नवंबर में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास

नवंबर में जन्मे लोग

वैसे साल का हर महीना बेहद ही खास होता है। लेकिन साल का एक ऐसा महीना है, जिसे सभी लोग बेहद पसंद करते हैं यानी नवंबर। ऐसा इसलिए है क्योंकि नवंबर के महीने में मीठी सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। जो लोगों को बेहद पसंद होती है। साथ ही नवंबर उन लोगों के लिए भी काफी खास होता है, जिनका इस माह में जन्मदिन आता है। आज हम आपको नवंबर के माह में जन्मे लोगों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। अगर आपका या आपके साथी, दोस्त का जन्मदिन भी नवंबर के महीने में आता है, तो आप इस लेख को पढ़कर उनकी खासियत के बारे में जान सकते हैं।

आपको बता दें कि नवंबर में कहीं महान शख्सियतों ने जन्म लिया है जैसे शाहरुख खान, इंदिरा गांधी, ऐश्वर्या राय, जवाहरलाल नेहरू, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, हरिवंश राय बच्चन आदि और भी ऐसे कई हस्तियां है जिनका जन्मदिन नवंबर में आता है। वहीं आप इन शख्सियतों को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि नवंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व कितना प्रभावशाली होता है।

यह लोग अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त करते हैं। लेकिन इन्हें सफलता इनकी मेहनत के बल पर ही मिलती हैं। जहां एक तरफ यह लोग काफी ज्यादा प्रभावशाली, मस्त मौला और ईमानदार होते हैं। वहीं दूसरी तरफ यह लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चलिए जानते हैं नवंबर के माह में पैदा हुए लोगों की खासियत के बारे में…

यह भी पढ़े: Navratri 2021: 9 Days & 9 Colours You Must Wear To Please Devi Durga

नवंबर में जन्मे लोग होते हैं मेहनती

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है, वह काफी ज्यादा मेहनती होते हैं। वहीं अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं। इसीलिए यह अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लोग अपने काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं ना कि किसी और के तरीके से। इतना ही नहीं इनका दुनिया से हटकर और अलग सोचने वाला नजरिया इन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है।

यह भी पढ़े: Horoscope 2022 For Letter ‘S’

नवंबर में जन्मे लोग होते हैं ईमानदार

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है, वह लोग काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं। दोस्ती हो या प्रेम संबंध यह अपने हर रिश्ते को बड़ी ही ईमानदारी से निभाते हैं। अगर आपके साथी का जन्मदिन भी नवंबर के महीने में आता है, तो आपको अपने साथी पर आंख मूंदकर भरोसा करना चाहिए। क्योंकि वह आपको कभी भी धोखा नहीं देंगे। इतना ही नहीं अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। वहीं यह अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

यह भी पढ़े: 3 Yogas In PM Modi’s Kundli That Makes Him So Successful

आकर्षक होते है

इन लोगों का व्यक्तित्व काफी ज्यादा आकर्षक होता है। जहां एक तरफ यह लोग अपने काम के प्रति मेहनती और परिवार के प्रति ईमानदार होते हैं। वहीं दूसरी तरफ इन का यही रवैया इनको आकर्षित बनाता है। यह लोग देखने में भी काफी ज्यादा सुंदर होते हैं। इसीलिए लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

कई बार इनके इसी व्यक्तित्व के कारण कई लोगों को इनसे ईर्ष्या भी हो जाती है। लेकिन यह बाकी लोगों की परवाह नहीं करते। यह जैसे हैं वैसे ही खुश रहना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि नवंबर में जन्मे लोग अपने जीवन को जितना सरल तरीके से जीते हैं, उतना ही अपने जीवन में खुश रहते हैं। ये लोग काफी ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।

यह भी पढ़े: जानिए वर्ष 2022 में किन-किन भाग्यशाली राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ विवाह योग

प्राइवेसी पसंद होती है

अगर आपका या आपके साथी का जन्मदिन नवंबर के महीने में आता है, तो आपको पता होगा कि उनको प्राइवेसी कितनी पसंद है। जी हां जिनका जन्मदिन नवंबर के महीने में आता है, उन लोगों को अपनी जिंदगी को सरल तरीके से जीना पसंद होता है। यह लोग नहीं चाहते कि इनकी निजी बातें बाकी लोगों तक जाएं। यह अपनी जिंदगी को सार्वजनिक करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। क्योंकि इन्हें अपनी जिंदगी इसी तरीके से जीना पसंद है।

यह भी पढ़े: हस्तरेखा जो बनाती है आपको धनवान

धैर्यवान

इस महीने में पैदा हुए लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को जल्दी से गुस्सा नहीं आता। लेकिन अगर कोई इन्हें गुस्सा दिलाता है, तो यह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण इन्हें लोग गलत भी समझ लेते हैं। यह काफी धैर्यवान किस्म के व्यक्ति होते हैं। और परेशानी के समय भी अपने धैर्य को नहीं खोते।

नवंबर में जन्मे लोग ऐसे रास्ते को चुनते हैं, जिस रास्ते पर बाकी लोग ना गए हो। हटकर सोचना और हटकर करना इनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़े: अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

थोड़े जिद्दी होते हैं

इन लोगों के सोचने का तरीका अलग होता है। इसलिए इनकी एक अलग राय होती है, जिसे यह अक्सर सही मानते हैं। और कई बार इस मामले में यह जिद्दी भी हो जाते हैं। जिसके कारण दूसरे लोग इन्हें गलत समझने लगते हैं। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बस ये कभी-कभी अपनी राय को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं। जिसका एहसास इन्हें बाद में होता है और उसके लिए यह काफी ज्यादा बुरा भी महसूस करते हैं। यह लोग दिल से बिल्कुल साफ होते हैं और कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचते है।

इनके कामों और बातों की वजह से कुछ लोगों को इनको लेकर गलतफहमियां हो जाती है। जिसके कारण लोग इन्हें गलत समझने लगते हैं। इतना ही नहीं जो लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं, वह सभी समस्याओं का जिम्मेदार इन्हें ही ठहरा देते हैं। यह लोग छोटी-छोटी बातों को भी अपने दिल से लगा लेते हैं। और इन सब चीजों का इनपर काफी गहरा प्रभाव भी पड़ता है। यह लोग गलत के खिलाफ अपनी आवाज जरूर उठाते है।

अधिक के लिए, Instagram पर जुड़े। अपना साप्ताहिक राशिफल अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़े।

 6,140 

Posted On - November 22, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 6,140 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation