शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

उपायों

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव ही मनुष्य के कर्मों का फल प्रदान करते हैं। अगर कोई मनुष्य बुरे कार्य करता है, तो उसे शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कोई मनुष्य अपने अच्छे कामों से शनिदेव को खुश कर देता है, तो शनिदेव उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में लोगों से भूल हो जाती है, ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज हम आपको कई नए उपाय बताने वाले हैं। जिन उपायों को उपयोग कर आप अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते है।

साथ ही आप पर शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इन उपायों के उपयोग से आप शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। आपको बता दें कि शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है। इसीलिए शनिवार के दिन की गई, शनिदेव की पूजा से आप अपनी सभी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े:- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

सरसो के तेल का उपाय

  • आपको शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल डालकर उस तेल में अपनी छाया देखकर, शाम के समय आपको वह तेल शनि मंदिर में रखकर अपने घर वापस आ जाना चाहिए।
  • यदि आपके ऊपर शनि दोष है, तो इस उपाय से आपके ऊपर शनि की कृपा बनी रहेगी और आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।
  • वहीं हर शनिवार सुबह स्नान कर तेल दान करने से शनिदेव की आपसे खुश रहते है।
  • सबसे पहले आपको एक कटोरी में तेल लेना चाहिए। जिसके बाद उसमें आपको अपनी छवि देखने के बाद ही, उस तेल को किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए।
  • न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको 43 दिनों तक लगातार शनि देव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। सिर्फ  रविवार के दिन यह कार्य बिल्कुल ना करें।

दीपक जलाने का उपाय 

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार के दिन तेल का दिया जलाना चाहिए।
  • वही शनि देव को नीले पुष्प भी चढ़ाने चाहिए। क्योंकि शनि देव को नीले पुष्प काफी पसंद होते हैं।

शनि यंत्र

  • शनिदेव की कृपा के लिए आप शनिवार के दिन शनि यंत्र को स्थापित करें।
  • वहीं रोजाना पूरे विधि विधान से इस यंत्र की पूजा करें। इससे शनिदेव आपसे खुश होंगे।

यह भी पढ़े:-  घर में रखे ये चीजें नहीं होगा, धन का अभाव

पीपल का पेड़

  • शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत के धागें को 7 बार बांधना चाहिए।
  • साथ ही शनि मंत्र का जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं
  • माना जाता है कि इस दिन काली गाय को उड़द की दाल, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं। और उनकी कृपा बनी रहती है।
  • अगर आप  लोहे की कील को तेल में डालकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं, तो शनि देव खुश होते हैं। 
  • वहीं पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने के बाद  परिक्रमा करने से शनिदेव खुश होते हैं।

हनुमान चालीसा

  • आपको बता दें कि हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने से शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
  • वहीं हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप शनिवार के दिन निर्धन जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं।
  • साथ ही शनिवार के दिन दान या उपवास भी कर सकते हैं। शनिदेव खुश होते है। *
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको शनिवार के दिन भुने हुए चने बंदरों को खिलाने चाहिए।
  • साथ ही मीठी रोटी पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़े- काफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

तिल का तेल

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको 41दिनों तक लगातार तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। 
  • आप किसी लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। और शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • इसी के साथ अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दिया जला सकते हैं।
  • इन सभी उपायों को करने से शनिदेव आप से जरूर प्रसन्न हो जाएंगे।
  • वहीं आपको बता दे कि शनिदेव को खुश करने के लिए आप किसी निर्धन व्यक्ति को भरपेट भोजन जरूर कराएं।

 

मदिरा और मांसाहारी भोजन ना करें

  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको शनिवार के दिन मदिरा और मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए।

इस तरह के उपायों को किसी अनुभवी ज्योतिषियों से सलाह लेने के बाद ही करें।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 7,090 

Posted On - December 16, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 7,090 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation