अगर कुंडली में है राहु दोष, तो ऐसे करें राहु शुभ

राहु शुभ

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का काफी महत्व होता है। क्योंकि इन्हीं ग्रहों के कारण व्यक्ति के जीवन में खुशियां और परेशानियां आती हैं। अगर ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में अच्छी दशा में होते हैं, तो जातक को सुख-सुविधा, धन, अच्छी नौकरी, योग्य जीवनसाथी और भी बहुत सारी चीजें प्राप्त होती हैं। लेकिन अगर व्यक्ति की जन्म कुंडली में यह ग्रह शुभ दशा में नहीं होते, तो व्यक्ति को विपरीत परिणाम प्राप्त होते हैं। उसी तरह कुंडली में राहु शुभ होना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पढ़े – क्यों झड़ते हैं बाल, जानें कुंडली में बाल झड़ने के योग

आपको बता दें कि राहु को एक दैत्य माना जाता है। माना जाता है कि राहु कुंडली में बुरा प्रभाव डालता है। लेकिन आपको बता दे कि ऐसा तभी होता है, जब राहु किसी भी जातक की कुंडली में सही दशा में ना हो। तभी व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि अगर किसी जातक की कुंडली में राहु शुभ होता है, तो वह व्यक्ति धन-संपत्ति, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी नौकरी, अच्छा जीवनसाथी और भी बहुत सारी चीजें प्राप्त कर सकता है।

साथ ही राहु और केतु ग्रह के कारण ही कालसर्प योग भी बनता है। ऐसा तब होता है, जब राहु और केतु सभी ग्रहों को घेर लेते हैं। जिसके बाद कालसर्प योग बनता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अच्छी दशा में नहीं होता है, तब व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां, धन से जुड़ी परेशानियां, पारिवारिक जीवन से जुड़ी, करियर से जुड़ी परेशानी, प्रेम जीवन से जुड़ी परेशानी आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में भी राहु की दशा सही नहीं है, तो आप इस दशा को सुधार सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे राहु की दशा को सुधारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें –Vasant Panchami 2022: जानें क्यों होती है वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा?

क्या है राहु शुभ होना?

राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है। जो जीवन में बहुत सारी परेशानियां लेकर आता है। जिस भी कुंडली में राहु युति करता है, उस कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव प्रदान करता है। इसी के साथ उस जातक को कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अगर राहु जिस जातक की कुंडली में सही दिशा में होता है। तब वह उस व्यक्ति को जीवन की सारी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। राहु व्यक्ति की कुंडली पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव डालता है। जिस भी कुंडली में राहु शुभ होता है, उस व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें –Mauni Amavasya 2022: जानें कब है मौनी अमावस्या की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त

कुंडली में राहु शुभ न होने के प्रभाव

  • कुंडली में राहु शुभ नहीं होता है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • राहु के कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • इसी के साथ व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी और भी अन्य बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
  • साथ ही व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।
  • वहीं व्यक्ति को आर्थिक क्षेत्र में भी हानि का सामना करना पड़ता है।
  • राहु के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति राजा से रंक भी बन सकता है।
  • इसी के साथ राहु के अशुभ प्रभावों के कारण व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं।
  • अगर व्यक्ति की कुंडली में राहु सही दशा में नहीं है। व्यक्ति को अपने पारिवारिक जीवन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
  • इतना ही नहीं व्यक्ति के करियर आदि में भी परेशानी आ सकती हैं।
  • राहु दोष के कारण व्यक्ति को अपने पेशेवर क्षेत्र में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
  • वहीं दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी परेशानियां आती हैं। और यह सब राहु की दशा सही ना होने के कारण होता है।
  • इसी के साथ राहु एक ऐसा ग्रह है जिसे अशुभ  ग्रह माना जाता है। क्योंकि राहु जातक की कुंडली पर अशुभ प्रभाव डालता है।
  • राहु की तरह ही केतु को भी अशुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है।
  • यह दोनों ग्रह मिलकर व्यक्ति की कुंडली पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
  • राहु दोष के कारण व्यक्ति गलत कार्यों में भी जुड़ जाता है।
  • साथ ही गलत कार्यों में जुड़ने के बाद व्यक्ति गलत रास्ते की तरह आगे बढ़ने लगता है। यह उसके जीवन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता।
  • राहु व्यक्ति की कुंडली में शुभ ना हो, तो व्यक्ति कई दुर्घटना आदि का भी शिकार हो सकता है।
  • राहु की दशा शुभ ना होना व्यक्ति के लिए नकारात्मक परिणामों को बढ़ा देता है।

यह भी पढ़े- अपनी हाथ की रेखाओं से कैसे जाने की कितनी संतान होगी

कुंडली में राहु दोष से निपटने के उपाय

रत्न धारण करें

  • अपनी कुंडली में राहु की दशा को सही करने के लिए आप गोमेद रत्न को धारण कर सकते हैं। यह रत्न काफी मददगार साबित होता है।
  • आपको बता दें कि इस रत्न की परत नहीं होती है। वही माना जाता है कि इस रत्न को गोमूत्र में रखने से गोमूत्र का रंग बदल जाता है।
  • आपको इस रत्न को शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।
  • वहीं राहु नक्षत्र आर्द्रा, स्वाती तथा शतभिषा में पंच धातु में बनवाकर आपको अपनी सबसे बड़ी उंगली में इसे अभिमंत्रित करके पहनना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।
  • आप जो भी रत्न धारण करें, उसके लिए एक बार किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह जरूर करें।

मंत्र जाप करें

  • ऊँ अर्धकायं महावीर्य चन्द्रादित्यविमर्दनम:। 
  • सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम्। ॐ रां राहवे नम:।
  • आपको अपनी कुंडली में राहु की दशा को शुभ करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • इन मंत्रों के जाप से अपनी कुंडली में राहु की दशा को सुधार सकते हैं। और राहु के अशुभ प्रभावों से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़े –जाने कैसे रखे अपनी राशि के अनुसार बाल, होगा काफी फायदेमंद

दान करें 

  • इसी के साथ अपनी कुंडली में राहु दशा को शुभ करने के लिए आप दान आदि भी कर सकते हैं।
  • आप भूरे रंग के वस्त्र, काली उड़द या मूंग दाल, नारियल आदि का दान करके राहु की दशा को शुभ कर सकते हैं। आदि का कार्य शुभ कार्य माना जाता है।
  • आप अपनी कुंडली में राहु दोष से मुक्त हो सकते हैं।

स्नान

  • आपको अपने नहाने के पानी में आपको गंगाजल , कस्तूरी, लाल चंदन, हाथी के दांत, बेलपत्र आदि डालकर स्नान करना चाहिए।
  • अगर आप इन सब चीजों को अपने नहाने के पानी में डालकर स्नान करते हैं, तो आप राहु की अशुभ दशा से बच सकते हैं।
  • इसी के साथ पीपल, जामुन, शीशम और नीम का वृक्ष लगाने से कुंडली में राहु शुभ हो जाता है। 
  • आपको स्नान करते समय इन सभी चीजों को अपने नहाने के पानी में जरूर डालना चाहिए।
  • साथ ही आप वृक्षारोपण करके भी राहु दोष से मुक्त हो सकते हैं। 
  • आपको पीपल, जामुन, शीशम और नीम के वृक्ष लगाने चाहिए।
  • अगर आप यह सभी चीजें करेंगे, तो आपको सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे।

राहु दशा को ठीक करने के उपाय किसी अनुभवी ज्योतिष से सलाह लेने के बाद ही करें।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,797 

Posted On - January 25, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 4,797 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation