कांच टूटने का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, जानें

कांच टूटने का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, जानें

वास्तु शास्त्र में कांच को सबसे महत्वपूर्ण चीज़ माना गया है इसलिए इसको वास्तु शास्त्र के अनुसार ही लगाना चाहिए। यदि आप अपने घर को एक सुसंगत रूप में सजा कर रखेंगे तो आपके घर में धन, स्वास्थ्य, सौभाग्य तथा खुशी का वास रहेगा। इसीलिए घर को सजाने के लिए घर की सभी चीजों को वास्तु के अनुकूल ही रखना चाहिए। ‌इस प्रकार घर को सुसज्जित करने से आपके घर और जीवन में संपन्नता आती है।

कांच को हम अपने प्रतिबिंब को देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। शीशा हमेशा व्यक्ति की सच्चाई ही दिखाता है इसीलिए यह भी कहा जाता है कि आईना कभी झूठ नहीं बोलता। लेकिन घर का कांच यदि टूट जाए तो उसके बहुत से कारण होते हैं और कई तरह के संकेत भी उसमें छिपे होते हैं।

कांच टूटने के अशुभ प्रभाव

आने वाले संकट की ओर इशारा करता है

हमारे घर में रखा कांच हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होता है। अगर यह कांच कभी टूट जाए तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। यदि घर में शीशा टूट जाए तो इसका मतलब आपके घर में कोई बहुत बड़ी मुसीबत या परेशानी आने वाली है। इसके अलावा कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि घर में आने वाले संकट को कांच अपने ऊपर ले लेता है जिसके कारण वह टूट जाता है।

घर के अंदर नकारात्मकता लाता है

कांच टूट जाने के बाद उसे अपने घर से फौरन ही निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि लोग टूटे हुए कांच के टुकड़े को घर के किसी कोने में फेंक देते हैं। ऐसा करना नुक़सानदायक हो सकता है क्योंकि टूटे हुए कांच के टुकड़े के अंदर नकारात्मक एनर्जी होती है। इसलिए इसको जितना जल्दी हो सके अपने घर से बाहर फेंक दें।

आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है

घर में जब आईना अचानक टूट जाता है तो फिर वह संकट के साथ-साथ इंसान को आर्थिक रूप से काफी कमज़ोर कर देता है। यदि आप उस टूटे हुए कांच के टुकड़े को अपने घर में रखें रखेंगे तो इस तरह से आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ने लगेगी। आपको व्यापार में लगातार नुकसान होने लगेगा।

घर की शांति भंग हो जाती है

शीशा टूटने के कारण घर के सदस्यों के आपसी संबंध ख़राब हो जाते हैं। हर समय तनावपूर्ण वातावरण बना रहने लगता है। छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच लड़ाइयां होने लगती हैं। यह समस्या उन घरों में तो बहुत भयानक रूप ले लेती है जहां पर सभी लोग एक साथ मिल जुल कर रहते हैं। लोग आपसी भाईचारे को भुलाकर एक दूसरे से जलने लगते हैं।

शोक संदेश की खबर लाता है

आईना टूटने पर इस बात की ओर भी इशारा करता है कि किसी की मृत्यु होने वाली है। आपके रिश्तेदार या घर परिवार में से आप किसी की मृत्यु की ख़बर सुन सकते हैं। इसके अलावा घर का कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हो सकता है। टूटा हुआ कांच कभी भी अपने साथ शुभ संदेश लेकर नहीं आता है।

कांच टूटने पर क्या करना चाहिए

जब घर में अचानक शीशा टूट जाए तो सबसे पहले उस टूटे हुए कांच को अपने घर से उठाकर बाहर फेंक दें। शीशा आपके घर पर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है। यदि आप उस टूटे हुए शीशे को अपने घर में ही रखेंगे तो संकट आपके घर से जाएगा नहीं क्योंकि वह संकट कांच के टुकड़े के अंदर समा गया है। इसलिए सबसे पहले उस कांच के टुकड़े को घर से निकालें।

टूटे हुए कांच के बर्तनों में खाना खाने से बचें

कांच का प्रयोग केवल अपना प्रतिबिंब देखने के लिए नहीं किया जाता बल्कि आजकल खाना खाने के लिए भी अधिकतर कांच के बर्तनों का ही प्रयोग होता है। समाज में हो रहे आधुनिकरण के कारण अब लोग शीशे के बर्तनों में ही खाना पसंद करते हैं। कभी कोई प्लेट या दूसरा बर्तन हल्का सा टूट जाता है तो लोग यह सोचते हैं कि अभी हम इसका प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि यह सिर्फ थोड़ा सा ही टूटा है।

जबकि ऐसा करना पूरी तरह से गलत है। टूटे हुए कांच में घर के संकट समाए होते हैं इसलिए चाहे वह थोड़ा टूटा हो या फिर पूरी तरह से टूट चुका हो, उसको तुरंत ही अपने घर से निकालकर कूड़ेदान में डाल देना चाहिए।

यह भी पढें- नाखून के रंग-रूप से जानेेें अपने भविष्य का रुप!

 15,068 

Posted On - June 9, 2020 | Posted By - Jiyaiman | Read By -

 15,068 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation