जानें क्या होता है गोमती चक्र और इसके लाभ

गोमती चक्र

इस भागदौड़ भरे जीवन में कोई ना कोई व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। इसी के साथ महंगाई के कारण जातक के जीवन में आर्थिक दृष्टि से भी कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में गोमती चक्र(gomti chakra) की सहायता से व्यक्ति इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। 

यह भी पढ़ें-अगर आप भी कर रहे है विवाह की तैयारी, तो नाडी दोष का रखें ध्यान

गोमती चक्र (gomti chakra) ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि यह एक प्रकार का आध्यात्मिक शैल पत्थर होता है, जो गोमती नदी में पाया जाता है और यह पवित्र पत्थर भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र का स्वरूप माना जाता है। यह पत्थर जिसके पास होता है उस जातक के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। साथ ही घर में यह पत्थर को रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है, जिस घर में यह पत्थर होता है उस घर में सुख-शांति बनी रहती है और जातक को काफी लाभ होता है। चलिए जानते है क्या होता है गोमती चक्र-

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

क्या होता है गोमती चक्र (gomti chakra) ?

आपको बता दें गोमती चक्र का ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्व होता है क्योंकि यह व्यक्ति के लिए काफी लाभदायक होता है। बता दें कि गोमती चक्र एक आध्यात्मिक पत्थर होता है, जो गोमती नदी में पाया जाता है। साथ ही यह पत्थर भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र के स्वरूप की तरह प्रतीत होता है और जिस भी जातक के पास होता है, यह उसकी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। इसीलिए यह पत्थर घर में रखना काफी लाभदायक होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस घर में यह पत्थर होता है उस घर में वास्तु दोष का सामना नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

गोमती चक्र पूजा विधि (gomti chakra puja vidhi)

  • सबसे पहले गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती जी की पूजा करनी चाहिए।
  • उसके बाद साथ चक्र को पूजा के स्थान पर रखना चाहिए।
  • साथ ही गोमती चक्र के ऊपर पीले चावल रखने चाहिए।
  • उसके बाद चक्र पर रोली का टीका लगाना चाहिए।
  • इसी के साथ चक्र पर फूल भी चढ़ाने चाहिए।
  • पूजा समाप्त करने के बाद सातों चक्र को चावल के साथ पीले वस्त्र में बांधकर घर के मुख्य द्वार उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • इस उपाय से जातक के घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • अपार संपत्ति पाने के लिए गोमती चक्रों को चावल के साथ पीले, लाल का रंग के कपड़े में  बांधकर घर की तिजोरी में रखने से धन प्राप्त होता है।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

घर में गोमती चक्र रखने के लाभ (ghar me gomti chakra rakhne ke labh) 

सफलता प्राप्त करना

गोमती चक्र ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है और जिस भी घर में चक्र होता है उस घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही अगर कोई जातक असफलता का सामना कर रहा है या उसके उन्नति में बाधा आ रही है, तो वह तीन अभिमंत्रित चक्र लेकर आपस में बांध ले और इन्हें अपनी जेब में रख लें, इससे जातक के कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाती है और उसे अपने जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

व्यापार

अगर कोई व्यक्ति अपने व्यापार में परेशानियों का सामना कर रहा है या फिर उसके व्यापार को नजर लग गई है, तो उसे 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र के साथ 3 नारियस लेकर पूजा पर रख दें और पूजा करने के बाद गोमती चक्र नारियल को एक पीले कपड़े में बांधे आपको अपने कार्यस्थल के द्वार पर इसे लटका देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से नजर दोष दूर होता है और व्यापार में तरक्की होती है।

घर में समृद्धि

अपने घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए गोमती चक्र के उपाय काफी लाभदायक होता है। किसी माह के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को 11अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर किसी लाल रंग के रेशमी कपड़े में रखना चाहिए। इन चक्रों का चंदन के इत्र से तिलक करें और फिर लघु पूजा करनी चाहिए। इसके बाद स्फटिक की माला से  “श्री महालक्ष्म्यै श्रीयें नम:” मंत्र का 11 माला जाप करना चाहिए। इसके इन्हें उसी लाल कपड़े में सारे गोमती चक्र बांधकर अपनी तिजोरी या जहां पर भी आप धन रखते है उस स्थान पर इन्हें रखना चाहिए। इससे आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।

ऑफिस में पदोन्नति

आपको बता दें कि यदि आप अपने ऑफिस में पदोन्नति पाना चाहते हैं, तो आपको तीन अभिमंत्रित चक्र चांदी के तार में एक साथ बांधकर अपनी जेब में रखना चाहिए। इसके प्रभाव से आपको अपने कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होती है।

नजर दोष

गोमती चक्र ज्योतिष शास्त्र में काफी लाभदायक माने जाते हैं, क्योंकि यह नजर दोष से जातक को बचाने के लिए भी कारगर होते हैं। जो व्यक्ति नजर दोष से पीड़ित है उसे इस चक्र का इस्तेमाल करना चाहिए इससे नजर दोष दूर हो जाती है।

वास्तु दोष

किसी भी मकान को बनाते समय 11 गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा देने से वास्तु दोष के प्रभाव को दूर किया जा सकता है और घर के रहने वालों को इससे काफी लाभ होता है। 

बीमारी

यदि घर का कोई सदस्य लगातार बीमारी से परेशान है, तो उसके सिर से 21 सिद्ध अभिमंत्रित चक्र घूमाने चाहिए और उसे बीमार आदमी की पलंग में बांधना चाहिए। आपको बता दें कि इस उपाय से व्यक्ति जल्द ही काफी स्वस्थ हो जाता है।

दांपत्य जीवन

अगर दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो रहा है, तो 11 सिद्ध गोमती चक्र को सफेद कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में फेंक देना चाहिए। और इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाती है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती हैं।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 9,585 

Posted On - April 27, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 9,585 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation