Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब अनुसार करें प्रेम विवाह के उपाय

What Is The Difference Between Low Mangal Dosha And High Mangal Dosha?

आज हर व्यक्ति अपने पंसद के व्यक्ति से विवाह करना चाहते है और अपना पूरा जीवन उस व्यक्ति के साथ बिताना चाहता है, जिसे उन्होंने खुद अपने लिए चुना है। साथ ही आज बहुत कम लोग है जो अपने माता-पिता की पसंद से शादी करना चाहता है। क्योंकि अब  सभी लोग अपनी पसंद का जीवनसाथी चाहते है। लेकिन कई बार सबकी सहमति के बावजूद भी लोग अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी नहीं कर पाते है। आपको बता दें कि ऐसा ग्रहों की दशा या कुंड़ली में किसी दोष के कारण हो सकता है इसके लिए आपको लाल किताब के अुनसार प्रेम विवाह के उपाय (Lal kitab ke anusar prem vivah ke upay) करने होंगे, जिससे आप अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह कर सकते है। ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में ग्रह सही दशा में नही होते है, तब जातक अपने मनपसंद व्यक्ति से शादी नहीं कर पाता है।

साथ ही आजकल सभी लोग लव मैरिज या अपनी पसंद से शादी करना पसंद करते है। साथ ही आज युवा एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश में रहते है, जो उनका साथ जीवन भर दे और उनके अच्छे-बुरे समय में हमेशा उनके साथ खड़ा रहें। और वह उनके साथ जीवन के हर मोड पर कदम से कदम मिलाकर चलें। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं। लेकिन इसमें काफी अड़चन आ रही है, तो आपको लाल किताब के उपायों की सहयता लेनी चाहिए।

अगर आप अपनी पसंद की लड़की या लकड़े से शादी करना चाहते हैं। लेकिन शादी में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप लाल किताब के उपायों की सहायता से अपना सफल प्रेम विवाह कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि लाल किताब की सहायता से कैसे आप अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह कर सकते हैं। और उनके साथ एक खुशहाल जीवन बिता सकते हैं-

लाल किताब का महत्व

आपको बता दें कि अगर आप करियर, प्रेम विवाह, विवाह, हेल्थ, धन आदि की परेशानियों का सामना कर रहे है, तो आपको लाल किताब में इन सभी परेशानियों का समाधान और उपाय मिल जाऐंगे। साथ ही इस किताब में बताए गए उपायों का सभी लोग सरलता से पालन कर सकते है। और अपनी परेशानी से छुटकारा पा सकते है। इसके अलावा इस किताब में हर भाव के एक निश्चित स्वामी ग्रह के बारे में बताया गया और इसी आधार पर ज्योतिषीय गणना कर जातक को भविष्यफल प्रदान किया जाता है।

साथ ही इस किताब में बारह राशियों को बारह भावों के बारें में भी विस्तार से बताया गाया है और इसके आधार पर फलों की गणना की गयी। आपको बता दें कि लाल किताब के उपायों को दिन के समय करने से समस्या का निदान जल्द होता है। सबसे जरुरी बात लाल किताब के उपायों को करने से पहले आपको अपनी कुंडली का विश्लेषण निश्चित रूप से करवाना चाहिए। साथ ही लाल किताब में पारिवारिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, कार्य क्षेत्र, व्यापार, शादी, प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली सभी समस्याओं के उपाय हैं। 

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

प्रेम विवाह में क्यों आती है परेशानी और प्रेम विवाह के उपाय

आपको बता दें कि पंचम भाव को प्रेम का भाव माना जाता है। और सप्तम भाव को विवाह का भाव माना जाता है। अगर पंचम भाव में किसी तरह का दोष या फिर कोई परेशानी उत्पन्न होती है, तो उसका प्रभाव प्रेम विवाह पर पड़ता है, जिसके कारण जातक प्रेम विवाह करने में असफल रहता है। लेकिन वह लाल किताब के उपायों की सहायता से प्रेम विवाह कर सकता है। चलिए जानते हैं लाल किताब अनुसार प्रेम विवाह के उपाय

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

लाल किताब अनुसार प्रेम विवाह के उपाय (Lal kitab ke anusar prem vivah ke upay)

सूर्य का नीच होना

आपको बता दें कि अगर किसी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य नीचे स्थान पर होता है, तो उसके विवाह में बाधाएं आती हैं। और जातक अपने पसंदीदा व्यक्ति से विवाह नही कर पाता है। साथ ही लाल किताब के अनुसार अगर आपका सुर्य नीच है, तो उस लड़का या लड़की को ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से जातक को काफी लाभ होता है। साथ ही जातक को ओम सूर्याय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से जातक का सूर्य सुधरता है और प्रेम विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इतना हा नही इस उपाय से उस जातक को सुर्य देव का आशीर्वाद भी मिलता है और आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहता है।

तांबे का उपाय

अगर आप अपने मनपसंद जीवनसाथी से विवाह करना चाहते हैं। लेकिन आपके प्रेम विवाह में बाधा आ रही है, तो आपको तांबे से जुड़ा हुआ उपाय जरूर करना चाहिए। लाल किताब के अनुसार आपको जमीन में तांबे का एक चौकोर टुकड़ा दबाना चाहिए और इस उपाय से शीघ्र ही आपके विवाह की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही आपका प्रेम विवाह सफलतापूर्वक संपन्न होता है। इस उपाय को करने से आपके प्रेम जीवन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती है।

शिवलिंग

भगवान शिव जी की पूजा करने वाले जातक को मनचाहा वरदान अवश्य मिलता है क्योंकि भगवान शिव जी को भोला भंडारी और दयालु कहा जाता है। इसीलिए अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो लाल किताब के अनुसार आपको हर शनिवार शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए। इस उपाय को करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और आप अपना दांपत्य जीवन खुशहाली से बिताएंगे। साथ ही आपको शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। और आपके जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

नारियल

लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन आपको बहते हुए जल में नारियल को बहा देना चाहिए इससे आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। और आपका प्रेम जीवन खुशहाली से बीतेगा। साथ ही इस उपाय को करने से अगर आपके परिवार वाले प्रेम विवाह के लिए अपना सहयोग नहीं दे रहे हैं, तो वह भी अपना सहयोग देंगे और खुशी-खुशी आपका प्रेम विवाह संपन्न होगा।

रोटी का उपाय

आज हर व्यक्ति अपने पसंद का जीवन साथी चाहता है। ताकि वह उसके साथ अपना जीवन खुशी से बिता सकें। लेकिन कुछ परेशानियों के कारण वह प्रेम विवाह करने में सफल नहीं हो पाता। लेकिन लाल किताब के उपाय की सहायता से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आपको बता दें कि लाल किताब के अनुसार आपको एक तरफ से सिकी हुई 8 रोटियां भूरे कुत्ते को खिलानी होगी, जिससे प्रेम जीवन में उत्पन्न सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आप अपने मनपसंद साथी से प्रेम विवाह करने में सक्षम होंगे। साथ ही आपको परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपका दांपत्य जीवन खुशी से बीतेगा।

शनिवार का दिन

लाल किताब के अनुसार आपको शनिवार के दिन काले कपड़े में साबुत उड़द, लोहा, काले तिल और साबुन बांधकर दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम जीवन में उत्पन्न परेशानियों का समाधान मिल जाता है। साथ ही आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 14,499 

Posted On - May 16, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 14,499 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation