते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो अपने परिवार से इस बारे में बात कर सकते हैं।
  • जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए यह नया साल शुभ रहेगा।
  • स्वास्थ्य के लिए यह साल वर्ष मध्यम रहेगा। आपको अपनी आंखों, किडनी, लीवर से जुड़ी कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 3 

  •  2/13/21/30 तारीख को जन्मे लोगो का मूलांक 3 होता है।
  • जुलाई माह तक आपको व्यापार से जुड़े कई नए अवसर मिल सकते हैं।
  • मूलांक 3 वालों के लिए इस साल धन की कोई कमी नहीं होगी।
  • अंक 3 वालों के लिए 2022 बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि वह अपने मनचाहे साथी के साथ विवाह कर सकते हैं।
  • जो लोग शादीशुदा हैं, उनका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। लेकिन किसी तीसरे के आने से मतभेद की समस्या हो सकते हैं।
  • मूलांक 3 वालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मूलांक 4 

  • जो लोग 4/13/22 तारीख को जन्मे है, उनका मूलांक 4 होता है।
  •  व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है।
  • मूलांक 4 वालों के लिए नया साल 2022 कई तरह के खर्चों से भरा रहने वाला है।
  • अंक 4 वालों के लिए प्रेम संबंध के लिहाज से यह साल ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपका रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच सकता है।
  • आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए आपको योग आदि का सहारा लेना चाहिए।

मूलांक  5

  • जिनका जन्म 5/14/23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है।
  • अगर व्यापार में आपने किसी के साथ साझेदारी की है, तो आपको सोच समझकर कार्य करना चाहिए। क्योंकि धोखाधड़ी होने के आसार है।
  • आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी चाहिए।
  • प्रेम संबंध के लिए यह साल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है
  • आपको मधुमेह, त्वचा संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें।

 यह भी पढ़े:- अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2022

 मूलांक 6 

  • जिन लोगों का जन्म 6/24/14 को होता है, उनका मूलांक 6 होता है।
  • यह साल आपके लिए अवसरों से भरा होगा। लेकिन निवेश करने से पहले सलाह मशवरा जरूर करें।
  • वित्त के लिहाज से यह साल आपके लिए बहुत खास रहेगा।
  • इस वर्ष आपको आपके पारिवारिक मामले कुछ परेशान कर सकते हैं।
  • आपका स्वास्थ्य इस साल बेहतर रहेगा। लेकिन नियमित योग जरूर करें।

मूलांक 7

  • जिनका जन्म 7/16/25 हो होता है, उनका मूलांक 7 होता है।
  • इस साल आपको व्यापार में कई तरह से लाभ होगा और साथ ही आप निवेश भी कर सकते हैं।
  • अपने रिश्ते को लेकर आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
  • अंक ज्योतिष के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसीलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मूलांक 8 

  • 8/17/26 तारीख को जन्मे लोगो मूलांक 8 होता है।
  • वित्त के लिहाज से आपके लिए यह थोड़ा तनावपूर्ण साल रहने वाला है। आपको ऋण आदि की समस्या से भी जूझ सकते हैं।
  • आपको अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा तनावपूर्ण समय बिताना पड़ सकता है।
  • आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  

मूलांक 9

  • जिन लोगों का जन्मदिन 9/18/27 तारीख को आता है, उसका मूलांक 7 होता है।
  • साल 2022 में आपको धन की बचत पर ध्यान देना चाहिए।
  • नया साल 2022 में आप अधिक समय परिवार के साथ बिताएंगे। इससे आपका अपने परिवार के साथ रिश्ता अच्छा होगा।
  • अंक ज्योतिष के अनुसार आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 5,322 

Posted On - December 13, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 5,322 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation