लाल किताब अनुसार जानें धन प्राप्ति के अचूक उपाय

लाल किताब

आपको बता दें कि परीक्षम से बड़ा कोई धन नहीं होता। लेकिन सांसरिक चीजों को हासिल करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। और दिन पर दिन बढ़ती जा रही महंगाई के कारण उन सभी विलासिता वस्तु को खरीद पाना व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। आपको बता दें कि व्यक्ति धन संचय करके विलासिता की वस्तुएं खरीद सकता है। इसी के साथ वह अपनी आर्थिक क्षेत्र को भी मजबूत कर सकता है। इसके लिए आपको लाल किताब में धन प्राप्ति  के उपायों को अपनाना होगा।

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

लाल किताब का महत्व

आपको बता दें कि लाल किताब ज्योतिष विद्या की एक स्वतंत्र और मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक अनोखी किताब है। इसकी कुछ ऐसी विशेषता भी है जो अन्य सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक फलित ज्योतिष ग्रंथ से हटकर होती है। इसी के साथ लाल किताब में जातक के लिए कोई उपाय मौजूद है, जिसकी सहायता से जातक अपने जीवन को सुधार सकता है। साथ ही लाल किताब में धन प्राप्ति के लिए कई उपाय मौजूद है, जिसकी सहायता से जातक अपने जीवन में सुधार कर सकता है।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

लाल किताब में धन प्राप्ति के उपाय

हनुमान जी का उपाय

लाल किताब के अनुसार आपको रोजाना हनुमान मंदिर जाना चाहिए और पीपल को जल चढ़ाएं। इसी के साथ आपको हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए। अगर आप प्रतिदिन हनुमान मंदिर नहीं जा सकते हैं, तो आपको हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मंदिर जरूर जाना चाहिए। मंदिर के वृद्ध पुजारी या शिक्षक को पीला वस्त्र धार्मिक पुस्तक के लेखक पदार्थ का दान करना चाहिए।

एकादशी व्रत

लाल किताब के अनुसार धन प्राप्ति के लिए आपको एकादशी प्रदोष या गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। साथ ही पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। और प्रतिदिन केसरिया हल्दी का तिलक लगाना लाभदायक होता है। साथ ही नाभि पर घी लगाना जातक के लिए लाभदायक होता है। और गुरुवार को नमक ना खाएं।

भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी

लाल किताब के अनुसार धन प्राप्ति के लिए आपको अपने घर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा और रोजाना उनकी पूजा शुरू करें। साथ ही आपको मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।

शालिग्राम

साथ ही शालिग्राम की पूजा पंचामृत के स्नान के साथ चंदन लगाकर करनी चाहिए। इससे आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

शुक्रवार का दिन

आपको बता दें कि भगवान विष्णु लक्ष्मी मंदिर में हर शुक्रवार को आपको लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इससे आपको धन प्राप्ति होती है और आपको काफी लाभ भी होता है। शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए इससे आपको धन प्राप्त होता है।

आटा और गुड़ का उपाय

सवा 5 किलो आटा और गुड़ ले और दोनों को मिलाकर रोटियां बना ले। और गुरुवार शाम को गाय को खिलाना चाहिए। यह उपाय 3 गुरुवार तक करना चाहिए इससे आपको काफी लाभ होगा।

जौं का उपाय

अगर आपको बहुत ज्यादा धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो रात में अपने पलंग के नीचे सिरहाने की ओर किसी पात्र में जौं भरकर रखना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर जौं किसी पशु को खिला देना चाहिए या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। और घर के सभी सदस्य को रसोई मे ही भोजन करना चाहिए। इसके अलावा, खाना परोसने से पहले एक हिस्सा कौए और दूसरा हिस्सा कुत्ते को और तीसरा गाय के लिए जरुर निकालना चाहिए। प्रत्येक शनिवार को रोटी पर घी लगाकर कुत्ते को खिलाने से धन से जुड़ी सारी समस्याओं से निजात मिल जाता है और जातक को धन लाभ होता है।

धन वृद्धि के उपाय

आप अपनी जेब में या फिर जहां पर धन रखते हो जैसे तिजोरी या घर की अलमारी में धन के साथ चांदी के चौकोर टुकड़ा चांदी की गोली और चांदी का हाथी ने इन सभी को रखने से पहले माता लक्ष्मी के पास रखकर इन की प्रार्थना करें। और ऐसा करने से धन वृद्धि होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों की प्रगति भी होती है।

काले कुत्ते को रोटी

लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका रुका हुआ धन वापस आ जाता है।

पैसों से जुड़े उपाय

लाल किताब के अनुसार पैसे रखने वाले स्थान पर सोना और केसर रखना चाहिए. ऐसा करने से आप पर सदैव लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 6,646 

Posted On - May 12, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 6,646 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation