राशियों के अनुसार जानें कौन है आपका परफेक्ट जीवनसाथी

राशियों के अनुसार जानें कौन है आपका परफेक्ट जीवनसाथी

प्रेम ना बारी उपजै प्रेम ना हाट बिकाय
राजा प्रजा जेहि रुचै, शीश देयी ले जाय।

कबीर के उपयुक्त दोहे का अर्थ है कि प्रेम न तो खेत में पैदा होता है और न ही बाजार में बिकता है। राजा हो या प्रजा जो भी प्रेम की चाहत रखता है, वह अपना सर्वस्व त्याग कर प्रेम को प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए परफेक्ट जीवनसाथी कौन होगा। प्रेम को कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वहीं जब किसी व्यक्ति को प्रेम की अनुभूति होती है तो वह संसार के सारे दुखों को भुला देता है। कहते हैं प्यार में इतनी शाक्ति होती है, कि बड़ी से बड़ी ताकत दो प्यार करने वालों को कभी जुदा नहीं कर पाती है। इसलिए एक परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश सभी को रहती है।

ठीक उसी प्रकार से ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दो राशियों के बीच भी स्नेह और परस्पर प्रेम हो सकता है। क्योंकि मनुष्य की राशियां  उसके व्यवहार, आचरण जीवन और प्रेम को मूल रूप से प्रभावित करती है। उदाहरण के तौर पर, मेष, सिंह और धनु राशि के जातक मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के साथ, जबकि वृश्चिक, कर्क और मीन राशि के लिए प्रेमपूर्वक राशियां है वृष, कन्या और मकर।

राशियां और जीवनसाथी की तलाश

मेष

इस राशि के जातकों के लिए भरोसा बहुत महत्वपूर्ण है। जिसे कुंभ राशि वाले पूरी तरीके से समझते हैं। इसके अलावा इनकी रचनात्मकता का गुण वृश्चिक राशि के जातकों द्वारा पसंद किया जाता है। साथ ही तुला राशि मेष राशि के लिए एक अच्छा मेल साबित हो सकता है। क्योंकि वे एक दूसरे के साथ अच्छे संवाद और रोमांस से पेश आते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों का दृढ़ संकल्प उन्हें कन्या और मीनराशि के जातकों  के काफी करीब लाता है। वहीं वृश्चिक राशि के लोग इस राशि के जातकों के साथ बहुत निकटता से जुड़े होते हैं। इसलिए वृषभ राशि और वृश्चिक राशि वाले एक दूसरे के परफेक्ट जीवनसाथी बनते हैं।

मिथुन

इस राशि के जातक कुंभ और तुला राशि के साथ प्रेमपूर्वक रहते है। साथ ही यह अपने पार्टनर से बहुत अधिक प्रेम करते हैं। और इनका अपने पार्टनर के साथ प्रेम सदैव स्नेहपूर्ण और आकर्षित रहता है। इतना ही नहीं यह प्रेम में कुछ भी करने को तैयार हो जाते है।

कर्क

 कर्क राशि के जातक वृश्चिक और मीन के साथ प्रेम संबंधों मे रहते हैं। इसलिए वृश्चिक और मीन राशि के जातक इस राशि के जातकों को स्वाभाविक रूप से समझते हैं। मीन राशि वाले बहुत रोमांटिक होते हैं, जिस वजह से वह कर्क राशि के जातकों के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करते है।

सिंह

सिंह राशि के जातक अपने साथी से प्रेम में बहुत अधिक उम्मीद करते हैं। और धनु, मिथुन, मेष, और तुला राशि के जातक इनको समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ये प्रेम में शाही व्यवहार को महत्व देते है और हमेशा अपने साथी की सराहना करने में लगे रहते है।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए वृषभ और मकर राशि के जातक सर्वश्रेष्ठ हैं। हालांकि कन्या राशि के लोग प्यार के मामले में थोड़े शर्मीले होते है। लेकिन इनके बहिर्मुखी स्वभाव के कारण वृषभ राशि के लोग इनकी ओर आकर्षित होते है। एक बार यदि यह प्रेम में पड़ गए तो इनका रिश्ता सदैव स्थिरता की ओर इशारा करता है।

तुला

इस राशि के जातकों के लिए सिंह और धनु राशि की प्रेम संगत अच्छी मानी गई हैं। तुला राशि के जातकों के शांतिप्रिय और व्यावहारिक गुण के चलते लोग इनकी ओर आकर्षित होते है। साथ ही तुला राशि के जातक अपने प्रेमी के प्रति अत्यधिक निष्ठा भी दिखाते हैं।

वृश्चिक

मीन राशि के जातक इनके लिए सबसे उपयुक्त हैं। इस राशि के जातक हमेशा सत्य की तलाश में रहते है, ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों के साथ इनकी जोड़ी बनी रहती है। साथ ही इन दोनों का एक-दूसरे के प्रति सहज समर्पण इन्हें एक अच्छा युगल बनाता है।

धनु

धनु राशि के जातक मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के साथ प्रेम संबंधों में रहते है। इस राशि के लोग चीजों को यथासंभव बनाने की कोशिश में लगे रहते है जोकि इन्हें इनके प्रेमी के लिए पूर्ण बनाता है। धनु राशि के जातक रोमांचक जीवन की खोज में लगे रहते है और अपने प्रेमी में भी इसी गुण की तलाश करते है।

मकर

वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातक मकर राशि के जातकों के साथ प्रेम की कहानियां लिखते हैं। इसके अलावा वृषभ और कन्या राशि के जातक इनके अपने दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से आकर्षित होते हैं। हालांकि यह कभी-कभी नकारात्मक भी हो सकते हैं। जिस कारण ही इस राशि के लोग किसी के साथ एक रिश्ते की कोशिशों में लगे रहते हैं।

कुंभ

तुला और मिथुन राशि के जातकों के लिए कुंभ सबसे उपयुक्त राशि है। जोकि एक दूसरे की समस्याओं को भली भांति जान पाते है। साथ ही इन्हें कुछ समय अपने प्रेमी के साथ गुजारने की इच्छा होती है। जिसके लिए इन्हें प्रेमी की तरफ से प्रोत्साहन की जरूरत होती है। इनके लिए तुला और मिथुन राशि के जातक परफेक्ट जीवनसाथी होते हैं।

मीन

वृश्चिक और कर्क राशि मीन राशि के साथ सबसे अधिक जुड़ाव महसूस करती हैं। साथ ही इनके पास एक भावनात्मक समझ होती है जो इनको इनके प्रेमी के करीब लाती है। लगभग सभी लोगों का विश्वास जीतने के कारण मीन राशि के जातक एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं इसलिए यह परफेक्ट जीवनसाथी भी साबित होते हैं।

यद्यपि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप वास्तव में एक-दूसरे से प्यार करते हैं, क्योंकि सच्चे प्रेम के आगे ही जीत संभव है।

यह भी पढ़ें- चांडाल योग का आपके जीवन पर महाअनिष्टकारी प्रभाव और निवारण

 4,384 

Posted On - July 1, 2020 | Posted By - Anshika | Read By -

 4,384 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation