शिवजी की पूजा-अराधना के लिए सावन को सबसे शुभ और पवित्र महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, सावन के 30 दिनों में शिव जी की पूजा, व्रत, जप, तप, उपाय और दान आदि का कई गुणा फल प्राप्त होता है। साथ ही कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शिव मंत्र जाप का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यही कारण है कि सावन की शुरुआत होते ही शिवभक्त पूजा-पाठ और व्रत में लग जाते हैं। बता दें कि इस साल पवित्र सावन (श्रावण) मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और 28 अगस्त 2026 तक रहेगी।
शिवजी के कई नामों में उनका एक नाम भोले भंडारी भी है। नाम की तरह ही भोलेनाथ बहुत भोले भी हैं। वे अपने सभी भक्तों पर एक समान कृपा बरसाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनपर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। इसका कारण यह है कि, इन राशियों में महादेव के कुछ विशेष गुण जैसे धैर्य, तप, ज्ञान, करुणा और आध्यात्मिकता की झलक देखने को मिलती है। साथ ही इन राशियों के स्वामी ग्रह का संबंध शिवजी से होने के कारण भी ये राशियां शिव को अधिक प्रिय है। आइए जानें शिवजी की प्रिय राशियां कौन सी हैं और क्या इस सूची में आपकी राशि भी शामिल है।
वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वाले जातकों पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है। इसका कारण यह है कि, वृषभ राशि का चिन्ह बैल (नंदी) है, जो भगवान शिव के वाहन और उनके गणों के प्रमुख हैं। नंदी को शिव का परम भक्त और द्वारपाल भी कहा जाता है। इसलिए सभी शिव मंदिरों के बाहर नंदी की प्रतिमा जरूर होती है। यही कारण है कि वृषभ राशि के जातकों को शिवजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। वृषभ राशि वालों को शिवजी की उपासना जरूर करनी चाहिए। खासकर सावन के महीने में नियमित पूजा जरूर करें।
कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जिसे भगवान शिव ने अपने मस्तक पर सुशोभित किया है। इसलिए कर्क राशि के जातकों पर भी शिवजी की विशेष कृपा रहती है। कर्क राशि वाले लोग सावन में शिवलिंग पर कच्चा दूध और सफेद फूल जरूर अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार शनि देव भगवान शिव के प्रिय भक्त हैं। इसलिए मकर भगवान शिव की प्रिय राशि मानी जाती है और इस राशि के जातकों पर महादेव हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। सावन के महीने में मकर राशि वाले जातक शिवजी की पूजा करें और नियमित बेलपत्र अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)- मकर की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि हैं। शनि का प्रभाव होने कारण कुंभ राशि वाले लोग आध्यात्मिक सोच, सेवाभाव और मेहनती होते हैं। इसलिए कुंभ राशि वालों को शिवजी की अराधना का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
महादेव किसी एक राशि के नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि के देवाधि देव हैं। कुछ राशियों को ज्योतिषीय दृष्टि से शिव की विशेष कृपा का पात्र माना जाता है। लेकिन सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति-भाव रखने वाले हर व्यक्ति को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से वृषभ, कर्क, मकर और कुंभ जैसी राशियां भगवान शिव को अतिप्रिय हैं। लेकिन इन राशियों में आपकी राशि शामिल नहीं है तो चिंता न करें। भोले भंडारी को प्रसन्न करना बहुत आसान है। खासकर शिव जी के प्रिय मास सावन में कुछ उपाय कर आप भी शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
राशि ज्योतिषीय संकेत और राशिफल (Horoscope) ज्योतिषीय पूर्वानुमान पर आधारित होती, लेकिन शिवजी की कृपा पाने के लिए अच्छे कर्म, स्वभाव, भक्ति और सच्ची आस्था की जरूरत होती है। साथ ही सावन में कुछ उपाय करके आप शिवजी की कृपा पा सकते हैं।
आपकी राशि के लिए सावन का महीना कैसा रहेगा, शिवजी की कृपा आपको कब और कैसे मिलेगी, क्या सावन 2026 आपके लिए शुभ रहेगा? अगर इसी तरह के कई सवाल आपके मन में चल रहे हैं तो इसका जवाब आपको एस्ट्रोटॉक (Astrotalk) पर मिल सकता है। एस्ट्रोटॉक पर आपको चैट और कॉल कंसल्टेशन का विकल्प मिलता है। आप ज्योतिषी से जुड़कर अपने जीवन की समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। सावन में किए जाने वाले विशेष पूजा-पाठ और उपायों के बारे में पूछ सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि एस्ट्रोटॉक पर पहला कंसल्टेशन या चैट बिल्कुल मुफ्त (chat with astrologer) है।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें