दैवीय शक्तियों के ये 10 संकेत क्या आपको भी मिलते हैं

दैवीय

दैवीय शक्तियाँ वो पवित्र शक्तियाँ होती हैं जो किसी भी मनुष्य को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। इन शक्तियों का साथ किसी को अधिक मिलता है तो किसी को थोड़ा कम। ये शक्तियाँ हमारा साथ भी देती हैं और हमारी सहायता भी करती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई कैसे पता लगा सकता है कि उसको किसी अलौकिक शक्ति का साथ मिल रहा है या उसकी पूजा उसके लिए सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही है। आपको आपके इसी सवाल का जवाब हमारे इस लेख में मिलेगा। तो आइए जानते हैं उन 10 संकेतों के बारे में जो आपको दैवीय शक्ति के बारे में समझने में मदद करेंगे।

1. ब्रह्म मुहूर्त में उठना

हमारे दिन की शुरुआत होती है सुबह उठने से। अगर हम सही समय पर उठते हैं तो हमारे दिनभर के सारे काम भी सही हो जाते हैं। भोर में 3 से 5 का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है और विद्वान इस समय को देवताओं का समय भी कहते हैं। यदि किसी व्यक्ति की आँख अपने आप इस समय खुल जाती है तो समझ जाना चाहिए कि दैवीय शक्तियाँ आपके साथ हैं और आपको जीवन में कुछ अच्छा करने का संकेत दे रही हैं। यह समय उठने कलैये स्वास्थ्य को सही रखने के लिए भी बहुत उत्तम होता है।

2. अच्छा आचरण

यदि आपका व्यवहार, आचरण और चरित्र अच्छा है तो समझ जाइए कि दैवीय शक्तियाँ आपकी सहायता अवश्य करेंगी। सदा सत्य बोलना, दूसरों की मदद करना, दूसरों के दुखों को समझना, किसी से ईर्ष्या की भावना नहीं रखना, हर प्रकार की बुराई से दूर रहना, अगर आप में ये गुण हैं तो निश्चय ही आपको परमात्मा की शक्तियाँ अच्छे मार्ग पर बने रहने के लिए मदद कर रही हैं।

3. देव – स्वप्न

आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि आपके सपने भी बताते हैं कि क्या वाकई दैवीय शक्तियों की मेहरबानी आप पर है। सपने में आसमान में उड़ते आसमान की सैर करना, मंदिर या ऐसे किसी पवित्र स्थल पर जाना, किसी अलौकिक शक्ति से बात करना, ये सब बताता है कि आपसे दैवीय शक्तियाँ प्रसन्न हैं।

4. परिवार का माहौल

अगर आपके जीवन में पारिवारिक शांति और प्रेम है तो यह दैवीय शक्तियों की प्रसन्नता का सूचक है। आपका पति/ आपकी पत्नी, आपके बच्चे, माता – पिता, भाई – बहन सभी लोग आपसे प्यार करते हों, आपकी इच्छा का सम्मान करते हों तो यह भी शुभ संकेत है।

5. जब आपके किस्मत के सितारे चमक रहे हों

किस्मत के चमकते सितारे यानि कि हर काम बिना रुकावट के पूरा हो जाए, जिस वस्तु की इच्छा हो वो मिल जाए, जीवन में चारों दिशाओं से लाभ हो रहा हो तो इसमें भी दैवीय शक्तियों की सहायता होती है।

6. पूर्वाभास होना

पूर्वाभास का अर्थ है पहले से ही आभास हो जाना या महसूस हो जाना कि क्या घटित होने वाला है। जिन व्यक्तियों पर परमात्मा कि कृपा होगी, उनके ही साथ यह संभव होगा। अगर आपको भी होने वाली चीजों का ज्ञान हो जाता है तो देवताओं का धन्यवाद करें और इस बात को अपने तक ही रखें।

7. वातावरण में सुगंध महसूस होना

जब आपको अपने आसपास एक अलग ही सुगंध कुछ देर के लिए महसूस हो तो समझ जाना चाहिए कि पवित्र दैवीय शक्तियाँ आपके आसपास मदद के लिए तैयार हैं।

8. ठंडी हवा का झोंका

जो लोग पूजा – पाठ में अधिक ध्यान देते हैं, उन्हें कई बार अपने आसपास एक सुहानी हवा का घेराव महसूस होता है। इसकी ठंडक से कई बार आप सिहर भी उठते हैं तो यह भी दैवीय शक्तियों के पास होने का संकेत है।

9. प्रकाश – पुंज दिखना या संगीत सुनाई देना

अगर आप हमेशा अपने ईष्टदेव का स्मरण करते रहते हैं तो आपको अक्सर प्रकाश का इतना तेज़ पुंज दिखाई देता है कि आँखें बंद होने लगती हैं। आपको अनुभव होता है कि आप किसी अन्य दुनिया में पहुँच गए हैं। इसके साथ ही कई बार कानो में कोई मधुर संगीत, या भिन्न – भिन्न ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये ध्वनियाँ या प्रकाश आपको बताता है कि दैवीय शक्तियाँ आपके निकट ही हैं।

10. नींद में आवाज़ आना

कई बार रात को सोते समय अगर आपको कोई आवाज़ सुनाई दे तो बिना डरे हनुमान जी का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दें। यह दैवीय शक्तियाँ आपको आसपास होने का आभास करती हैं।

ये कुछ अद्भुत संकेत हैं जो आपको बताते हैं कि दैवीय शक्तियाँ आपके जीवन को सुखद बनाने के लिए आपके आसपास ही रहती हैं।

यह भी पढ़ें- सूर्य और चंद्र राशि में क्या अंतर है और इनसे आपके बारे में क्या पता चलता है

 15,160 

Posted On - June 3, 2020 | Posted By - Anwita | Read By -

 15,160 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation