भगवान शिव की प्रिय राशियां- क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल? जानें

भगवान शिव की प्रिय राशियां

भगवान शिव भक्त अपने भक्तों की भक्ति से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है और यही वजह है कि उनके भक्तों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त रोजाना उनकी पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं। कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करती हैं और इसके लिए हर सोमवार का व्रत रखती हैं। केवल संसारी ही लोग ही नहीं आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोग भी भगवान शिव को अपना परम पूज्य मानते हैं। यूं तो भगवान शिव अपने भक्तों में किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं लेकिन फिर भी राशिचक्र में कुछ भगवान शिव की प्रिय राशियां हैं इन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। भगवान शिव सांसारिक लोगों को तो खुशियां देते हैं साथ ही आध्यात्मिक लोगों को भी सही रास्ता प्रदान करते हैं। इनके द्वारा ही योग की शुरुआत की गई है, ऐसा माना जाता है। इसलिए भगवान शिव को आदियोगी भी कहा जाता है।

भगवान शिव की प्रिय राशियां

वृषभ राशि

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि राशिचक्र की द्वितीय राशि है। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती। वृष राशि वाले लोग काफी निष्ठावान होते हैं और अच्छे भक्त माने जाते हैं। इस राशि के लोग यदि भगवान शिव की भक्ति करते हैं तो उनको जीवन में हर प्रकार की सफलता मिलती है और जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। हालांकि यह लोग यदि किसी और देवी-देवता के भक्त भी हों तब भी भगवान शिव की कृपा इन पर बनी रहती है। इस राशि के लोग पृथ्वी तत्व से जुड़े होते हैं इसलिए इनमें अहंकार की भावना नहीं होती जिससे भगवान शिव इनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना गया है। चंद्र देव भगवान शिव के परम भक्त थे। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों में शालीनता पाई जाती है और यह भगवान शिव के प्रति भी बहुत आस्था रखते हैं। इन लोगों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है यदि यह हर सोमवार को यह लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर पानी चढ़ाते हैं तो इनके जीवन में कभी नकारात्मकता नहीं आती। भगवान शिव इनको आध्यात्मिक शक्ति भी देते हैं। इस राशि के लोगों के अंदर धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुचि देखी गई है। 

मकर राशि

शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोग ईमानदार और परोपकारी माने गए हैं। भगवान शिव की इन पर भी विशेष कृपा होती है क्योंकि यह अपने कर्मों से लोगों का हित करना चाहते हैं और लोगों का हित करने वालों को भगवान शिव अति प्रिय हैं। इस राशि के लोग यदि भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें या तो उनको मानसिक सुख मिलता है और जीवन में उन्नति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी इनको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह तीनों ही भगवान शिव की प्रिय राशियां हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि भगवान शिव की कृपा अन्य राशि के जातकों को नहींं मिलती। जो भी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता हुआ अच्छे कर्म करता है भगवा शिव उसका साथ हमेशा देते हैं।

यह भी पढ़ें- चौंसठ योगिनी मंदिर- देश विदेश के तांत्रिक आते थे यहां तंत्र-मंत्र सीखने

 3,223 

Posted On - July 3, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,223 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation