घर में पैसों की तंगी नहीं होने देते है ये 5 रत्न

पैसों की तंगी

आज हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर में अधिक मात्रा में धन बना रहे। और किसी भी तरह की पैसों की तंगी का सामना ना करना पड़े। इसलिए व्यक्ति काफी कड़ी मेहनत भी करते हैं। ताकि वह अपने परिवार को एक बेहतरीन जीवन दे सके। लेकिन आज के समय में महंगाई का बढ़ जाना, लोगों के लिए बड़ी आफत सी बन गई है। साथ ही आज धन खर्च भी अधिक हो गया है। वहीं काफी कोशिश के बाद भी व्यक्ति अपने घर में पैसे बचा पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। जहां एक तरफ घर में पैसे आते ही, वहीं दूसरी तरफ पता नहीं कब सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। और इसी समस्या से कई व्यक्तियों को हर दिन दो-चार होना पड़ता है। 

लेकिन अब इस समस्या से बाहर आने के लिए एक उपाय हमारे पास है। जी हां रत्न हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और इन्हीं रत्नों की सहायता से आप अपने जीवन में आई परेशानियों का सामना आसानी से कर सकते हैं।

साथ ही आप अपनी बढ़ती पैसों की तंगी को इन रत्नों की सहायता से रोक सकते हैं। आपको बता दें कि रत्न धारण करने से आप अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से पार पा लेते हैं। और खुद को खुशहाली की तरफ ले जाते हैं। बहुत से लोग इन रत्नों पर विश्वास नहीं करते। लेकिन यह रत्न काफी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। रत्न धारण करने से आप अपने जीवन में तरक्की, संपदा, आर्थिक स्थिति आदि को मजबूत कर लेते हैं।

यह भी पढ़े:  नवंबर  में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास

आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में ऐसे पांच रत्नों के बारे में बताएंगे, जिन्हें धारण करने से आप अपने जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियों से पार पाने में सक्षम होंगे। साथ ही यह रत्न आपको धन लाभ भी करवाएंगे। आपको इन रत्नों को किसी ज्योतिषी की सलाह के अनुसार ही धारण करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन सा रत्न धारण करने से आपको धन लाभ होगा।

यह भी पढ़े : अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

 पैसों की तंगी के लिए सुनहला रत्न

  • रत्न शास्त्र के अनुसार सुनहला रत्न आर्थिक उन्नति के लिए काफी शुभ होता है।
  • इस रत्न का संबंध देव गुरु बृहस्पति से होता है।
  • इस रत्न को धारण करने से धन लाभ होता है।
  • अगर जातक फिजूलखर्ची या धन संबंधी किसी परेशानी का सामना कर रहे है, तो उसे इस रत्न को धारण करना चाहिए।

पैसों की तंगी के लिए हरा जेड स्टोन

  •  व्यापार करने वाले लोगों के लिए हरा जेड स्टोन काफी शुभ होता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी नए व्यापार की योजना बना रहा है, तो उसे इस रत्न को जरूर धारण करना चाहिए।
  • यह रत्न आपके घर में आर्थिक उन्नति लाएगा।

टाइगर रत्न

  • आपको बता दें कि टाइगर रत्न काफी प्रभावशाली माना जाता है।
  • इसे इसकी बनावट और प्रभाव के कारण ही टाइगर रत्न माना जाता  है।
  • अगर आप अपने जीवन में असफलता का सामना कर रहे, तो यह रत्न आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
  • यह रत्न आपके जीवन में पैसों की तंगी के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी करेगा।

माक्षिक रत्न

  • यह रत्न माक्षिक गंधक से मिलकर बना होता है, जो एक तरह का खनिज होता है।
  • इसीलिए इस रत्न को काफी ज्यादा प्रभावशाली कहा जाता है।
  • इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति का दिमाग काफी तेज हो जाता है और तीव्र गति से काम करता है।
  • इस रत्न के इस्तेमाल से आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाता है।

ग्रीन एवेंच्यूरिन

  • रत्न विज्ञान के अनुसार यह रत्न व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पैसों की तंगी को रोकता है।
  • इस रत्न के बारे में कहा जाता है कि  इस रत्न से धन कमाने के नए मार्ग खुल जाते हैं।
  • यह रत्न धन वृद्धि के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 अधिक के लिए हमसे  Instagram  पर जुड़े। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 6,125 

Posted On - December 7, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 6,125 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation