सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

सावन के महीने को भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है ऐसा समझा जाता है कि इस महीने भगवान शिव की पूजा आराधना करने से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि भगवान शिव के वह कौन से उपाय हैं जो आपको सावन के महीने में करने चाहिए और जिनको करने से आपको जीवन में हर सफलता प्राप्त होगी।

 जरूरतमंदों की करें सहायता

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। इस महीने दान पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है। हालांकि किसी की सहायता के बाद घमंड और सामने वाले व्यक्ति से कोई उम्मीद आपको नहीं करनी चाहिए यानी कि निस्वार्थ भाव से दान पुण्य करना चाहिए।

बेलपत्र से जुड़ा उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत पसंद है। इसलिए सावन के महीने में 21 बेल पत्रों को लेकर उन पर ओम नमः शिवाय लिखना चाहिए और उसे भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करके आप देखेंगे कि आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो गई हैं। हालांकि यह करते हुए श्रद्धा भाव अपने मन में बनाए रखें।

विवाह में आ रही अर्चना और वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता

यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ रही है तो सावन के महीने में हर रोज आपको केसर मिलाए दूध को शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बनेगा और हर तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही जिन जातकों की शादी नहीं हो पा रही है उनकी भी शादी के भी योग बन जाते हैं।

बैल की करें सेवा

नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी माना जाता है इसलिए सावन के महीने में बैल को चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही अन्य पशु-पक्षियों को भी इस महीने भोजन करवाना चाहिए।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़े महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे में से मुक्ति मिलती है और साथी भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।

मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

घर में करें शिवलिंग की स्थापना

इस महीने में शिवलिंग की घर में स्थापना करना अत्यंत शुभ माना गया है। हालांकि शिवलिंग की स्थापना विधि विधान और किसी अच्छे पंडित की देखरेख में करनी चाहिए। 

भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं भगवान शिव

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि वह अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुन लेते हैं। सावन के महीने में यदि पूरे मन के साथ भगवान शिव की पूजा की जाए तो उनको और भी आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।  इसलिए भक्तों को मन और बुद्धि से हर प्रकार के शक और तर्क को हटाकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए जब तक आप पूजा अर्चना में पूर्ण रूप से समर्पित नहीं होंगे तब तक आपको आशीर्वाद नहीं मिलेगा।

सावन के महीने में शिव मंदिर में जाकर भी आपको भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। हालांकि वर्तमान समय में लॉकडाउन के कारण परिस्थितियां इतनी अनुकूल नहीं है लेकिन बावजूद इसके भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आप भगवान शिव के मंदिर जा सकते हैं। इसके साथ ही सावन के महीने में धार्मिक पुस्तकों का पठन-पाठन करना भी अच्छा माना गया है।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव के अनोखे “अर्धनारीश्वर” अवतार की पौराणिक कथा

 2,796 

Posted On - June 27, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,796 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation