चांदी के यह उपाय जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि और शांति

चांदी

चांदी के आभूषण तो आपने कई बार देखे होंगे। श्रृंगार के लिए इस धातु का इस्तेमाल हर किसी द्वारा किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष में भी इस धातु को बहुत शुभ माना जाता है। इस धातु से जुड़े कुछ प्रयोग करके आप जीवन की कई मुश्किलों को दूर कर सकते हैं। आज अपने इस लेख में हम इस धातु के बारे में बात करेंगे। 

किन राशि के लोगों के लिए शुभ है

यह धातु सभी राशि के लोगों के लिए वैसे परिणाम नहीं देती जैसे चंद्रमा की राशि कर्क, मंगल की राशि वृश्चिक और बृहस्पति की राशि मीन के जातकों के लिए। इन तीनों राशि के लोगों को इस धातु के उपाय करके कई फायदे मिलते हैं। वहीं अग्नि तत्व की तीनों राशियों (मेष, सिंह और धनु) के लिए चांदी शुभ नहीं मानी जाती। राशिचक्र की बाकी राशियों के लिए यह धातु सामान्य है। इसलिए ज्योतिषीय सलाह के बाद ही इस धातु से जुड़े उपाय करने चाहिए। 

चांदी के कुछ अचूक उपाय

नीचे दिये गए उपायों की मदद से आप अपने जीवन में आने वाली कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

चांदी के बर्तन में पानी पीएं

यदि आपको धन से जुड़ी समस्याएं हैं और मन भी संतुलन में नहीं रहता तो आपको चांदी के बर्तन में पानी पीना चाहिए। आप चांदी का ग्लास बना सकते हैं और उसे हर समय अपने पास रख सकते हैं। 

केसर का टीका

चांदी के किसी बर्तन में केसर का घोल बनाकर उसे यदि माथे पर टीके की तरह लगाया जाए तो इससे मन संतुलन में रहता है और व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। 

चांदी के चम्मच से शहद का सेवन

यदि आप अपने शरीर को हमेशा तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो इस धातु के चम्मच में रोजाना शहद का सेवन करें ऐसा करने से आपका शरीर विषमुक्त हो जाता है और आपको रोग नहीं लगते। 

शक्तिशाली है यह धातु

चांदी के उपाय करने से चंद्रमा मजबूत होता है क्योंकि इस धातु का संबंध चंद्रमा से माना जाता है और चंद्रमा आपके मन का कारक होता है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत नहीं है उनके लिए चांदी की अंगूठी पहनना शुभ फल दे सकता है।

विवाह में आ रही है दिक्कत तो करें ये उपाय 

यदि लड़की के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पहले सोमवार को चांदी की एक गोली, चांदी की चेन में डालकर इसे दूध, गंगाजल से शुद्ध करके इसकी पूजा करें और उसके बाद शिवलिंग पर इसे स्पर्श करने के बाद गले में धारण करलें। इस उपाय को करने से लाभ अवश्य मिलेगा। 

घर में चांदी का बर्तन रखें

घर में यदि आप चांदी के बर्तन रखते हैं तो हमेशा घर में संपन्नता बनी रहती है और किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं आती। 

चांदी दिलाती है व्यापार में सफलता 

यदि आप कारोबार करते हैं और चाहते हैं कि आपके कारोबार में कोई दिक्कत न आए तो हमेशा अपने पास चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें। इसके साथ ही यह उपाय आपके करियर को भी नई दिशा देने के लिए कारगर है। 

चांदी के उपाय बनाएंगे जीवन को खुशनुमा

ऊपर दिए गए उपायों को करने से आप अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। यह धातु आपकी सुंदरता में तो चार चांद लगाती है साथ ही आपके जीवन को भी यह सुंदर बना देती है। यह कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति को भी शुभ बनाती है। केवल ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह धातु का मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। 

यह भी पढ़ें- पेड़-पौधे हमारे जीवन में अहम हैं, आईए लाल किताब के अनुसार जानें पेड़ो का महत्व

 4,476 

Posted On - June 4, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 4,476 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation