सूर्य गोचर 2022ः 15 मई को होगा वृषभ राशि में बड़ा सूर्य गोचर, इन राशियों को होगा धन लाभ

सूर्य गोचर 2022 Is it astrologically unlucky to be born during Solar Eclipse?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर 2022 काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। और ज्योतिष में भी सूर्य को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है। बता दें कि ज्योतिष में सूर्य ग्रह जीवन शक्ति और अच्छाई का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ सूर्य ग्रह का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण जातक को जीवन में सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। आपको बता दें कि 15 मई को सूर्य गोचर होने वाला है, जिसके कारण सभी राशियों के जातकों को अलग-अलग परिणाम प्राप्त होंगे।

आपको बता दें कि जातक की जन्म कुंडली के लग्न के माध्यम से ग्रह गोचर की गणना की जाती है वह भाव है चंद्रमा। इसी के साथ सूर्य ग्रह के तीसरे, छठे 10वें और 11वें भाव में गोचर होने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलते है। वही चंद्र राशि में सूर्य गोचर से नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य गोचर 2022 का सभी राशियों के जातक पर क्या प्रभाव होगा-

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह जातक की जन्मकुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं यही कारण है कि सूर्य को सर्वोत्तम माना जाता है।

इसी के साथ ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपने मित्र राशियों में उच्च होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं इस दौरान व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

सूर्य गोचर 2022 का समय (Surya Gochar 2022)

आपको बता दें कि सूर्य ग्रह को एक राशि से दूसरी में गोचर करने में पूरे 1 महीने का समय लगता है। वही सूर्य गोचर 2022 पहले महीने में मकर राशि के ग्रह के आगमन के साथ शुरू होगा और दिसंबर के मध्य में सूर्य के धनु राशि में गोचर के साथ समाप्त होगा।

इसी के साथ सूर्य 15 मई 2022 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि (Surya Gochar Vrishabh Rashi Me 15 May 2022) में गोचर करेगा। और यह गोचर सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का वृषभ राशि में गोचर सभी 12 राशियों के लिए सुखदाई सिध्द होगा। 

साथ ही इस दौरान जातक ऊर्जावान,आत्मविश्वास और सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। लेकिन सूर्य देव को जातकों को इस दौरान क्रोधी बना सकता है। ऐसे में उन जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

सभी 12 राशि पर सूर्य गोचर 2022 का प्रभाव

सूर्य गोचर 2022 मेष राशि (Surya Gochar May 2022 Mesh Rashi)

  • सूर्य मेष राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा।
  • आपको बता दें कि मेष राशि के लिए यह गोचर कई बदलाव लेकर आएगा।
  • साथ ही इस गोचर के दौरान व्यक्ति भावनात्मक रूप से आहत हो सकता है
  • सूर्य गोचर 2022 आपको आपके प्रियजनों से दूर ले जा सकता है।
  • इस गोचर के कारण आप अपने माता-पिता या घर के अन्य सदस्यों के साथ कुछ विवादों में पड़ सकते हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है।
  • यह गोचर आपके जीवन में कई परेशानियां भी लेकर आएगा।

सूर्य गोचर 2022 वृषभ राशि (Surya Gochar May 2022 Vrishabh Rashi)

  • सूर्य गोचर 2022 वृषभ राशि के प्रथम भाव में होगा।
  • इस गोचर के कारण आपका झुकाव आपके परिवार के सदस्यों की ओर अधिक रहेगा।
  • साथ ही आप अपने परिवार के सदस्य सभी जरूरतों का ध्यान रखेंगे।
  • आपकी आपके परिवार के बीच काफी नजदीकियां आ जाएंगे।
  • इसी के साथ आपको व्यवहार आपके जीवनसाथी के साथ मतभेदों का कारण बन सकता है।
  • सूर्य गोचर 2022 के कारण आप कई तरह के मतभेदों में पड सकते हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सूर्य गोचर 2022 अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Surya Gochar May 2022 Mithun Rashi)

  • सूर्य गोचर मिथुन राशि के बारहवें भाव में होगा।
  • इस गोचर के कारण आपके व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर जीवन में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं।
  • व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • इतना ही नहीं आपके भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है।
  • इस गोचर के कारण आप तनाव की चपेट में आ सकते हैं।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों का ध्यान रखें। क्योंकि इस दौरान आपको आंखों से जुड़ा किसी प्रकार का संक्रमण या एलर्जी होने की अधिक संभावना है।
  • इस गोचर के दौरान आपका पेशेवर जीवन अस्त-व्यस्त रहने वाला है।

कर्क राशि (Surya Gochar May 2022 Kark Rashi)

  • आपको बता दें कि कर्क राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण आप अपने कई करीबी मित्रों से मिल सकते हैं।
  • साथ ही इस दौरान अपने करीबी मित्रों से मिलकर अच्छे समय का आनंद लेंगे।
  • इसी के साथ अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • साथ ही इसके कारण आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
  • इस दौरान आप अच्छे समय का आनंद लेंगे और अपने रिश्ते मजबूत बनाएंगे।

सिंह राशि (Surya Gochar May 2022 Singh Rashi)

  • यह गोचर सिंह राशि वालों को उनके करियर के लिए काफी महत्वकांक्षी बना सकता है।
  • सूर्य गोचर 2022 कर्क राशि सिंह राशि वालों के लिए कई बदलाव लेकर आएगा।
  • इस गोचर के दौरान आपके संबंध आपके माता-पिता विशेष रूप से आपके पिता के साथ अच्छे रहेंगे।
  • साथ ही आप समाज में प्रतिष्ठा बनाने में सफलता हासिल करेंगे।
  • इस दौरान आपको काफी लाभ भी होगा।
  • यह समय आपके लिए फलदाई सिद्ध होने वाला है।
  • साथ ही अगर आप लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे है, तो इस दौरान को शुभ समाचार मिल सकता है।
  • वही कार्य क्षेत्र पर आप अच्छा नाम कमाएंगे और अलग पहचान बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि (Surya Gochar May 2022 Kanya Rashi)

  • इस गोचर के दौरान कन्या राशि वाले अधात्मिकता की ओर झुकाव महसूस करेंगे।
  • यह गोचर आपको धर्म के प्रति अधिक झुकाव महसूस करवाएगा। साथ ही आप धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं
  • इस दौरान आप किसी तरह का बड़ा दान पुण्य का कार्य भी कर सकते हैं।
  • साथ ही आपके संबंध अपने पिता के साथ अच्छे ना रहने की अधिक सम्भावना है। 
  • इस अवधि के दौरान जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय रहेगा।
  • साथ ही जो व्यक्ति विदेश में किसी संस्था में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
  • वहीं आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

तुला राशि (Surya Gochar May 2022 Tula Rashi)

  • सूर्य गोचर तुला राशि के आठवें भाव में होगा।
  • इस गोचर के कारण तुला राशि वालों के जीवन में कई तरह के परिवर्तन हो सकते हैं
  • स्वास्थ के लिहाज से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसी के साथ जो छात्र शोध कार्य से जुड़े है, तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा।
  • साथ ही आपके आर्थिक क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चित रहने की संभावना है।
  • आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान किसी प्रकार का निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना होगा
  • कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Surya Gochar May 2022 Vrishchik Rashi)

  •  यह गोचर इस राशि के सातवें भाव में होगा।
  • आपको बता दें कि सातवें भाव को संगठन, साझेदारी, विवाह का भाव माना जाता है।
  • इसी के साथ आपका स्वभाव काफी गुस्सैल हो सकता हैं।
  • वही आपकी व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में कोई भी जिम्मेदारी वाला काम आने से पहले आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान आपका आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा नहीं रहेगा।
  • जो जातक एकल हैं और किसी रिश्ते में आना चाहते हैं उनके लिए इस दौरान कुछ अच्छे समृद्ध परिवार से प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • सूर्य गोचर 2022 आपके लिए कई बदलाव लेकर आएगा
  • आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

धनु राशि (Surya Gochar May 2022 Dhanu Rashi)

  • सूर्य गोचर 2022 धनु राशि के छठे भाव में होगा
  • इस गोचर के कारण आपका झुकाव योग आदि की तरफ अधिक रहेगा।
  • इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाले हैं
  • साथ ही आपको अतीत की कुछ बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।
  • पेशेवर रूप से देखा जाए, तो कार्यस्थल पर आप एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व बन सकते है।
  • अगर आप किसी संस्था से किसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद कर रहे, तो उसके लिए यह समय अच्छा रहेगा।
  • इसी के साथ आपकी टीम के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको उनका सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Surya Gochar May 2022 Makar Rashi)

  • सूर्य गोचर 2022 मकर राशि के पांचवें भाव में होगा।
  • इस भाव को संतान, शिक्षा का भाव कहा जाता है।
  • यही कारण है कि सूर्य गोचर 2022 का प्रभाव जातक के संतान पक्ष और शिक्षा पर होगा।
  • आपको बता दें कि इस दौरान आपका झुकाव नहीं चीजें सीखने की ओर हो सकता है।
  • जो जातक प्रेम संबंध में उनके लिए समय अच्छा नहीं रहेगा।
  • इसी के साथ आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी तरह का विवाद होने की संभावना है।
  • आपको बता दें कि विवादों के कारण आपका रिश्ता टूटने की नौबत भी आ सकती है।
  • इसी के साथ स्वास्थ्य के लिहाज से आपको एसिडिटी, पेट दर्द, खट्टी डकार जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान आपको किसी भी तरह का निवेश नही करना चाहिए।

कुंभ राशि (Surya Gochar May 2022 kumbh Rashi)

  • यह गोचर कुंभ राशि के चौथे भाव में होगा।
  • चौथा भाव सुख, भवन और माता का भाव माना जाता है।
  • आपको बता दें कि जो जातक एकल हैं उन्हें परिवार के कुछ सदस्यों के मदद से अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
  • साथ ही विवाहित जातकों के लिए सूर्य गोचर 2022 औसत रूप से फलदाई सिद्ध होगा।
  • इस दौरान आपका जीवनसाथी आप पर हावी रह सकता है।
  • इसी कारण आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • आपको छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि (Surya Gochar May 2022 Meen Rashi)

  • सूर्य गोचर 2022 के कारण आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपना एक कदम आगे बढ़ेंगे।
  • साथ ही आप इस दौरान किसी प्रकार की यात्रा भी कर सकते हैं।
  • आपको अपने छोटे भाई बहनों से सावधान रहना चाहिए। उनसे किसी तरह का विवाद हो सकता है।
  • नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल नही है।
  • व्यवसाय से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको तनाव भी हो सकता है
  • आपको सलाह दी जाती है कि आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,936 

Posted On - April 18, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 2,936 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation