राशि अनुसार नौकरी- जानें किस राशि के लोग किन क्षेत्रों में पा सकते हैं नौकरी

राशि अनुसार नौकरी

आज के दौर में हर व्यक्ति शिक्षा अर्जित इसलिए करता है कि उसका भविष्य उज्जवल हो सके और आने वाले समय में उसे अच्छी नौकरी प्राप्त हो सके। हालांकि कई बार लोग अच्छी पढ़ाई करने के बावजूद भी सही पद पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के जातकों को किस क्षेत्र में सफलता मिलने के ज्यादा चांस होते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके लिए कौन सा क्षेत्र सबसे बेहतर होगा तो हमारे इस लेख ‘राशि अनुसार नौकरी’ को पढ़ें। 

 राशि अनुसार नौकरी

मेष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के लोग इंजीनियरिंग, शिक्षा और कला के क्षेत्रों में अच्छे पदों पर जा सकते हैं इसके साथ ही सेना या पुलिस इत्यादि में भी इन लोगों को सफलता मिलने के अच्छे योग बनते हैं।

वृषभ राशि

यह शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है जोकि कला, सौंदर्य, अध्यात्म, शिक्षा आदि का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए इस राशि के जातक चिकित्सा शिक्षा बैंकिंग आदि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

मिथुन राशि

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता और अच्छी होती है। इस राशि के लोग अपनी बुद्धि कौशल से किसी भी क्षेत्र में अच्छे पद पा सकते हैं। गणित और तकनीकी क्षेत्र में इनको विशेष सफलता मिलती है।

कर्क राशि

इस राशि के लोग भावुक होते हैं तथा अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से व्यक्त भी कर पाते हैं इन लोगों को जनरलिज्म, कंप्यूटर, मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होती।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक सरकारी क्षेत्रों में अच्छे पदों पर विराजमान हो सकते हैं। इसके साथ ही खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

कन्या राशि

यह राशि बुध के स्वामित्व में आती है और उनकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी होती है इसलिए यह लोग किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। हालांकि अकाउंटस और तकनीकी क्षेत्र में इनको महारत हासिल होती है।

तुला राशि

इस राशि के जातक कला के क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही कानून आदि के क्षेत्र में भी इनको सफलता प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग भौतिक विज्ञान, होटल मैनेजमेंट, गणित जैसे विषयों में पारंगत होते हैं और इन क्षेत्रों में ही इनको अच्छी नौकरी प्राप्त होने की संभावना भी रहती है।

 धनु राशि

विज्ञान, मैनेजमेंट और गणितीय क्षेत्रों में इस राशि के जातकों को विशेष सफलता प्राप्त होती है इसलिए इन क्षेत्रों में इन्हें प्रयास अवश्य करने चाहिए। यह लोग आध्यात्मिक विषयों में भी सफल होते हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोग दृढ़ संकल्प होते हैं और इसीलिए इनको करियर में सफलता प्राप्त होती है। यह न्याय, आईटी क्षेत्र और कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।

कुंभ राशि

यह राशि शनि के स्वामित्व में आती है इसलिए कानून से संबंधित नौकरियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में भी इनको सफलता प्राप्त होती है।

मीन राशि

इस राशि के लोग अच्छे विक्रेता हो सकते हैं इसके अलावा अग्निशमन, जासूसी जैसे कार्यों को बहुत अच्छी तरह से पूरा कर पाते हैं इसीलिए इस राशि के लोगों को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2020 तिथि और मुहूर्त- इस प्रकार बनाएं अपनी राखी स्पेशल

 2,060 

Posted On - July 22, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,060 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation