वाहन खरीदने का मुहूर्त 2023ः हिंदू पंचांग के अनुसार जानें वाहन क्रय की शुभ तिथियां

एक वाहन खरीदना और उस वाहन का मालिक होना एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई अपने जीवन में एक बार करना चाहता है, क्योंकि यह आने- जाने की आवश्यकता को पूरा करता है। अपना वाहन होना आजकल कोई लग्जरी नहीं रह गया है, बल्कि निश्चित रूप से एक दैनिक आवश्यकता बन गया है। इसी प्रकार गाड़ी या बाइक खरीदने के लिए एक शुभ मुहूर्त होना अनिवार्य है। इस लेख में जाने कब है वाहन खरीदने का मुहूर्त 2023 में और बनाएँ अपने वाहन को भाग्यशाली बनने की सीढ़ी। 

सुख-सुविधा के लिए कार/बाइक खरीदना जितना जरूरी है, कार/बाइक खरीदने के लिए शुभ दिन का ज्ञान होना भी उतना ही जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि वाहन खरीदने के शुभ दिन के दौरान दोपहिया या चौपहिया वाहन खरीदने से वाहन के मालिक और परिवार की वृद्धि, समृद्धि की संभावना अधिक बढ़ जाती है। वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब नए वाहन को शुभ मुहूर्त में खरीदा जाता है, तो इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है जो अन्यथा हो सकती हैं। यदि आप वाहन को किसी शुभ दिन पर नहीं खरीदते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: मुंडन मुहूर्त 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें अपने बच्चे का मुंडन, होगा लाभ

वाहन खरीदने का मुहूर्त 2023ः शुभ तिथि, समय, और नक्षत्र

2023 जनवरी में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त 

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
04 जनवरी 2023, बुधवार07:15 से 00:00, 05 जनवरी तकरोहिणी, मृगशिरात्रयोदशी
15 जनवरी 2023, रविवार07:15 से 19:45 तकचित्राअष्टमी
18 जनवरी 2023, बुधवार07:15 से 16:03अनुराधाएकादशी
23 जनवरी 2023, सोमवार18:43 से 07:13, 24 जनवरी तकधनिष्ठा, शतभिषातृतीया
26 जनवरी 2023, गुरुवार18:57 से 07:12, 27 जनवरीतकरेवतीषष्ठी

2023 फरवरी में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
01 फरवरी 2023, बुधवार07:10 से 14:01मृगशिराएकादशी
03 फरवरी 2023, शुक्रवार 07:08 से 18:57पुनर्वसुत्रयोदशी
05 फरवरी 2023, रविवार 07:07 से 12:13पुष्यपूर्णिमा
10 फरवरी 2023, शुक्रवार07:58 से 07:03, फरवरी 11 तकहस्त, चित्रापंचमी
27 फरवरी 2023, सोमवार 06:49 से 02:21, फरवरी 28 तकरोहिणीअष्टमी

2023 मार्च में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
02 मार्च 2023, गुरुवार12:43 से 06:45, मार्च 03 तकपुनर्वसुएकादशी
09 मार्च 2023, गुरुवार20:54 से 06:37, मार्च 10 तकहस्ततृतीया
10 मार्च 2023, शुक्रवार 06:37 से 21:42चित्रातृतीया
13 मार्च 2023, सोमवार08:21 से 21:27अनुराधाषष्ठी
19 मार्च 2023, रविवार08:07 से 04:55, मार्च 20 तकधनिष्ठा, शतभिषात्रयोदशी
26 मार्च 2023, रविवार14:01 से 06:18, मार्च 27 तकरोहिणीपंचमी, षष्ठी
27 मार्च 2023, सोमवार 06:18 से 17:27रोहिणी, मृगशिराषष्ठी
31 मार्च  2023, शुक्रवार06:13 से 01:57, अप्रैल 01 तकपुष्यदशमी 

2023 अप्रैल में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
05 अप्रैल 2023, बुधवार01:23 से 06:06, अप्रैल 06 तकहस्तपूर्णिमा
06 अप्रैल 2023, गुरुवार06:06 से 06:05, 07 अप्रैल तकहस्त, चित्रापूर्णिमा, प्रतिपदा
07, अप्रैल 2023, शुक्रवार 06:05 से 10:20चित्राप्रतिपदा
10 अप्रैल 2023, सोमवार08:37 से 13:39अनुराधापंचमी
16 अप्रैल 2023, रविवार05:55 से 18:14शतभिषाएकादशी
24 अप्रैल 2023, सोमवार08:24 से 02:07, 25 अप्रैल तकमृगशिरापंचमी
26 अप्रैल 2023, बुधवार05:45 से 11:27पुनर्वसुषष्ठी
27 अप्रैल 2023, गुरुवार13:38 से 05:43, अप्रैल 28 तकपुष्यअष्टमी
28 अप्रैल 2023, शुक्रवार05:43 से 09:53पुष्यअष्टमी

2023 मई में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
03 मई 2023, बुधवार 05:39 से 23:49हस्त, चित्रात्रयोदशी
05 मई 2023, शुक्रवार05:38 से 21:40स्वातिपूर्णिमा
12 मई 2023, शुक्रवार09:06 से 05:32, 13 मई तकश्रवण, धनिष्ठाअष्टमी
14 मई 2023, रविवार05:31 से 10:16शतभिषादशमी
22 मई 2023, सोमवार05:27 से 10:37मृगशिरातृतीया
24 मई 2023, बुधवार05:26 से 05:26, 25 मई तकपुनर्वसु, पुष्यपंचमी, षष्ठी
25 मई 2023, गुरुवार 05:26 से 17:54पुष्यषष्ठी
31 मई 2023, बुधवार05:24 से 13:45चित्राएकादशी

यह भी पढ़ें: भूमि पूजन मुहूर्त 2023: गृह निर्माण शुरू करने की शुभ तिथियां

2023 जून में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
01 जून 2023, गुरुवार13:39 से 05:24, जून 02 तकस्वातित्रयोदशी
08 जून 2023, गुरुवार05:23 से 05:23, जून 09 तकश्रवण, धनिष्ठापंचमी, षष्ठी
09 जून 2023, शुक्रवार 05:23 से 16:20धनिष्ठाषष्ठी
12 जून 2023, सोमवार13:49 से 05:23, जून 13 तकरेवतीदशमी
21 जून 2023, बुधवार05:24 से 15:09पुष्यतृतीया
26 जून 2023, सोमवार12:44 से 02:04, 27 जून तकहस्तअष्टमी
28 जून  2023, बुधवार05:26 से 05:26, 29 जून तकचित्रा, स्वातीदशमी, एकादशी
29 जून 2023, गुरुवार05:26 से 16:30स्वातिएकादशी

2023 जुलाई में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
5 जुलाई 2023, बुधवार10:02 से 02:56, 06 जुलाई तकश्रवणतृतीया
7 जुलाई 2023, शुक्रवार 05:29 से 22:16शतभिषापंचमी
9 जुलाई 2023, रविवार19:59 से 05:30, 10 जुलाई तकरेवतीअष्टमी
10 जुलाई 2023, सोमवार05:30 से 18:43रेवतीअष्टमी
14 जुलाई 2023, शुक्रवार19:17 से 05:33, जुलाई 15 तकरोहिणी, मृगशिरात्रयोदशी

2023 अगस्त में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
21 अगस्त 2023, सोमवार 05:53 से 05:54, 22 अगस्त तकचित्रापंचमी, षष्ठी
24 अगस्त 2023, गुरुवार09:04 से 03:10, अगस्त 25 तकअनुराधाअष्टमी
30 अगस्त 2023, बुधवार10:58 से 05:58, अगस्त 31 तकधनिष्ठा, शतभिषापूर्णिमा
31 अगस्त 2023, गुरुवार05:58 से 17:45शतभिषापूर्णिमा, प्रतिपदा

2023 सितंबर में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
06 सितंबर 2023, बुधवार15:37 से 06:02, 07 सितंबर तकरोहिणीअष्टमी
07 सितंबर 2023, गुरुवार06:02 से 16:14रोहिणी, मृगशिराअष्टमी
10 सितंबर 2023, रविवार06:03 से 21:28पुनर्वसु, पुष्यएकादशी
17 सितंबर 2023, रविवार1:08 से 06:07, 18 सितंबर तकचित्रातृतीया
18 सितंबर 2023, सोमवार06:07 से 12:39चित्रातृतीया
20 सितंबर 2023, बुधवार14:59 से 06:09, 21 सितंबर तकअनुराधाषष्ठी
21 सितंबर 2023, गुरुवार06:09 से 14:14अनुराधाषष्ठी
25 सितंबर 2023, सोमवार11:55 से 05:00, 26 सितंबर तकश्रवणएकादशी
27 सितंबर 2023, बुधवार 06:12 से 22:18शतभिषात्रयोदशी

2023 अक्टूबर में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
23 अक्टूबर 2023, सोमवार17:44 से 06:27, 24 अक्टूबर तकधनिष्ठादशमी
25 अक्टूबर 2023, बुधवार06:28 से 12:32शतभिषाएकादशी

2023 नवबंर में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
01 नवंबर 2023, बुधवार21:19 से 04:36, 02 नवंबर तकमृगशिरापंचमी
03 नवम्बर 2023, शुक्रवार06:34 से 23:07पुनर्वसुषष्ठी
10 नवंबर 2023, शुक्रवार12:35 से 06:40, 11 नवंबर तकहस्त, चित्रात्रयोदशी
20 नवंबर 2023, सोमवार 06:47 से 03:16, 21 नवंबर तकधनिष्ठा, शतभिषाअष्टमी
27 नवंबर 2023, सोमवार 13:35 से 06:54, 28 नवंबर तकरोहिणीपूर्णिमा, प्रतिपदा

2023 दिसंबर में नया वाहन खरीदने का मुहूर्त

दिनांक मुहूर्तनक्षत्रतिथि
01 दिसंबर 2023, शुक्रवार 15:31 से 06:57, 02 दिसंबर तकपुनर्वसु, पुष्यपंचमी
07 दिसम्बर 2023, गुरुवार 07:01 से 07:01, 08 दिसंबर तकहस्तदशमी, एकादशी
08 दिसंबर 2023, शुक्रवार07:01 से 06:31, 09 दिसंबर तकहस्त, चित्राएकादशी
10 दिसंबर 2023, रविवार07:13 से 11:50स्वातित्रयोदशी
17 दिसंबर 2023, रविवार07:07 से 07:08, 18 दिसंबर तकधनिष्ठा, शतभिषापंचमी, षष्ठी
18 दिसंबर 2023, सोमवार07:08 से 15:13शतभिषाषष्ठी
21 दिसंबर 2023, गुरुवार09:37 से 22:09रेवतीदशमी
24 दिसंबर 2023, रविवार21:19 से 05:54, 25 दिसंबर तकरोहिणीत्रयोदशी
29 दिसंबर 2023, शुक्रवार07:59 से 03:10, 30 दिसंबर तकपुष्यतृतीया

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2023 का पहला दिन, ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

वाहन खरीदने के बाद इस विधि से करें उसकी पूजा

अगर आपने कोई नया वाहन खरीदा है, तो उसकी पूजा करना शास्त्रों में शुभ माना जाता है और पूजा विधि इस प्रकार हैः

  • नया वाहन खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके लिए वाहन पर सबसे पहले आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़कें
  • जल छिड़कने के बाद वाहन घर का हिस्सा हो जाता है और यह वाहन आपके द्वारा खरीदा गया है। इसका घर में प्रवेश आपके लिए शुभ होना चाहिए।
  • इसके बाद आपको सिंदूर व घी के मिश्रण से वाहन पर छोटा-सा स्वस्तिक बनाना होगा। स्वस्तिक शुभ होने के साथ- साथ काफी ऊर्जादायक माना जाता हैं। वाहन द्वारा यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसीलिए वाहन पर स्वस्तिक बनाया जाता है।
  • स्वस्तिक बनाने के बाद, वाहन को फूलमाला पहनाएँ और वाहन में तीन बार कलावा बांधें। बता दें कि कलावा रक्षा−सूत्र माना जाता है, जो वाहन की सुरक्षा के लिए बाँधा जाता है। 
  • इसके बाद कपूर से वाहन की आरती करें और कलश के जल को दाएं-बाएं डालें। यह आपकी कार या बाइक के लिए स्वागत के भाव को प्रदर्शित करता हैं। कपूर की राख से एक तिलक वाहन पर लगाना चाहिए। इससे वाहन को नजरदोष से बचाया जाता है और अब वाहन पर मिठाई रखें।
  • अब आपको एक नारियल लेकर नए वाहन पर से सात बार घुमाकर वाहन के आगे फोड़ देना चाहिए। फिर वाहन स्टार्ट कर उसे नारियल वाले स्थान पर से होते हुए एक चक्कर जरूर लगाएं।

वाहन में रखे भगवान की मूर्ति

  • वाहन से सदा अच्छा लाभ मिलता रहे, इसके लिए आप एक पीली कौड़ी लें और इस कौड़ी को काले धागे में पिरोकर बुधवार के दिन अपने वाहन पर लटका दें। इस उपाय से आपके वाहन की रक्षा होगी। 
  • साथ ही आप कार के भीतर बजरंगबली की आकाश में उड़ती हुई छोटी- सी प्रतिमा टाँगें या फिर अपने धर्म के अनुसार शुभ प्रतीक चिन्ह रख सकते हैं।
  • आपको अपने वाहन के भीतर सामने की तरफ श्री गणेश जी की छोटी-सी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2023 का दूसरा दिन, इन विशेष अनुष्ठानों से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और पाएं उनका आशीर्वाद

वाहन क्रय के समय इन बातों का रखें ध्यान

वाहन क्रय के लिए शुभ समय
  • नक्षत्र: स्वाति, पुनर्वसु, धनिष्ठा, शतभिषा
  • दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार
  • तिथि: प्रथम, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी, पूर्णिमा
  • लग्न: मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

वाहन क्रय के लिए अशुभ समय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक पाप ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन पर बुरे परिणामों को दर्शाता है। राहु ग्रह का स्वभाव शुभ कार्य के दौरान परेशानी और बाधा उत्पन्न करना होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा सलाह दी जाती है कि राहु काल में कोई भी शुभ कार्य न करें।

जातक की कुंडली में राहु की स्थिति को देखते हुए इस अवधि के दौरान शुरू की गई गतिविधियाँ बिना किसी परेशानी के समाप्त नहीं होती हैं। यही कारण है कि इस समय शुभ काम न करें। इस अवधि में वाहन, घर, आभूषण आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। राहु काल में आपको वाहन खरीदने या बेचने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2023 का तीसरा दिन, जरूर करें मां चंद्रघंटा की पूजा मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

2023 वाहन क्रय: अपनी राशि के अनुसार जानें वाहन का शुभ रंग

प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए लाभकारी मुहूर्त में मनचाहे रंग का वाहन खरीदना चाहता है। लेकिन यह जातक की कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए जब भी आप कार या अन्य वाहन खरीदें, तो एक बार ज्योतिषी से बातचीत जरूर कर लें। 

मेष- इस राशि के लोगों के लिए नीली या समान रंग की कारें सौभाग्यशाली होती हैं। लेकिन काले और भूरे रंग का वाहन न खरीदें।

वृषभ- सफेद और क्रीम रंग के वाहन वृषभ राशि के लिए शुभ होते हैं। हालांकि, पीले और गुलाबी रंग के वाहन न खरीदें।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे या क्रीम रंग का वाहन खरीदना अच्छा होता है।

कर्क- कर्क राशि के लिए काले, पीले या लाल रंग की कार शुभ होती है, क्योंकि यह रंग उनके लिए अच्छा होता है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को ग्रे कलर का वाहन लेना चाहिए।

कन्या- इस राशि के जातकों को सफेद या नीले रंग का वाहन लेना चाहिए। हालांकि, उन्हें लाल रंग की कार नहीं खरीदनी चाहिए।

तुला- काले या भूरे रंग का वाहन इस राशि के लिए शुभ माना जाता है।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों को सफेद रंग का वाहन लेना चाहिए। हालांकि, उन्हें काले रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

धनु- इस राशि के जातकों को चांदी या लाल रंग की कार लेनी खरीदनी चाहिए। लेकिन उन्हें काला और नीले रंग का वाहन खरीदने से बचना चाहिए।

मकर- इस राशि के लोगों के लिए सफेद, ग्रे और स्लेट रंग का वाहन शुभ माना जाता हैं।

कुंभ- इस राशि के लोगों को सफेद, ग्रे या नीले रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

मीन- इस राशि के लोगों के लिए पीले, नारंगी या सुनहरे रंग की कार शुभ होती है।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 72,346 

Posted On - February 28, 2023 | Posted By - Jyoti | Read By -

 72,346 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation