रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से राशियों पर प्रभाव

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से राशियों पर प्रभाव

रोहिणी का अर्थ होता है ‘लाल’ और यह आकाश मंडल में चौथा नक्षत्र है। ज्योतिष के अनुसार यह 5 तारों से बना समूह है जो धरती से देखने पर किसी भूसा गाड़ी के समान दिखाई देता है। यह नक्षत्र वृषभ राशि में समाविष्ट है। जो लोग रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेते हैं वह बहुत महान प्रतिभा के मालिक होते हैं और दूसरों का ध्यान अपनी और बहुत आसानी से आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वह ईमानदार, विनम्र, सुंदर, आध्यात्मिक तथा उदार होते हैं।

25 मई 2020 को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ चुका है। जब इस नक्षत्र में सूर्य आता है तो इस समय सूरज की पृथ्वी से दूरी बहुत कम हो जाती है जिसके कारण गर्मी बढ़ने लगती है। यह स्थिति लगातार 9 दिनों तक बनी रहती है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि गर्मी के इन दिनों में इंसान चाहे तो अपने हर जन्म के साथ-साथ परलोक को भी सुखमय बना सकता है क्योंकि यह समय ऐसा है जो कुछ आसान से कार्य के द्वारा मृत्यु के बाद, व्यक्ति को यममार्ग में सुख प्रदान करते हैं। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में दाखिल होने से मौसम में बदलाव के साथ-साथ इसका सभी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। आईए जानते हैं कि सारी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को इसके मिले जुले परिणाम मिलेंगे। अगर कोई इंसान किसी पुराने रोग से पीड़ित है तो उसे इस रोग से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उनके स्वभाव में आक्रामकता रहेगी तथा वाद विवाद होने की संभावना भी है इसलिए इससे बचें। आर्थिक स्थिति के साथ-साथ प्रेम जीवन भी बहुत सामान्य सा रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि वालो को शुभ परिणाम मिलेंगे। यह समय आपके लिए किसी वरदान की तरह साबित होगा क्योंकि आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपको किसी परेशानी के कारण बहुत मानसिक तनाव है तो उसमें भी काफ़ी कमी आ सकती है। आप नई-नई योजनाओं पर काम करेंगे तथा आपके द्वारा किए गए पुराने कामों में भी फ़ायदा मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए रोहिणी नक्षत्र का सूर्य कई तरह की परेशानियां बढ़ा सकता है। आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। साथ ही साथ शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको अपने फ़ैसले बहुत सोच समझकर लेने होंगे क्योंकि गुस्से के कारण ग़लत फैसला ले सकते हैं। शरीर में गर्मी के बढ़ने की वजह से आंखों व सिर से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय शुभ है। जो काम अपने मन में सोचे हुए हैं वह पूरे हो सकते हैं। आपकी सेहत के लिए यह समय अच्छा रहेगा और पारिवारिक सुख शांति भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है और इससे निसंदेह संतान सुख भी बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है जिसके कारण इस राशि वालों को लाभ मिल सकता है। बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति देगा इसके अलावा आपको प्रॉपर्टी के मामलों में भारी मुनाफा मिल सकता है। यह समय नए काम शुरू करवा सकता है व इसके साथ-साथ पुराने कामों का फायदा भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए रोहिणी नक्षत्र का सूर्य शुभ है जो आपकी सारी योजनाएं पूरी करने में मदद कर सकता है। व्यापार और नौकरी में बड़े कार्य शुरू होने के साथ-साथ कामकाज की सारी रुकावटें दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो स्वास्थ्य के मामलों में भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी संपन्नता और मजबूती आएगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय अशुभ और परेशानियां उत्पन्न करने वाला रहेगा। सेहत संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कामकाज को लेकर तनाव रह सकता है तथा अपने अधिकारियों से विवाद की संभावना भी बन सकती है। यह समय आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सेहत के मामलों में बहुत संभल कर रहना पड़ेगा। सेहत में समस्या के चलते सिर तथा आंखों में दर्द हो सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रह सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और बिना सोचे समझे न बोले क्योंकि इससे आप के बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग इस समय अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी स्थान पर यात्रा पर जा सकते हैं जिसके कारण दूर दराज के लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बहुत से मामलों में क़िस्मत का साथ भी नहीं मिल सकेगा जिसकी वजह से खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आपका कोई दुश्मन है तो अपने दुश्मन से सावधान होकर रहें क्योंकि वह आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालो के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और उनसे संबंधित सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। संपत्ति से लाभ हो सकता है जिसके कारण महत्वपूर्ण मामलों में कोई बड़ा फ़ैसला होगा। निवेश संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का अपनी मां से प्रेम बढ़ेगा परंतु दैनिक कामकाज के कार्यों को लेकर तनाव रहेगा। यदि स्वास्थ्य में खराबी है तो उसमें सुधार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसके फलस्वरूप वैवाहिक जीवन के सुख में कमी आ सकती है। बिजनेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है तथा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी पैदा हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों ने जो कार्य सोचे हुए हैं वह रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से पूरे हो सकते हैं। परिणाम स्वरूप नए कामों की योजनाएं बनेंगी जिसके चलते व्यापारी और नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधित काम रुका हुआ है तो वह भी पूरा होने की संभावना है। जो लोग वैवाहिक हैं उनके जीवन में सुख बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- रत्न से जुडी पाश्चात्त्य और भारतीय मान्यताएं

 2,537 

Posted On - June 1, 2020 | Posted By - Jiyaiman | Read By -

 2,537 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation