तुला राशि- जानें इस राशि के जातकों की विशेषताएं और कमजोरियां

तुला राशि

शुक्र की स्वामित्व वाली तुला राशि के जातक हर काम को नाप तोल कर करते हैं। इन लोगों में बहुत सी ऐसी खूबियां होती हैं जो इनको बाकी लोगों से अलग बनाती हैं। आज हम अपने इसी लेख में इन राशि के जातकों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और बताएंगे कि इनके लिए क्या शुभ है और क्या अशुभ।

तुला राशि के जातकों का व्यकितत्व

इस राशि के जातक मिलनसार और दोस्ती निभाने वाले होते हैं। इसके साथ ही कला के क्षेत्रों में भी इनकी विशेष रूचि होती है। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं इस राशि के जातक हर काम को नाप तोल कर करते हैं इसीलिए इनको सफलता भी मिलती है। लोगों से मिलकर भले ही यह बहुत खुश हूं और उनके साथ अच्छे से रहें लेकिन अकेले में भी यह लोग काफी अच्छा महसूस करते हैं। लोगों के प्रति उनके दिल में सहानुभूति होती है।

अच्छे विचारक

 इस राशि के लोगों में बहुत शालीनता पाई जाती है और यह लोग अच्छे विचारक भी होते हैं। बेवजह के लड़ाई झगड़ों से हमेशा दूर रहते हैं। किसी भी फैसले को बहुत ही निष्पक्ष होकर लेते हैं। अच्छी रणनीति इनका सकारात्मक पक्ष है। ये लोग जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसको अच्छी रणनीति के तहत पूरा करते हैं। इनके आसपास के लोग जब भी किसी दुविधा में पड़ते हैं तो इनसे सलाह मशवरा अवश्य करते हैं।

अच्छे साझेदार होते हैं

तुला राशि के लोग अच्छे साझेदार होते हैं और किसी भी काम को जब यह किसी अन्य के साथ मिलकर करते हैं तो उसमें इनको सफलता अवश्य मिलती है। कारोबार में भी इनको साझेदारी में उन्नति मिलती है। इसके साथ ही शादी के बाद भी इन लोगों का भविष्य काफी उज्जवल देखा गया है।

बौद्धिक रूप से होते हैं सक्षम

इस राशि के लोगों में अच्छी बौद्धिक क्षमता होती है और सही टाइम पर यह अपने दिमाग का सही उपयोग करना जानते हैं। अपने विचारों से ही है दूसरों को प्रभावित करने में भी सफल होते हैं। इसके साथ ही अच्छे कूटनीतिज्ञ होने की वजह से राजनीति में भी अच्छा काम करते हैं।

खुद पर होता है कंट्रोल

इस राशि के लोगों का खुद पर हमेशा कंट्रोल होता है किस समय पर कौन सी बात बोलनी है यह इनको भली-भांति पता होता है यह कभी भी किसी के प्रति कड़वी बातें नहीं करते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में यह भड़कते नहीं हैं और ठंडे दिमाग से फैसले लेते हैं जिसकी वजह से लोग इनको पसंद भी करते हैं।

तुला की मित्र राशियां

तुला राशि वाले लोगों के लिए मिथुन, वृषभ, कन्या, कुंभ और मकर मित्र राशियां हैं। इन राशियों के लोगों के साथ इनकी अच्छी मित्रता होती है और यह अच्छे जोड़ीदार भी साबित होते हैं।

भाग्यशाली वर्ष, दिन और अंक

तुला राशि वालों की किस्मत 18 से 27 साल की उम्र में चमकती है। इनके लिए शुभ अंक 6 और शुभ दिन शुक्रवार होता है।

 कमजोर पक्ष

इस राशि के लोगों को अक्सर आलसी माना जाता है। लेकिन कई बार व्यस्त दिनचर्या के कारण भी यह गुण इनमें देखा जाता है। इसके अलावा इन लोगों को किसी की भी गलत बात बिल्कुल नहीं भाती है और यह खुद भी अगर बुरा व्यवहार करें तो यह परेशान हो जाते हैं। कई बार यह ऐसी स्थिति में पड़ जाते हैं कि निर्णय नहीं ले पाते जो इनका सबसे कमजोर पक्ष है इसके साथ ही कई बार यह गैर जिम्मेदाराना भी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- गजकेसरी योग कैसे बनायेगा आपको संपन्न- यहां जानिए

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,125 

Posted On - February 23, 2022 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,125 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation