जाने कैसे रखे अपनी राशि के अनुसार बाल, होगा काफी फायदेमंद
हर व्यक्ति के लिए उसके बाल काफी महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि बाल व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। साथ ही बालों से व्यक्ति अपनी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाता है। महिला हो या पुरुष दोनों के लिए उनके बाल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बाल आपके भाग्य और जीवन को भी प्रभावित करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे राशि के अनुसार बाल रखना व्यक्ति के जीवन को काफी प्रभावित करता है।
बाल व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही हम बालों की महत्वपूर्णता को इस बात से भी समझ सकते हैं कि कई ऐसे संस्कार होते हैं, जिसमें बालों को कटवाना आवश्यक होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार बाल रखने से काफी लाभ होता है।
मेष राशि के अनुसार बाल कैसे रखें
इस राशि के लोगों के बाल काफी अच्छे होते हैं।
वहीं मेष राशि के पुरुषों या लडको को अपने बालों को छोटे ही रखने चाहिए।
इस राशि के पुरुषों को अपने बाल पीछे और कान के दोनों तरफ से बिल्कुल सैनिकों की तरह कटिंग कटवानी चाहिए।
साथ ही इस राशि की महिलाओं को अपने बालों की स्टेप कटिंग करवानी चाहिए।
अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो यह आपके व्यक्तित्व को और भी ज्यादा उभारते हैं। इससे आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि के अनुसार बाल कैसे रखें
वृषभ राशि की औरतो या लड़कियों अपने हेयर स्टाइल को लेकर अक्सर बदलाव करती रहती हैं।
यही कारण है कि इन महिलाओं को लंबे बालों की जगह छोटे बाल काफी पसंद होते हैं।
यह महिलाएं लंबे बालों की जगह बॉब कट को ज्यादा पसंद करती हैं।
इस राशि की महिलाओं को अपने बाल कंधे से कुछ नीचे रखने चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।
वहीं वृषभ राशि के पुरुषों को लंबे बाल रखना पसंद होता है।
यह अपने बालों की काफी अच्छी देखभाल करते हैं।
साथ में अपने बालों को साफ सुथरा रखना पसंद करते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करना पसंद होता है।
वह अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करते रहते हैं।
आपको बता दें कि इस राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखने चाहिए। उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।
मिथुन राशि के पुरुषों को भी लंबे बाल काफी पसंद होते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के लोग बालों से जुड़ी परेशानियों का अक्सर सामना करते रहते हैं।
वहीं कर्क राशि के लोग अपने बालों को साफ सुथरा रखते है।
कर्क राशि के लोग अपने बालों को सजा संवार कर रखते हैं।
वहीं इन महिलाओं को अपने बालों को गर्दन तक रखना पसंद होता हैं।
इसी के साथ कर्क राशि की महिलाओं को यू कट हेयर स्टाइल पसंद होता है।
वहीं पुरुषों की बात करें, तो इन्हें छोटे बाल रखने चाहिए। यह इनके लिए काफी लाभदायक होता है।
सिंह राशि
आपको बता दें कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। और सूर्य ग्रह को बालों का कारक भी माना जाता है।
लेकिन अधिकतर सिंह राशि के पुरुषो गंजेपन की समस्या मिलती है।
वहीं महिलाओं में भी बालों को लेकर परेशानी देखी जाती है।
सिंह राशि की महिलाओं को लंबे बालों की जगह गर्दन तक छोटे बाल रखने चाहिए।
सिंह राशि के पुरुषों को अपने बाल छोटे रखने चाहिए।
कन्या राशि
आपको बता दें कि इस राशि की महिलाओं को ज्यादा लंबे और छोटे बाल पसंद नहीं होता है।
इन महिलाओं को सामान्य लंबाई के बाल पसंद होते है।
साथ ही इन महिलाओं पर सीधे बाल काफी अच्छे लगते हैं।
कन्या राशि के पुरुष लंबे या अधिक छोटे बाल न रखें।
तुला राशि
तुला राशि की महिलाओं पर मध्य लंबाई के बाल काफी अच्छे लगते हैं।
इस तरह के बाल इन के आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं।
साथ ही तुला राशि की महिलाओं को लेयर कट करवाना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए घुंघराले बाल काफी लाभदायक साबित होते हैं।
इन महिलाओं को घुंघराले और लंबे बाल पसंद होते है।
पुरुषों को अपने बाल छोटे ही रखने चाहिए।
धनु राशि
आपको बता दे कि धनु राशि की महिलाओं को सीधे और लंबे बाल रखना बहुत ज्यादा पसंद होता हैं।
इस तरह के बाल इनके लिए काफी शुभ होते हैं।
इस राशि के पुरुष अपने लंबे बाल रख सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को अपने लंबे बाल बहुत पसंद होते हैं।
अगर मकर राशि की महिलाएं लंबे बालों के साथ लेयर रखे, तो उनके लिए काफी लाभदायक होगा।
मकर राशि के पुरुषों के लिए भी लंबे बाल काफी लाभदायक होते हैं।
कुंभ राशि
इन महिलाओं को लंबे बाल पसंद होते है।
साथ ही कुंभ राशि की महिलाओं को पोनिटेल, चोटी और जूड़ा बनाकर अपने बालों को संवारना चाहिए। ऐसा करने से इनका व्यक्तित्व और भी ज्यादा उभरता है।
इस राशि के पुरुषों को अपने बालों की अच्छी देख-रेख करनी चाहिए।
मीन राशि
इस राशि की महिलाओं को बाल कंधे तक पसंद होते है।
मीन राशि की महिलाओं के लिए घुंघराले बाल रखना काफी शुभ होता है।
इस राशि के पुरुष भी अपने लंबे घुंघराले बाल रख सकते हैं। उनके लिए काफी अच्छा होता है।